scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 19 जनवरी का राशिफल | Rashifal 19 January 2019 Hindi Rashifal Daily Rashifal Aaj ka Rashifal | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 19 जनवरी का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jan 19, 2019 09:19:39 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Aaj ka Rashifal Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh or Meen Rashi

horoscope news

rashifal 19 january 2019

aaj ka Rashifal आज का राशिफल 19 जनवरी 2019 शनिवार आज सभी राशि वालों का राशिफल सामान्य से बेहतर है। आज दिन की शुरुआत एक शुभ याेग के साथ हाे रही है। आज चंद्रमा मिथुन में है आैर इसका प्रभाव वृषभ, मिथुन, कर्क , तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को लाभ मिलेगा। मेष , कन्या, धनु, मकर और मीन राशि वालों के लिए भी आज का दिन सामान्य है लेकिन इन सभी राशि वालों को थोड़ा सा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज वाहन चलाते समय इन सचेत रहना होगा सड़क पार करते समय सचेत रहना होगा और पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है आज आपका दिन और क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे सभी राशियों का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज कुछ ऐसे कार्य आपको करने पड़ सकते हैं जिनके बारे में आपको पहले से जानकारी नहीं होगी लेकिन इन कार्यों को सिर्फ आप ही कर सकते हैं। आज दिनचर्या में आपको कुछ कठिनाइयां उठानी पड़ सकती हैं लेकिन आज खुद पर आपको नियंत्रण रखना चाहिए। आज धैर्य से आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। आज अपनी सेहत के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ मन की बातें जरूरी बातें आज अपने जीवनसाथी से आपको शेयर करनी चाहिए। ऐसा करने से आपका मन खुश होगा और जो तनाव चल रहे हैं उनमें कमी आएगी। आज कुछ नया करने का दिन है लेकिन ध्यान रखिएगा आज आपको जिद्दी रवैया नहीं अपनाना है। आज समझौता करना आपके लिए बेहद आवश्यक है। खर्च की आशंका बनी हुई है आज आपको एक ही कार्य के लिए अलग अलग से जिससे आप निर्णय लेने में असहज महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको जीवन साथी या पिता से सलाह लेनी चाहिए कार्यक्षेत्र में आज किसी से भी बात करना आपके लिए उचित नहीं है। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए श्री राम का ध्यान करने से आपके सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और वैभव बढ़ेगा।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है। आज शनिवार को भाग्य आपके साथ है। यही कारण है कि आज जो भी कार्य आप सोचेंगे जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी, लेकिन ध्यान रहे आज समय की बर्बादी करना आपके लिए उचित नहीं है। लालचवस कोई भी कार्य करना आज ठीक नहीं रहेगा। आज उन कार्यों को करना अच्छा रहेगा जो फायदेमंद हैं और भविष्य तक आपको लाभ देने वाले हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज जीवन साथी काे समय दीजिए। आज आर्थिक मामलों में आपको गंभीरता बरतनी चाहिए। आपने जो योजनाएं बनाई हैं उन्हें पूरा करने का समय है। मानसिक रूप से आज खुद को आप थोड़ा रिलैक्स महसूस करेंगे दोपहर बाद कोई ऐसा समाचार आपको मिल सकता है जो आपको प्रसन्न खुश कर देगा। आज जीवनसाथी से संभल कर बात कीजिए, बहस करना उचित नहीं है। इससे बेवजह के तनाव हो जन्म ले सकते हैं। अगर आपका विवाह अभी नहीं हुआ है और प्रेम का इजहार आप करना चाहते हैं तो आज शुरुआत आपकी ओर से ठीक नहीं रहेगी। आज छोटी-छोटी सावधानियां बरतना आपके लिए बेहद आवश्यक है। आज भाग्य आपके साथ है कोई बड़ी गलती आपसे नहीं होने वाली है लेकिन छोटे छोटे मामलों में आप धाेखा खा सकते हैं। इसलिए आज सड़क पार करते समय सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरते आैर अपने आस-पास भी नजर बनाए रखें। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का ध्यान कीजिये।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। 19 जनवरी आज मिथुन राशि वालों को अच्छे समाचार दोपहर बाद मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज आपको अपने आसपास के लोगों को समझना चाहिए। खुद से भी बातें करनी चाहिए और यह देखना चाहिए कि रिश्तों को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है। आज कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। यह भेंट आपके भविष्य के लिए बेहद लाभदायक रहने वाली है। आज आपको छोटे छोटे मामलों में हस्तक्षेप करना नहीं चाहिए जो जैसा चल रहा है उसे चलने दीजिए। कुछ बातें आज आपको समय पर छोड़ देनी चाहिए आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया हुआ है तो उसे याद दिलाएं। आज पैसा वापस लौटने के याेग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। ध्यान रहे कि आज बार-बार योजनाओं को बदलना आपके लिए ठीक नहीं है। आज आपका दिन व्यवस्तताओं से भरा रहेगा। अधिक कार्य आपको करने पड़ेंगे छोटे-छोटे कार्यों के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज जिम्मेदारी लेने से आपको बचना नहीं चाहिए। कुछ समस्याएं जरूर आज आपके कार्यों में आएंगी लेकिन उनका समाधान आप कर लेंगे। इसलिए आज आपको ध्यान लगाकर एकाग्र मन से अपने कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपका ध्यान भटक रहा है तो आज भगवान श्री कृष्ण का ध्यान कीजिए आपके सभी कार्य सरल हो जाएंगे।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपको रोजगार मिल सकता है। नौकरी अगर आप तलाश रहे हैं तो आज नौकरी मिलने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज मानसिक रूप से आप खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसे में परिवार को समय दें अच्छा संगीत सुने या बच्चों के साथ बातें करें। आज विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन वह खुद ही पीछे हट जाएंगे। इसलिए आपको विरोधियों पर ज्यादा एनर्जी लगाने की आवश्यकता नहीं है। ध्यान रहे आज परिवार के लोगों के साथ बहस करना आपके लिए उचित नहीं है। ऐसा करने से तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। आज रिश्तो को मजबूत करने का समय है। अगर पूर्व में कुछ कंफ्यूजन हुए हैं तो उनको लेकर आज खुलकर बात करें। आज रुके हुए कार्यों को पूरा करने का समय है। इसलिए नया कार्य करने से बेहतर है, पुराने रूके हुए कार्यों को पूरा करें। ध्यान रहे आज सावधानी आपको बरतनी होगी। आज व्यावहार में लापरवाही उचित नहीं है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में भी अधिक समय बिताना भी आज के लिए उचित नहीं है। आज समय का सदउपयाेग करें। आज ऐसी सूचनाएं आपको मिल सकती हैं जो सही नहीं होगी और पूर्वाग्रह का कारण बनेगी। इसलिए आज मिल रही सूचनाओं पर आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है।
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर रहने वाला है लेकिन दोपहर बाद आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। आज आपको कोई भी अपनी गोपनीय बात किसी को बताने से बचना चाहिए। आज सकारात्मक विचारों के साथ सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का समय है। आज सहकर्मियों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है लेकिन अपनी वाणी में आज आपको मधुरता बनाकर रखनी चाहिए। आज संपत्ति के मामलों में लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। किसी पुरानी संपत्ति से भी आज आपको लाभ मिल सकता है। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी करने पड़ सकते हैं। ऐसे में जीवन साथी या पिता का सहयोग आप ले सकते हैं लेकिन ध्यान रहे आज किसी की बाताें में ना आए किसी पर भी आंख मूदकर विश्वास ना करें। आज आपको लुभावने प्रस्ताव मिल सकते हैं लेकिन किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले उसके भविष्य के प्रभाव को समझना बेहद आवश्यक है। आज आसपास का माहाैल आपके विरोध में भी हो सकता है। इसलिए आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है सचेत रहना हाेगा। बेवजह आरोप भी आग लगाने की कोशिश आसपास के लोग कर सकते हैं। ऐसे में आपको गुस्सा नहीं करना है, धैर्य बनाए रखना है। आज आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। आज तुलसी के पौधे को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज कोई ऐसी जानकारी आपके हाथ लग सकती है जो आपको दूसरों से महत्वपूर्ण बना देगी, दूसरों से अलग कर देगी। आज खर्च की आशंकाएं आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। यात्रा की योग भी आपकी राशि में आज दिखाई दे रहे हैं लेकिन यात्रा करते समय आज आपको रफ्तार से दूरी बनाकर रखनी है। आज सड़क पार करते समय भी सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी मुलाकात भविष्य तक आपके काम आने वाली है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आज रोजगार के योग की राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज रोजगार के नए रास्ते आपके लिए खुल सकते हैं। ध्यान रहे आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आज ऐसे शब्द आपको अपने मुख से नहीं निकालने हैं जो दूसरों के मन में आपके प्रति पूर्वाग्रह को जन्म दें। आज आज किसी की चुगली करना चाहिए। आज काले कुत्ते को अपने हाथों से दूध पिलाना आपके लिए शुभ है। ध्यान रहे आज कुत्ते को भूल कर भी आपको लात नहीं मानी है। ऐसा करने से आप का यश और वैभव दोनों ही प्रभावित हाें सकते हैं और आपके सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी दाग
सकता है।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज आप दूसरों की सहायता करने का साहस रखेंगे। आज आपकी राशि में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। सामान्य लाभ आज आपको होने वाला है। आज अपने ही कुछ लोग आपसे घात करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए। कोई भी हस्ताक्षर करते समय कागजात को अच्छी तरह से पढ़ लेना चाहिए। आज कार्यक्षेत्र के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है। सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे, कार्यों में आज आपका मन लगेगा और अनोखा आत्मविश्वास आज अपने अंदर महसूस करेंगे। ध्यान रहे, आज आप को जिद नहीं करनी है, जिद्दी व्यवहार आपके लिए उचित नहीं है। आज किसी से भी अधिक उम्मीद करना आपके लिए उचित नहीं है। ऐसा करने से आपको दुख पहुंच सकता है। आज अनावश्यक खर्चों से आपको बचना चाहिए। आज आपकी राशि में खर्च की आशंका भी दिखाई दे रही है। इसलिए आपको खर्च करते समय थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए उन वस्तुओं को खरीदने से बचे जिनकी अभी आपको बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं है। कुछ परेशानियां दैनिक कार्यों में आज आपके सामने खड़ी हो सकती हैं लेकिन इनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। शाम तक सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। कुछ पारिवारिक मामले भी आज आपको उलझन में डाल सकते हैं। आज ना चाहते हुए भी आपको पैसा उधार किसी को देना पड़ सकता है। इसलिए जब आपको पैसा उधार देना हो तो कम से कम ही पैसा उधार दें।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी होगी। सभी कार्य दिन में सही चलेंगे लेकिन दोपहर बाद कुछ परेशानियां आपको उठानी पड़ सकती हैं। आज सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा आज अधूरे कार्य जो रुके हुए कार्य हैं, उनको निपटाने का समय है। आज आपकी राशि में एक ऐसा योग बन रहा है जो अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के लिए सहायक साबित होगा। इसलिए आज कुछ नया करने से अच्छा है कि आज पुराने कार्यों को रुके हुए कार्यों को निपटा लिया जाए। आज आपके आसपास कोई ऐसी घटना बिगड़ सकती है। जिससे आपका नजरिया ही बदल जाएगा। जीवन जीने का तरीका भी आज आपका बदल सकता है। ध्यान रहे आज जीवन साथी से विवाद होने की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। इसलिए बहस करने से बचें। फालतू बातों में दिमाग नहीं लगाना चाहिए। पार्टनर के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। आज दैनिक कार्यों में कुछ कठिनाईयां आ सकती हैं लेकिन परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। यह ध्यान रहे कि, आज बाहर का खाना अब के लिए उचित नहीं है।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन कई अवसर आपके लिए लेकर आ रहा है। आज पुराने विवादों को पुराने मामलों को सुलझाने का समय है। आज कुछ ऐसे लोगों से आपको मदद मिलेगी जो आपके पुराने विवादों को सुलझाने में सहायता कर सकते हैं। आज कुछ नया करने का समय है। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य करने की सोच रहे थे, तो आज का दिन अच्छा है। अगर आप व्यापारी हैं कारोबारी हैं तो आज सामान्य लाभ आपकी राशि में दिखाई दे रहा हैं। आपके कारोबार के मामले में आज आपको सफलता मिलेगी। रूके हुए कार्यों में पूर्णता आएगी आज कर्ज उतारने में भी आपको सहायता मिलेगी। अगर आपके पास कोई पुराना कर्ज हैं तो उसको उतार देना चाहिए। आपका व्यवहार आज जीवन साथी को असहज लग सकता है। इसलिए आज जीवनसाथी से मन की बातें कीजिए आज व्यापारियों को कंपीटीशन से बचना चाहिए। कंपटीशन में पड़कर नुकसान हो सकते हैं। आज दूसरों का सम्मान करना चाहिए। आज जितना दूसरों का सम्मान करेंगे उतना ही सामाजिक प्रतिष्ठा आपकी भी बढ़ेगी।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज गोपनीय बातें दूसरों से शेयर करना आपके लिए उचित नहीं है। आज दोपहर बाद कोई बड़ी अच्छी खबर आपको मिलेगी। कुछ मामलों में आपको धैर्य रखकर आगे बढ़ना होगा। आज जल्दबाजी आपके लिए उचित नहीं है। लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं लेकिन जल्दबाजी से नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको बोलते वक्त भी शब्दों का सही ढंग से चयन करना बेहद जरूरी है। आज आपको अपने मुंह से एेसे शब्द नहीं निकालने हैं जो दूसरों को परेशान करने वाले हों। दूसरों को आघात पहुंचाने वाले हाें। आज जो योजनाएं आपकी अधूरी हैं उन्हें पूरा करने का समय है। आज किसी से भी आपको घृणा नहीं करनी चाहिए। आज कुछ ऐसे मौके दिन में आपके सामने आएंगे जो आपके लिए अच्छे होंगे ऐसे में आप नर्वस हो सकते हैं नर्वस नहीं होना है जल्दबाजी में कोई भी कदम नहीं उठाना है। आज धैर्य बनाए रखें। छोटी मोटी समस्याएं आज दैनिक कार्यों में आ सकती हैं लेकिन सभी कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त श्री हनुमान का ध्यान कीजिए हनुमान आज आपके सभी कार्यों को पूर्ण कर देंगे।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। जो भी कार्य आज आपके सामने आते हैं उन्हें आपको पूरा करते हुए आगे बढ़ना है। आज कोई भी कार्य अधूरा छोड़ना आप के लिए उचित नहीं है। आज अगर आपको किसी की मदद मांगनी पड़े तो बिल्कुल मांग सकते हैं। आज दूसरों से अच्छी मदद आपको मिलने वाली है। आज कोई भी मौका चूकना आपके लिए उचित नहीं है। आज अपनी रचनात्मकता के कारण भी आप पहचाने जाएंगे। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। संतान के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी। खुद पर आपको थोड़ा कंट्रोल रखना चाहिए आज प्रिय से मुलाकात हो सकती है। अचानक कोई रुकावट भी आज दैनिक कार्यों में आ सकती है। आज चंद्रमा के बदलाव की वजह से कुछ मामलों में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। चिंताएं आपको घेर सकती हैं लेकिन भगवान श्री कृष्ण का ध्यान कीजिए भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद बनाए रखें आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज निवेश करने से आपको बचना चाहिए। आज का दिन निवेश करने के लिहाज से अच्छा नहीं है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है आज किसी भी विवाद में मीन राशि वालों को नहीं पढ़ना चाहिए। आज नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश कर सकते हैं। नकारात्मक विचारों से आज आपको बचना है। घर परिवार का माहौल आज बेहतर रहने वाला है। आज परिवार में किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन होगा जो आपके मन को प्रसन्न कर देगा इससे माहौल बेहतर हो जाएगा आज बच्चों से बातें करें परिवार को समय दें। जीवनसाथी से मन की बातें करने का समय है। आज परिवार के सदस्यों से बैठकर भविष्य के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। आज तालमेल बनाकर चलने में आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती हैं। आप कोई ऐसा कार्य आप कर सकते हैं जिसे आप परेशान हो जाएंगे लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। शाम तक हालात सामान्य हो जाएंगे। आज फैसला लेने में निर्णय करने में आपको थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं या जीवनसाथी का सहयोग ले सकते हैं मित्रों से भी आज आपको अच्छी सलाह मिलने वाली है आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना मीन राशि वालों के लिए उचित नहीं है आज सावधान रहें सचेत रहें अपने आसपास होने वाली घटनाओं पर ध्यान लगाए रखें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो