scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का 2 मई का राशिफल | Rashifal 2 may 2019 Aaj ka Rashifal Today Horoscope Dainik Rashifal | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का 2 मई का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: May 02, 2019 08:56:59 am

Submitted by:

shivmani tyagi

– Aaj ka Rashifal in hindi
– 2 may 2019 Rashifal
– Today Horoscope

aaj ka muhurat

rashifal

aaj ka Rashifal 2019 आज प्रदोष व्रत है। शाम 3:00 बजे से राहुकाल शुरू हो जाएगा। रेवती नक्षत्र में आज विष्कुंभयोग बन रहा है। अच्छी बात यह है कि आज शाम को प्रीति योग भी बन रहा है। जो रुके हुए कार्यों में गति लाएगा और रिश्तो में मजबूती आएगी। आज चंद्रमा मीन राशि में है। आईये जानते हैं सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, ओ, अ
मेष राशि वालों के लिए दिन तनाव से भरा रह सकता है मानसिक रूप से आज आप परेशान रह सकते हैं। वाणी में आपको मधुरता बनाकर रखनी होगी छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना है। घरेलू समस्याएं आज घेरने की कोशिश कर सकती हैं जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए आज ट्रांसफर की आशंका बनी हुई है। आज आपको सचेत रहना है। सावधान रहना है, वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतनी है। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाएं ऐसा करने से मुश्किलें कम होंगी।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए 2 मई 2019 का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आपका मन चंचल बना रहेगा अशांत रहेगा आज आपके व्यवहार में जल्दबाजी भी बनी रहेगी लेकिन ध्यान रखिएगा। आज जल्दबाजी उचित नहीं है, धैर्य बेहद आवश्यक है। अति उत्साह में कोई भी कदम उठाना आज उचित नहीं रहेगा आपके आसपास का माहौल भी आप के अनुरूप नहीं है। इसलिए आज आपको जिद करने से बचना है। पारिवारिक सदस्यों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। जीवनसाथी से भी आज आपको मन की बातें करनी चाहिए आज अच्छी सलाह आपको बताया जीवनसाथी से मिलेंगे आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए देना अच्छा है जो लोग नौकरी पेशा है उनके लिए आज कार्यों की अधिकता रहेगी आज आपके कार्यक्षेत्र में भी विस्तार हो सकता है कार्यक्षेत्र बढ़ाया जा सकता है कुछ ऐसे कार्य आपको दिए जा सकते हैं जिन्हें करने के लिए आप पहले से तैयार नहीं होंगे। आज जितना परिश्रम आप करेंगे जितना कार्य आप करेंगे उसके अनुरूप फल आपको नहीं मिलेंगे ऐसे में परेशान होने की आवश्यकता नहीं है लेकिन आपको यह जान लेना चाहिए कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। आज की गई मेहनत का फल आपको भविष्य में मिलेगा। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन किसी आवश्यक की तरह है लेकिन आज आपको यह ध्यान रखना होगा कि अपने मुंह से कोई भी ऐसे शब्द नहीं बोलने हैं जो दूसरों को आघात पहुंचाते हैं। परेशान करते हैं। आज आपकी राशि में खर्च की आशंका बनी हुई है। इसलिए खर्च करते समय भी आपको सावधान रहना है। सचेत रहना है आज अनावश्यक खरीदारी से आपको बचना चाहिए। आपके आसपास का माहौल भी आप के अनुरूप नहीं है इसलिए वाहन चलाते समय और सड़क पार करते समय भी आपको सावधानी बरतनी होगी।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौती भरा रहेगा आज नकारात्मक विचार आप को घेरने की कोशिश कर सकते हैं। कोई भी कार्य करने से पहले नकारात्मक विचार आपके मन में आ सकते हैं लेकिन ऐसी मनोज स्थिति से आपको बचना चाहिए। आज सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ने का समय है व्यवहार में चिड़चिड़ापन रह सकता है लेकिन इसको दूसरों पर प्रदर्शित ना होने दें अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहना है मौसम का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए 2 मई 2019 का दिन अच्छे योग लेकर आया है लेकिन आज आत्मविश्वास में कमी आप महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आज जीवन साथी से सलाह ले सकते हैं घर में आज बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। मौसम का असर उनके स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है इसलिए तेज धूप में बाहर निकलने से उन्हें बचाएं आज खाने पीने की वस्तुओं में भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खाने पीने में बरती गई लापरवाही स्वास्थ्य खराब होने का कारण बन सकती है अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन उचित नहीं है।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है मन चंचल रहेगा एहसान तथा आज दिन भर बनी रहेगी कोई भी कार्य करने के बाद जो फल आपको मिलेंगे उनसे आप संतुष्ट नहीं होंगे। ऐसी मनोज तिथि से आपको बाहर निकलना चाहिए और आपको समझना चाहिए कि कुछ कार्य ईश्वर पर ही छोड़ने चाहिए आप कर्म करते रहिए आपकी राशि में कर्म प्रधान है जो भी कार्य आप करेंगे उनके अनुरूप आपको फल प्राप्त होंगे जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए आज कुछ कठिनाइयां हाे सकती हैं। दैनिक कार्यों में परेशानियां उठानी पड़ सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी सामान्य रहेगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा पारिवारिक सुख सुविधाएं आज बढ़ेंगे जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए। दिन अच्छा है लेकिन ट्रांसफर की आशंकाएं बनी हुई है। मित्रों का सहयोग आज आपको मिलने वाला है कोई भी ऐसा कार्य करने से आपको बचना है जो दूसरों को प्रभावित करता हाे, अपने आसपास के माहौल पर भी आज आपको नजर रखनी है। आज खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतनी होगी। किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। आज काहे को अपने हाथों से रोटी खिलाना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्य में गति आएगी और विरोधी कमजोर पड़ेंगे।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है मन आपका एहसान तो बना रहेगा आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य अचानक गिरावट आ सकती है। इसलिए आपको थोड़ा सा सचेत रहना है। सावधानी बरतनी है अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा खाने पीने की वस्तुओं में आपको सावधानी बरतनी होगी आज आपके आसपास का माहौल के अनुरूप नहीं है। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज लंबी अवधि में किया गया निवेश अच्छे फल देगा।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए 2 मई का दिन अच्छा है लेकिन विचारों में नकारात्मकता का प्रभाव आपको परेशान कर सकता है आज सकारात्मक भाव के साथ आपको आगे बढ़ना है जो भी कार्य आप शुरू कर रहे हैं उसमें सकारात्मक कार्य के साथ आगे बढ़ना होगा आज पारिवारिक सदस्यों के साथ यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। किसिनसे आपको विवाद करने से बचना चाहिए। आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है इसलिए झगड़ों से आपको बचना है। व्यापारियों के दिन सामान्य रहने वाला है आज धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई भी सौदा करने से बचना होगा।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए 2 मई 2019 का दिन अच्छा है जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए कुछ कठिनाइयां जरूर आ सकती हैं लेकिन नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा आज दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको मिलेंगे संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी आज संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं नौकरीपेशा लोगों को आज सीनियर का सहयोग मिलने वाला है आए यानी इनकम बढ़ने के योग भी आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं आज आपको अचानक धन लाभ भी हो सकते हैं।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा पारिवारिक जिम्मेदारियां आपको समझ नहीं है पारिवारिक जिम्मेदारियां आपकी बढ़ेंगी जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है आज अध्ययन कीजिए आज किया गया अध्ययन भविष्य में आप के काम आएगा आज यात्रा के योग मीन राशि वालों की राशि में बने हुए हैं आज विदेश यात्रा के योग भी बने हुए हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज आपको बातचीत करते समय शब्दों का सही चयन करना है आज शब्दों के चयन में लापरवाही विवाद का कारण बन सकती है आप को नुकसान हो सकते हैं इसलिए कोई भी ऐसी बात आपको नहीं कहनी है तो दूसरों का आघात पहुंचा दी को बुरी लगती हो।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो