scriptRashifal: शुक्रवार आज दिनभर रहेगा वज्र याेग, जनिए किन राशियाें पर पड़ेगा असर | rashifal 20 september 2019 today horoscope prediction | Patrika News

Rashifal: शुक्रवार आज दिनभर रहेगा वज्र याेग, जनिए किन राशियाें पर पड़ेगा असर

locationसहारनपुरPublished: Sep 20, 2019 08:59:29 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

सभी राशियों के लिए खास है शुक्रवार का दिन
जानिए क्या कहते आपके भाग्य के सितारे
20 सितंबर 2019 का सभी राशियाें का राशिफल

aaj ka rashifal

rashifal

20 सितंबर शुक्रवार आज अश्विन कृष्ण षष्ठी है। आज रोहिणी नक्षत्र के साथ व्रज योग बन रहा है रात 11:00 बजे के बाद सिद्धि योग बनेगा चंद्रमा वृष राशि में है। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंम्भ व मीन राशि का चंद्र राशिफल। चंद्र राशिफल सभी राशियों Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, meen का भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और पंडित रोहित वशिष्ठ।
मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ

दिन सामान्य से बेहतर है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। स्वभाव में सरलता और वाणी में मधुरता बनाकर रखें। माता पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन साथ ही ट्रांसफर की आशंकाएं भी बन रही हैं।
वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
जिन समस्याओं में आप घिरे हुए थे उनमें कमी आएगी। परिवार को समय दीजिए प्रेम बढ़ेगा रिश्तों में मजबूती आएगी। धन लाभ के योग बने हुए हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त हाेगा। वाहन चलाते समय सचेत रहना है बाहर का भोजन भी आपके लिए कम उचित है।

मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
दिन अच्छा है। समस्याओं से निजात मिलेगी। मन चंचल रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा साहित्य पढ़े। अच्छा संगीत सुनें। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। सचेत रहें नियमित रूप से दवाइयां देते रहें धन लाभ के योग बन रहे हैं।

राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
रुके हुए कार्यों में गति आएगी। नौकरी पेशा लोगों को सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आपके कार्यों की समीक्षा की जा सकती है। सहकर्मियों के सहारे कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ना है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना रहा है।

सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। दूसरों को ऐसे शब्द ना कहें जो आघात पहुंचाते हों, बुरे लगते हों। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बेरोजगार लोगों के लिए आज रोजगार के रास्ते खुलेंगे मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
भाग्य का साथ मिल रहा है। आज लुभावने प्रस्ताव मिलेंगे। भावुक होने का समय नहीं है। तर्क के साथ निर्णय करें। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। जो राजनीति में है उनके लिए समय अच्छा है। परिवार को समय दीजिए और वाहन चलाते समय भी आज सावधानी बरतनी है।

तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
मन चंचल बना रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। गुस्से की अधिकता से बचना है। खर्च की आशंकाएं आपकी राशि में दिखाई दे रही हालांकि धन लाभ के योग भी बने हुए हैं लेकिन अधिक खर्च करने से बचें जब घर से बाहर हों तो खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहे।
Scorpio Horoscope| वृश्चिक राशि(Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
दिन सामान्य से अच्छा है। भाग्य का साथ प्राप्त हो रहा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी से भी विवाद करने से बचें। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है।
धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे

धनु राशि वालों के लिए चुनौती भरा समय है। आज परीक्षा की घड़ी है ।नौकरीपेशा लोगों की राशि में ट्रांसफर की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। आज कार्य क्षेत्र में विस्तार हो सकता है। अच्छी बात यह है कि सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और नए लोगों से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से लाल रंग का फल दान कीजिए आपकी समस्याओं का समाधान होगा।

मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मानसिक रूप से खुद को सरल महसूस करेंगे। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आज किया गया अध्ययन जीवन भर काम आने वाला है। समय की बर्बादी ना करें। पुराने किसी मित्र से मुलाकात के योग बने हुए हैं। धन लाभ के योग भी बने हैं लेकिन इसके साथ ही खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं।

कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए अच्छे योग शुक्रवार का दिन लेकर आया है लेकिन छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। इसलिए सरल स्वभाव जरूरी है। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। पारिवारिक चिंताएं घेर सकती हैं। ऐसे में जल्दबाजी ना करें। किसी भी सूचना की तुरंत प्रतिक्रिया उचित नहीं धन लाभ के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन चुनौती भरा है। आपके धैर्य की संयम की परीक्षा आज समय लेगा। इसलिए गुस्से की अधिकता से बचना है। कुछ घटनाओं को इग्नोर करना अनदेखा करना उचित रहेगा। परिवार को समय दीजिए अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सावधानी बरतनी चाहिए। आज अधिक भोजन भी पेट के विकार का कारण बन सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो