scriptसाेमवार 22 जुलाई 2019 का मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Rashifal 20 july 2019 Monday rashifal Daily Horoscope Prediction | Patrika News

साेमवार 22 जुलाई 2019 का मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jul 22, 2019 09:34:43 am

Submitted by:

shivmani tyagi

साेमवार 22 जुलाई 2019 का मेष वृष मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ व मीन राशि का राशिफल
Monday Rashifal 22 july 2019 Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, meen
आईए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Rashifal

Rashifal

22 जुलाई 2019 साेमवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। जानिए सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।

साेमवार का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को मेष राशि वालों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए। महादेव आपके सभी कष्टों को हर लेंगे। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी है। स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहना है। खाने पीने की वस्तुओं में भी एतियात बरतें।

साेमवार का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है लेकिन दैनिक कार्यों में कुछ समस्याएं आपको उठानी पड़ सकती हैं। आज किसी से भी आपको विवाद नहीं करना चाहिए। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। मंदिर में लाल रंग का फल दान करें आपका वैभव बढ़ेगा।

साेमवार का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन आज चिंताएं घेर सकती हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आप चिंता में रह सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। कोई भी बड़ा निर्णय करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर कर लें। खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं।

साेमवार का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों को आज थोड़ा सा शांत रहना होगा। आज आपका मन चंचल बना रहेगा। मन को शांत करने के लिए, एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान आपको करना चाहिए। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है।

साेमवार का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal SinghRashi मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों की राशि में आज कर्म प्रधान है। आज बेवजह समय बर्बाद ना करें। इधर-उधर बैठकर समय नष्ट ना करें। आज किसी से भी आपको बहस नहीं करनी चाहिए। अपने कार्यों की ओर ध्यान दें। टाइम टेबल बनाकर अपने कार्यों का निस्तारण करें निपटाएं। दोपहर बाद का समय अच्छा है।

साेमवार का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanyaRashi कन्या राशि (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों के लिए 22 जुलाई सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज से आपकी परेशानियों का निवारण शुरू हो जाएगा। महादेव का ध्यान कीजिए। महादेव की विशेष कृपा कन्या राशि वालों पर बनी हुई है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे थे तो आज का दिन आपके लिए उत्तम है।
साेमवार का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tulaRashi तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
सप्ताह का पहला दिन ”सोमवार” तुला राशि वालों के लिए किसी अवसर की तरह है। आज आपको दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बने हुए हैं लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना है। मौसम का असर स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है खाने पीने की वस्तुओं में भी सावधानी बरतें।
साेमवार का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka RashifalVrishchik Rashi वृश्चिक राशि तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए भी श्रवण मास का प्रथम सोमवार अच्छे योग लेकर आया है। आज प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अचानक धन लाभ भी आपको हो सकते हैं किसी से भी आपको विवाद नहीं करना है। वाणी में मधुरता बना कर रखनी है। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उत्तम नहीं है।
साेमवार का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi धनु राशि ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों की राशि में आज खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। आज पारिवारिक कार्यों के लिए आपको धन्यवाद करना पड़ सकता है। ध्यान रहे आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करना है। अगर आप पिछले कई दिनों से घर बनाने का सपना देख रहे थे तो आज आपका यह सपना पूरा होगा। आज भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा आप पर बनी हुई है।

साेमवार का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal MakarRashi मकर राशि (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों का स्वभाव चंचल रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है लेकिन मित्रों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आज आप को शांत रहना है। किसी भी घटना का तुरंत रिएक्शन उचित नहीं है। आपका कानूनी पक्ष भी आज कमजोर है। इसलिए बहस करने से बचें। वाहन चलाते समय भी सावधान रहें। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है।

साेमवार का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka RashifalKumbh Rashi कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिस कारण आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। इसलिए काेशिश करें वाणी में मधुरता बनी रहे। आज अपने मुंह से कोई भी ऐसी बात आपको नहीं कहनी है जो दूसरों को बुरी लगती हो या उन्हें आघात पहुंचाती हो। आज महादेव की विशेष कृपा कुंभ राशि वालों पर बनी हुई है।
साेमवार का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meenRashi मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
22 जुलाई 2019 सोमवार का दिन मीन राशि वालों के लिए सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज आपको इधर-उधर के कार्यों में नहीं उलझना है अपने कार्यों को एकाग्र मन से पूरा करें। मन चंचल बना रहेगा मन को शांत करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान आपको करना चाहिए। आज धन लाभ के योग आपके लिए बने हुए हैं। दोपहर बाद का समय आपके लिए शुभ है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो