scriptपांच राशि वालों के लिए उत्तम है जुलाई माह का पहला दिन, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल | Rashifal 1st of july 2020 Daily horoscope in hindi | Patrika News

पांच राशि वालों के लिए उत्तम है जुलाई माह का पहला दिन, जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jul 01, 2020 09:36:29 am

Submitted by:

shivmani tyagi

जुलाई माह के पहले दिन सभी 12 राशि वालों को गुस्से से बचने की सलाह दी जाती है। आज का दिन पांच राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण है। चंद्र राशिफल से जानिए सभी 12 राशियों का ( aaj ka rashifal ) आज का भविष्यफल

video rashifal of 25 june 2020 Thursday aaj ka video horoscope

video rashifal of 25 june 2020 Thursday aaj ka video horoscope

aaj ka rashifal in Hindi 1st of july 2020 बुधवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आपके लिए जुलाई माह का पहला दिन ? यह जानने के लिए चंद्र राशिफल से जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी
( Daily Rashifal , hindi rashifal , hindi rashifal , rashifal news , hindi rashifal news hindi , rashifal today, Daily Rashifal )




मेष राशिफल ( mesh rashifal ) मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा बीतेगा। धार्मिक विचारों की उत्पत्ति होगी। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए अच्छा समय है। आज किया गया लेखन और अध्ययन जीवनभर आपके काम आने वाला है। किसी से भी बहस करने से बचें
वृष राशिफल (vrish rashifal ) बुधवार आज वृष राशि वालों को अपनी भाषा संतुलित रखनी होगी। जल्दबाजी में निर्णय करने से बचना है। जो जातक नौकरी पेशा हैं उनकी राशि में परिवर्तन के योग दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। अपने सेहत के प्रति भी आज की वृष राशि वालों को थोड़ा सा सचेत रहना होगा।
मिथुन राशिफल ( Mithun Rashi ) मिथुन राशि वालों का मन आज चंचल बना रहेगा। अच्छी बात यह है कि आज भाग्य का साथ मिल रहा है लेकिन मन को एकाग्र करने की कोशिश करें। मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। रोजगार के रास्ते में खुलेंगे। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से लाल रंग का फल दान करें।

कर्क राशिफल ( kark rashi) बुधवार का दिन कर्क राशि वालों को भी अच्छे फल देने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। धार्मिक विचारों को बढ़ावा दीजिए। आज आपको महंगे गिफ्ट भी मिल सकते हैं लेकिन ध्यान रहे आपकी राशि में कर्म प्रधान है। कर्म करने से ही आज आपको फल प्राप्त होंगे। इसलिए महत्वपूर्ण कार्यों काे निपटाएं।
सिंह राशिफल ( Singh Rashi ) बुधवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए थोड़ा सा कठनाई भरा रह सकता है। खर्च की आशंकाएं आपकी राशि में दिखाई दे सकती हैं। जो जातक नौकरी पेशा हैं उन्हें कुछ ऐसे कार्य करने पड़ सकते हैं जो इच्छा के विरुद्ध होंगे। ऐसे में आपको सोच समझकर निर्णय लेना है। सीनियर से बहस ना करें।
कन्या राशिफल (kanya rashi ) आत्मविश्वास में कुछ कमी महसूस कर सकते हैं। आज कुछ ऐसे समाचार आपको प्राप्त होंगे जो मानसिक तनाव का कारण बनेंगे लेकिन ध्यान रखिएगा आप हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेते हैं, हर तरह के समय से लड़ने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में धैर्य बनाए रखें दोपहर बाद का समय आपके लिए उत्तम है।

तुला राशिफल ( Tula Rashi ) बुधवार का दिन तुला राशि वालों के लिए भी सामान्य से अच्छा बीतेगा। जुलाई माह आपके लिए बेहतर है। जो आपके रुके हुए कार्य हैं उनमें गति आएगी। आज नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा सा संयम रखना चाहिए। जल्दबाजी उचित नहीं है। वाहन चलाते समय भी सचेत रहें।
वृश्चिक राशिफल (vrishabha varshik rashifal ) 1 जुलाई 2020 बुधवार का समय वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। जीवन साथी से आज आपको मदद मिलेगी। पिछले दिनों से जो कन्फ्यूजन चल रहे थे उनको दूर करने का समय है। धार्मिक कार्यक्रमों में मन को लगाएं। आज अचानक यात्राएं भी आपको करनी पड़ सकती हैं।

धनु राशिफल ( dhanu rashi ) दिनभर उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। ऐसे योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन आज अच्छी बात यह है कि भवन और वाहन सुख के योग भी आपकी राशि में बन रहे हैं। अगर कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए उनका ध्यान रखें।
मकर राशिफल (Makar Rashi) बुधवार का दिन थोड़ा सा नकारात्मक बीतेगा। नकारात्मक विचार आपके मन में घर करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में आपको सकारात्मकता के साथ कदम आगे बढ़ाना है। किसी पर भी बेवजह शक करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज परिश्रम से अच्छे फल प्राप्त होंगे। आपका कानूनी पक्ष हैं बेवजह के मामलों में उलझनें से बचें।
कुंभ राशिफल ( kumbha rashifal) बुधवार आज कुंभ राशि वालों के लिए सामान्य है लेकिन छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। अपने व्यवहार से आपको इस गुस्से को झलकनें नहीं देना है। दूसरों पर भी गुस्सा हावी नहीं हाेने देना है। आज गुस्से की अधिकता से बचना है। संतान के प्रति थोड़ी सी चिंताएं बढ़ सकती हैं लेकिन आप उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण निर्णय करेंगे। आज परिवार जनों का सहयोग आपको मिल रहा है। कोई भी कार्य करने से पहले जीवनसाथी से सलाह करें।
मीन राशिफल ( Meen Rashi) बुधवार का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा है लेकिन कुछ कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। यह बाधाएं दोपहर बाद तक खत्म हाे जाएंगी। आज परिश्रम कीजिए, आज किया कार्य जीवन भर आपके काम आने वाला है। आज मित्रों का भी सहयोग आपको मिल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो