script20 मार्च हाेली पर आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल | Rashifal 20 march 2019 Today Rashifal Daily Rashifal Horoscope news | Patrika News
सहारनपुर

20 मार्च हाेली पर आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

रंगाे के त्याैहार हाेली पर जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

सहारनपुरMar 20, 2019 / 10:03 am

shivmani tyagi

saharanpur

rashifal 12 march 2019

20 मई बुधवार हाेलिका पर्व है। गुरुवार कल दुल्हैंडी मनाई जाएगी। वर्षाें के बाद हाेली शुभ याेग के साथ आ रही है। बुधवार आज भद्रा तिथि हाेने की वजह से हाेलिका का दहन रात 9 बजे के बाद ही हाेगा। हाेलिका पर्व पर मातंग याेग बन रहा है आैर इसलिए आज का दिन सभी राशि वालाें के लिए खास है। आज हाेली पर्व है आैर हाेलिका पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। आईए जानते हैं आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी आैर आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ
आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए होली के त्यौहार के त्यौहार पर आज अच्छे योग बन रहे हैं। आज मेष राशि वालों को किसी से भी द्वेष नहीं करना चाहिए। आज कोई भी ऐसा काम आपको नहीं करना है जो दूसरों को आघात पहुंचाता हाे, आपके आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी पहुंचाता हो। आज आपको मन एकाग्र रखना है। अपने आस-पास हो रही घटनाओं पर ध्यान रखना है जो भी समस्याएं आप को घेरे हुए हैं उनमें आज कमी आएगी। आज भाग्य आपके साथ है। अच्छे लोग आपकी राशि में बन रहे हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद बनाए रखिए। आज कुछ रचनात्मक करने का समय है। अगर आप पिछले लंबे समय से एक ही तरह के काम करते आ रहे हैं तो आज कुछ नया करिए। अपने पुराने शाैंक आज दाेहरा सकते हैं। एेसा करने से आपकाे मानसिक रूप से लाभ मिलेगा और शारीरिक रूप से भी तनाव कम होंगे। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए प्रभु श्रीराम आपके सभी कष्ट हर लेंगे।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज अच्छे फल आपको मिलने वाले हैं। पिछले कई दिनों से अगर किसी योजना पर आप काम कर रहे हैं तो आज सफलता मिलेगी। दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको मिल सकते हैं। आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। आज भाग्य आपके साथ है जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए आज का दिन गोल्डन समय है। आज उपलब्धि हांसिल करने का समय है। आज आप अपनी बात को बेहतर और प्रभावी ढंग से दूसरों के समक्ष रख सकते हैं। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी है। खाने-पीने की वस्तुओं में भी सावधान रहना है। आपके आसपास का माहौल अच्छा रहेगा। आज मित्रों से आपकी मुलाकात होगी। जो आपका मन प्रसन्न कर देंगे।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए 20 मार्च का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं उनके लिए आज का दिन बेहद अच्छा है। लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। व्यापार में बढ़ावा कर सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। पिछले कई दिनों से जो समस्याएं आपको आर्थिक रूप से परेशान कर रही हैं उनमें कमी आएगी। अगर आप ऋण लेने का प्रयास कर रहे हैं ताे आज आपको सफलता मिलेगी। आज का दिन अच्छा है। आज आपको ऋण में लेने में दोस्तों से सहायता प्राप्त होगी। यह अलग बात है कि आज छोटे-छोटे कार्यो को पूरा करने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपको पीछे नहीं हटना है। आप ईमानदारी से मेहनत करते रहिए। आपको फल जरुर मिलेगा लेकिन आज खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लापरवाही पेट के विकारों का कारण बन सकती है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज अच्छे योग बन रहे हैं। अगर परीक्षा फल आने वाले हैं तो आपके हित में आएंगे।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए बुधवार आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है लेकिन लाभ के पद पर आज कर्क राशि वाले रहेंगे। आज मित्रों का भरपूर सहयोग कर्क राशि वालों को भी लेने वाला है। जो लोग व्यापार करते हैं कारोबार करते हैं उनके लिए भी दिन सामान्य से अच्छा है। जो बेरोजगार लोग हैं उन्हें आज मित्रों के सहयोग से रोजगार के अवसर मिलेंगे आज भाग्य कर्क राशि वालों के साथ है। कर्क राशि वाले जो चाहे कर सकते हैं सफलता मिलेंगी, लेकिन इसके लिए आपको दृढ़ इच्छा और पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करनी होगी। आज संगीत के प्रति भी आपका रुझान बढ़ेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो प्रतिद्वंदी आज मुखर हो सकते हैं लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज कोई भी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। प्रभु श्री कृष्ण का ध्यान कीजिए। आज श्री कृष्ण आपके साथ हैं। श्री कृष्ण भगवान का आशीर्वाद आज आपके साथ है लेकिन ध्यान रहे आपको किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाना है अपनी शक्तियों का दुरुपयोग आज आपको नहीं करना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह आप को दी जाती है।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है लेकिन जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतनी होगी। मौसम का असर जीवन साथी के स्वास्थ्य पर आज दिखाई दे सकता है। ऐसा होने से तनाव आप पर हावी हो सकते हैं लेकिन तनाव लेने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। आज आपको अपने व्यवहार में सरलता और वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी। मन को एकाग्र रखें। आज आपका मन इधर-उधर दौड़ रहा है। मन को काबू करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान आपको करना चाहिए। आज सीनियर से बहस आपको नहीं करनी है। सीनियर का सहयोग आपको मिलने वाला है। प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। आज प्रिय से अपने मन की बात आप कर सकते हैं। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से पानी दान करना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और जो लक्ष्मी आपके भाग्य में है आप तक नहीं पहुंच रही हैं वह भी आप तक पहुंचेगी।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए 20 मार्च का दिन अच्छे योग लेकर आया है लेकिन आज आपको सावधानी बरतनी होगी। अपने आस-पास हो रह घटनाआें पर आपको ध्यान देना होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको थोड़ा सा सावधानी बरतनी चाहिए। आज कुछ गलत सूचनाएं आपको मिल सकती हैं, जो आपके अपनों के बीच कंफ्यूजन या आशंकाएं पैदा कर सकती हैं। ऐसे में आपको किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए। जो सूचनाएं आपको मिल रही हैं उन्हें अच्छी तरह से पुष्ट करना बहुत आवश्यक है। अगर आप राजनीति में हैं तो आज आपको सावधानी बरतनी होगी। आज आपके मुख से कोई ऐसी बातें निकल सकती हैं जो आपको परेशानी में डाल देंगी। इसलिए जितना कम आज बोलेंगे उतना ही उचित है आज शत्रु मुखर होने की कोशिश करेंगे। दोपहर बाद कुछ परेशानियां भी आपको उठानी पड़ सकती हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि आज धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं और अचानक आपको धन लाभ हाे सकता है। कुछ ऐसे पुराने कार्य आपने किए हुए हैं जिनकी वजह से आज आपको अच्छे फल मिलेंगे। आज किसी भी व्यक्ति को अपने हाथों से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए 20 मार्च 2019 का दिन सामान्य से बेहतर है। आज शत्रु पर विजय पाने का दिन है लेकिन इसके लिए आपको शारीरिक रूप से उद्दंडता नहीं करनी है। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान का ध्यान कीजिए। श्री हनुमान आपके सभी शत्रुआें काे परास्त कर देंगे। आज समय आपके साथ है इसलिए समय का दुरुपयोग नहीं करें समय का सदुपयोग करना आपके लिए बेहद जरूरी है। धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। सीनियर से सहयोग आपकी राशि में आज दिखाई दे रहा है आज किसी से भी द्वेश नहीं करना चाहिए। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं ताे आज के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए 20 मार्च का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज दिन भर उतार-चढ़ाव रहेंगे लेकिन वृश्चिक राशि वाले आज लाभ के पद पर हैं। व्यापारी और कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। आज खर्च की आशंकाएं भी वृश्चिक राशि वालों की राशि में दिखाई दे रही हैं लेकिन ध्यान रहे आमदनी से अधिक खर्च करना आज आपके लिए उचित नहीं है। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। काम के सिलसिले में व्यापार के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज विदेश यात्रा के योग भी आपकी राशि में दिखाई देते हैं। ध्यान रहे आज पारिवारिक माहौल को बिगाड़ने ना दें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना परिवार के सदस्यों से बहस करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज बच्चों से मन की बातें कीजिए परिवार को समय दीजिए। शाम के समय घर पर किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन होगा जो आपके घर का माहौल बेहतर कर देगा।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए 20 मार्च का दिन अच्छे योग लेकर आया है लेकिन दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। परेशानियां आती रहेंगी तो समाधान भी होते रहेंगे। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज अपने कार्यों पर आपको ध्यान लगाना चाहिए। सजगता बेहद आवश्यक है। किसी भी तरह की लापरवाही आज उचित नहीं है। अपने कार्यों को सहकर्मी के सहारे छोड़ना भी आपके लिए ठीक नहीं है। आज सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़िए। आपके कार्यों में वृद्धि होगी और सफलता आपको मिलेगी आज अधिकारियों या कार्य क्षेत्र में बदलाव होने की वजह से आप शारीरिक रूप से खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं लेकिन शाम को घर पर किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन होगा जो आपके थकावट को दूर कर देगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए 20 मार्च का दिन सामान्य से अच्छा है। जीवन साथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है। आज प्रिय से किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है। इसलिए बन रही है क्योंकि कोई तीसरा व्यक्ति आपके बीच में कंफ्यूजन पैदा करने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में आपको गुस्सा नहीं करना है। हालात को समझ कर बात करने से ही बात बनेगी। आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करना आपके लिए उचित नहीं है। जीवनसाथी से बहस करने से बचें और जीवन साथी को उपहार में कोई वस्तु भेंट कर सकते हैं। ऐसा करने से पारिवारिक माहौल बेहतर होगा और रिश्ते में मजबूती आएगी। आर्थिक मामलों में आज आप लाभ के पद पर हैं लेकिन रुपयाें के लेनदेन करते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। आज नौकरीपेशा लोगों को सामान्य से अधिक मेहनत दैनिक कार्यों के लिए करनी पड़ सकती है लेकिन अच्छी बात यह है कि आज किए गए मेहनत का फल आपको भविष्य में मिलने वाला है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
20 मार्च 2019 का दिन कुंभ राशि वालों के लिए किसी अवसर की तरह है। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं जो लोग बेरोजगार हैं वह नया रोजगार शुरु कर सकते हैं अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का भी आज समय है। आज का दिन आपके लिए मंगलमय है। आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। भाग्य आज आपके साथ है। कुंभ राशि वाले आज जाे भी कार्य करेंगे उनमें आपकाे सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सड़क पार करते समय आज कुंभ राशि वालों को थोड़ा सावधान रहना हाेगा। आज दूसरों की नजर आपको लग सकती है। आपका अच्छा व्यवहार आपके कार्य करने के तरीके दूसरों की आंखों में खटक सकते हैं। इसलिए आज अपने धन और अपने वैभव को बचाकर रखिए। आज दूसरे लोगों को अपने मन की बातें बताना गोपनीय बातें बताना उचित नहीं है। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए 20 मार्च 2019 का दिन सामान्य से बेहतर है। जो लोग नौकरीपेशा हैं या अपना व्यापार करते हैं कारोबार करते हैं, उनके लिए दिन अच्छा है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज कुछ ऐसे साैदे आप करेंगे जिनमें आपको अच्छा लाभ होगा। पिछले कुछ दिनों से जो आपकी आर्थिक परेशानियां चल रही थी उनसे आज आपको मुक्ति मिलेगी। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा जहां लोग आपकी कला काे पहचानेंगे आपको समझेंगे और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज नए लोगों से मुलाकात करना आपके लिए अच्छा है। आज कुछ ऐसे नए लोगों से मुलाकात होने के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं जो आपके जीवन की दिशा को ही बदल देंगे। आज कुछ नया करने का समय है। अगर आप पिछले लंबे समय से एक ही तरह के कार्य कर रहे हैं तो आज रचनात्मक कर सकते हैं। आज आपको अपनी भाषा शैली में भी थोड़ा सा संयम बरतना चाहिए। वाणी में मधुरता रखें आज मधुर वाणी से ही आपके सभी रुके हुए कार्य में गति आएगी और लोग आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे।

Home / Saharanpur / 20 मार्च हाेली पर आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो