script

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Mar 18, 2019 09:22:03 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Rashifal 19 March 2019 Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh or meen Rashi ka Rashifal

saharanpur

Rashifal

मेष राशि | Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मंगलमय है। अगर आप पिछले कई दिनों से नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज का दिन सामान्य से बेहतर है। भाग्य आपके साथ है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आज प्रजेटेंशन देने के लिए आप प्रभावशाली व्यक्तित्व रखते हैं। सीनियर का भी भरपूर सहयोग आपकाे मिलने वाला है। आज प्रमोशन के रास्ते आपके लिए खुले हुए हैं। अगर आप व्यापारी हैं कारोबारी हैं ताे आपके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आज दूसरों की मदद करने का समय है आप दूसरों की मदद कीजिए। ईश्वर आपकी मदद करेंगे। आज कारोबारियों और व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। आज अपने व्यवहार और प्रभाव की वजह से आप व्यापार को बढ़ावा दे सकते हैं। दोपहर बाद कोई अच्छा समाचार आपको मिलेगा। आज आपका मन अच्छा रहेगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह आपकाे दी जाती है।
वृष राशि | aaj ka rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए अच्छे लाभ के याेग बने हुए हैं। समय अनुकूल है भाग्य आपके साथ है जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए भी आज अच्छा समय है। आज राजनीति में आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। आपका प्रभाव बढ़ेगा। आज विदेश यात्रा के योग भी वृषभ राशि वालों की राशि में बने हुए हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज आपके कार्य में गति आएगी लेकिन आपको थोड़ा सा धैर्य आज बना कर रखना चाहिए। आज चंचलता और तेजी व्यवहार में बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज रिश्ताें में मजबूती लाने का समय है। बहस करने से बचना चाहिए। आज आपकाे अधिक जिम्मेदार बनना चाहिए। कार्य में लापरवाही उचित नहीं है। आज कोई भी शब्द अपने मुख से आपको नहीं कहने हैं जो दूसरों को आघात पहुंचाते हाें परेशान करते हाें। आज वाहन चलाते समय भी सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा है, जो लोग व्यापार करते हैं। कारोबार करते हैं उनके लिए सामान्य दिन रहने वाला है। धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन खर्च की आशंकाएं भी साथ बनी हुई हैं। आज दोपहर बाद किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो आपके भविष्य की योजनाओं के लिए बेहतर साबित होगा। आज अधिक लाभ करने के लालच में आपको नहीं पड़ना है। जो प्रस्ताव आपके पास आएंगे उन्हें सोच समझ कर ही आपको स्वीकार करना है। आज कुछ लुभावने प्रस्ताव आप के पास आ सकते हैं। विचारों का आदान प्रदान करना अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों से बात कीजिए उनसे मन की बातें कीजिए और जो पिछले कन्फ्यूजन चल रहे हैं उनको दूर कीजिए। जीवन साथी से मन की बातें कीजिए, मां को आज कोई उपहार आप दे सकते हैं। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और पारिवारिक माहौल भी बेहतर होगा।

कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य से कम बेहतर है। कर्क राशि वालों को थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है, जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए कुछ परेशानियां दोपहर के समय खड़ी हो सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े मामलों में आज सफलता मिलने वाली है लेकिन नौकरी पेशा लोगों के सामने कुछ परेशानियां आ सकती हैं। यह परेशानियां क्षणिक हाेंगी इसलिए इनसे परेशान हाेने की आवश्यकता है नहीं है। सीनियर से बहस करने से बचे। आज कुछ नई जिम्मेदारी आपको साैंपी जा सकती हैं। ऐसे कुछ कार्य आपको करने पड़ सकते हैं जिनको करने के लिए आप तैयार नहीं होंगे एेेसे में आपकाे चुनौतियों को स्वीकार करना है। आज मिल रही सूचनाओं को पुष्ट करना जरूरी है। गलत सूचनाएं मिलने की आशंका आपके साथ बनी हुई हैं। आज किसी पर भी आंख बंद करके विश्वास करना आपके लिए सही नहीं है। आज फिजूलखर्ची से भी आपको बचना चाहिए अधिक खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को गड़बड़ा सकता है।

सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज सिंह राशि वालों की राशि में कर्म प्रधान है लेकिन आलस आपकाे घेरने की कोशिश कर सकता है। आलस से आज आपको बचना है। परिवार में भाइयों का भरपूर सहयोग आपको आज मिलने वाला है। बहनों से भी आज आपको प्रेम मिलने वाला है। आज अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती हैं। विदेश यात्रा के याेग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आवश्यकता से अधिक मेहनत आपकाे छाेटे-छाेटे कार्याें में करनी पड़ेगी। ध्यान रखें जब आप घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं में भी आपको सावधानी बरतनी है। बाहर का खाना आज आपके लिए उचित नहीं है। पेट के विकार का कारण बन सकता है।

कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज का दिन आपके लिए मंगलमय है। नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज नया कार्य शुरु कर सकते हैं। आज नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश करेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहना है। अगर आप प्रिय से आज अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। आज प्रेम का इजहार कर सकते हैं। आज आप अपनी बात को अधिक प्रभावशाली ढंग से दूसरों तक रख सकेंगे। आज कुछ ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात होगी जो आपके मित्र बन जाएंगे और भविष्य में आपके काम आएंगे। आपके रोजगार में आपके व्यापार में भी बढ़ोतरी के लिए सहायक साबित होंगे जो लोग पढ़ाई करते हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आज अच्छे योग बने हुए हैं अगर परीक्षा फल आना है ताे आपके हित में आएगा। आज परीक्षा की तैयारी भी शुरु कर सकते हैं।

राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य से बेहतर है अच्छा है। पारिवारिक जीवन बेहतर होने वाला है। जो कंफ्यूजन पिछले दिनों से चल रहे थे उन्हें आज दूर करने का समय है। आज अपनाें से बातें कीजिए बातों से ही आज समस्याओं का समाधान आप निकाल लेंगे लेकिन ध्यान रहे गुस्से से आपको दूर रहना है। गुस्सा नहीं करना है। छोटी-छोटी बातों पर आप गुस्सा करने लगे हैं। छोटी-छोटी बातों में हस्तक्षेप आपकाे नहीं करना चाहिए। इस व्यवहार से आपको बचना है। इस व्यवहार से आपके व्यक्तित्व पर बुरा असर पड़ रहा है। कुछ लोग आपके प्रति अपने मन में पूर्वाग्रह बना रहे हैं। इसलिए आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा आज शत्रु मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए सावधान रहें, सचेत रहें। कानूनी मामलों में आज आपको थोड़ी सी उलझन हो सकती है लेकिन तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। आप मेहनत करते रहिए आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान का ध्यान कीजिए श्री हनुमान आपके सभी कष्ट हर लेंगे।

वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सामान्य से अच्छे योग लेकर आया है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी लेकिन अचानक कोई तीसरा आदमी आपके संबंधों के बीच कन्फ्यूजन पैदा करने की कोशिश कर सकता है। आज आपको किसी भी सूचना पर आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है। मिल रही गलत सूचनाओं को पुष्ट करना आपके लिए बहुत जरूरी है। आज भौतिक सुखों का लाभ आपकी राशि में दिखाई दे रहा है। आज आपको अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। पिछले दिनों से जो कार्य अपने किए हुए हैं उनका फल आज आपको मिलेगा। किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और आपके रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी।

धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन आज आपका मन चंचल बना रहेगा। मन आपका एकाग्र नहीं रहेगा। आप आज जितनी मेहनत करेंगे उसके सापेक्ष आपको फल नहीं मिलने वाले हैं। ऐसे में आपको परेशान नहीं होना है। नकारात्मक विचारों को हावी नहीं होने देना है। अगर आपने नकारात्मक विचारों को हावी होने दिया तो इससे तनाव हो सकते हैं। विवाद हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में और परिवार के सदस्यों के साथ विवाद होने की आशंका बन सकती हैं। आज जीवनसाथी से आपको बिल्कुल भी क्रोध नहीं करना चाहिए। गुस्से से आपको बचना चाहिए। किसी बुजुर्ग की सहायता करना आज आपके लिए अच्छा है। अनजान व्यक्ति की सहायता करना भी आज आपके लिए अच्छा है। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और जो रुका हुआ धन है, वह आप तक लौटेगा। आज परिवार में बुजुर्ग व्यक्तियों के स्वास्थ्य अचानक गिरावट आ सकती है सावधान रहना है।
मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए मंगलवार आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज व्यापार के लिहाज से मकर राशि वालों का भाग्य बहुत अच्छा है जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए अच्छे योग आज बन रहे हैं। जो लोग व्यापारी हैं उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। लाभ के पद पर आज दिनभर मकर राशि वाले रहेंगे। आज की सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपको ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। जहां नए लोग आपको जानेंगे आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। आज आप अपनी बातों को अधिक प्रभावशाली ढंग से दूसरों के समक्ष रख सकते हैं। अगर आप राजनीति में हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा है। पारिवारिक जीवन आज आपका अच्छा रहने वाला है लेकिन कुछ आशंकाएं आपके साथ बनी हुई हैं जैसे खर्च आज आपसे अधिक होगा। अचानक सड़क पार करते समय विवाद लोग आपके साथ कर सकते हैं। दूसरों की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। यात्रा करते समय कोई कीमती वस्तु को सकती है, कहीं गिर सकती हैं। इसलिए आपको सचेत रहना है सावधान रहना है। सामान्य से अधिक सचेत आपको रहने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मंगल योग लेकर आया है। आज अपनी योग्यता को साबित करने का समय है। पिछले लंबे समय से जो कार्य आप करते आ रहे हैं उसमें आज बदलाव ला सकते हैं। आज कुछ नया करने का समय है। कुछ रचनात्मक करने का समय है। आज अपने सीनियर का आपको सम्मान करना चाहिए, आदर करना चाहिए। सीनियर से विवाद करना बहस करना आपके लिए उचित नहीं है। आज कुछ ऐसे अवसर आपके लिए आएंगे जो आपको पहचाना नहीं होंगे। इन अवसर को अगर आप पहचान लेते हैं तो भविष्य में आप नुकसान नहीं उठाएंगे और अच्छे फायदे पर आप रहेंगे। आज निवेश करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा रहेगा। अचल संपत्ति से लोग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। बच्चों से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे संतान के प्रति चिंता कम होगी। कुंभ राशि वालों को आज वाहन चलाते समय थोड़ा सा सावधान रहना चाहिए। सावधानी बरतनी चाहिए जो यात्रा आप करेंगे वह भी आज लाभ के पद पर हैं, लेकिन उसमें कुछ कठिनाइयां को उठानी पड़ सकते हैं। आज भगवान श्री कृष्ण का ध्यान कीजिए। श्रीकृष्ण आपके सभी कष्टों को हर लेंगे।
मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। मंगल का दिन आपके लिए अच्छा रहता है। मीन राशि वालों को कुछ रचनात्मक आज करना चाहिए। पुराने किसी स्टाफ को दोहरा सकते हैं। मन को अच्छा करने के लिए परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए। आज कुछ ऐसे नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी जो आप की पुरानी यादों को ताजा कर देंगे और आपको यह अहसास दिलाएंगे कि आप कितने याेग्य हैं। आप जो कार्य कर रहे हैं उससे कहीं अधिक बेहतर प्रदर्शन आप कर सकते हैं। आप अच्छा कर सकते हैं आज सामाजिक परिदृश्य पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी मानसिक तनाव नहीं लेना है। आज जो भी कार्य आप कर रहे हैं, उनमें आपको सफलता मिलेगी। आप किसी से भी आपको विवाद करने की आवश्यकता नहीं है। आज कानूनी मामलों में पड़ने से आपको बचना चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो