script9 फरवरी शनिवार आज बने हैं खास याेग जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल | Rashifal 2019 in Hindi aaj ka Rashifal Kal ka rashifal 9 february 2019 | Patrika News

9 फरवरी शनिवार आज बने हैं खास याेग जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Feb 09, 2019 03:08:02 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Aaj ka Rashifal2019-Kal ka Rashifal- Saturday Rashifal Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh or Meen Rashi

Dainik Rashifal

दैनिक राशिफल

आज का राशिफ़ल 9 फरवरी 2029 शनिवार आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को अनोखे योग बन रहे है। आज शनिवार के दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र बन रहा है। ज्योतिष विद्या के अनुसार अगर शनिवार के दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र बन जाए तो यह अनोखा योग कहलाता है। इस योग में भगवान शनिदेव की उपासना करना और भगवान शनिदेव को दीपदान करना मनोवांछित फल प्राप्त करने वाला होता है। आइए जानते हैं 9 फरवरी शनिवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन सभी राशियों का संपूर्ण राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ।

आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य संपूर्ण होगा। जीवनसाथी से मन की बातें कीजिए, रिश्ते में मजबूती आएगी। खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। आज दूसरों को अपनी गोपनीय बातें बताना उचित नहीं है। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने का समय है। किसी कार्य की वजह से आज अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन सड़क पार करते समय सावधानी बरते। आज भगवान शनि देव को दीप दान करने से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
वृषभ राशि का आज का राशिफल | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। दोपहर बाद कोई अच्छा समाचार मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से जिन समस्याओं से आप परेशान हैं उनमें कमी आएगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद बनाए रखिए। आज स्वास्थ्य आपका बेहतर रहने वाला है प्रिय के साथ समय बीतेगा। महिलाओं के लिए दिन सामान्य है। आज कुछ ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती हैं जिनसे आप मिलने की योजना बना रहे थे, सोच रहे थे। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी गरीब व्यक्ति को अपने हाथों से दान देना आपके लिए आज शुभ है। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और जो लक्ष्मी आपके भाग्य में है वह भी आप तक पहुंचेगी।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए 9 फरवरी का दिन सामान्य से बेहतर है। दोस्तों का सहयोग मिलने वाला है। जो पैसा आपने उधार दिया हुआ है वह आज वापस लौटने के योग बन रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए दिन अवसर की तरह है दोपहर बाद अच्छे से बचाव मिलेंगे। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी से मन की बातें शेयर करना आज अच्छा रहेगा। रिश्ते में मजबूती आएगी स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की सलाह को दी जाती है। मौसम का असर स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। आज तुलसी के पौधे को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए 9 फरवरी का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। सामान्य कार्यों में आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कोर्ट कचहरी और कानूनी पचड़ाें में आज आपको नहीं पड़ना चाहिए। आज कानूनी मामले आपके फेवर में नहीं हैं। वाणी में मधुरता बनाए रखें। परिवार के सदस्यों से बहस हो सकती है। अनबन भी होने की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी लेकिन आलस आपको घेरने की कोशिश करेगा। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए अच्छे फल मिलेंगे।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों का लिए 9 फरवरी 2019 का दिन शुभ योग वाला है। माता पिता के सहयोग से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे आज घर पर किसी मित्र का आगमन होने से पारिवारिक माहौल बेहतर हो जाएगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है। घर में चल रहे कंफ्यूजन दूर होंगे आज किसी पर भी आंख बंद कर विश्वास नहीं करना उचित नहीं है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आपको नहीं लेना है। गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। सीनियर का सहयोग मिलने वाला है और आज आपकी राशि में लाभ के योग भी दिखाई दे रहे हैं।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों का आज का राशिफल सामान्य से बेहतर है। यात्रा के योग राशि में दिखाई दे रहे हैं। जिन लोगों को पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाएं। उधार पैसा वापस रोकने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है लाभ के याेग दिखाई देते हैं। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है भाई बहन का प्रेम आज बढ़ेगा। कुछ अलग करने का समय है अगर आप रोजाना के कार्यों से ऊब गए हैं तो कुछ बेहतर कीजिए रचनात्मक कीजिए। बच्चों को समय दीजिए परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा इसे पारिवारिक माहौल बेहतर होने वाला है।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
9 फरवरी 2019 का राशिफल अच्छा है। सामाजिक कार्यों में आज मन लगेगा। जो लोग एकाकी स्वभाव के हैं उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हाेगी। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। निवेश करने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। सड़क पार करते समय सावधानी बरतें। आज मन को एकाग्र कीजिए। मन आपका चंचल बना रहेगा। पिछले कुछ दिनों से आपके आर्थिक मामलों में जो गड़बड़ियां चल रही हैं उनमें आज सुधार आएगा। बिजनेस में निवेश करना आज फायदे का सौदा रहेगा। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। व्यापार को बढ़ा सकते हैं। आज भगवान शनिदेव की उपासना करना अच्छा रहेगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
किसी पुराने मित्र से मुलाकात आज आपके तनाव को कम करेगी। दोपहर बाद कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, जिससे आपको आर्थिक लाभ होने के रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक जनों का सहयोग आज मिलने वाला है। माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखिए। आज बुजुर्गों से भी धन लाभ होने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। जीवन साथी से भरपूर प्रेम आज मिलेगा। आज जीवनसाथी को शॉपिंग कराने से रिश्तो में मजबूती आएगी और प्रेम बढ़ेगा। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना खिलाइए। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा और आत्मिक शांति मिलेगी।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
पढ़ाई करने वालों के लिए दिन अच्छा है। करियर के नए रास्ते आज खुलेंगे। नौकरी पेशा लोगों के कार्यों की आज तारीफ होगी। दूसरे लोग आपके कार्यों से प्रभावित होंगे। सीनियर का सहयोग मिलने वाला है और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कारोबारियों और व्यापारियों को आज साझे के बिजनेस से थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। हालांकि आज अचानक धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन साझीदार से सावधान रहें। आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करना आपके लिए उचित नहीं है। गणेश जी कहते हैं कि आप का स्वभाव सभी का मन जीतने वाला है इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखें।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
शनिवार आज का राशिफल बेहतर है। आज कुछ नया करने का समय है। पिछले कुछ दिनों से जिन योजनाओं पर आप काम कर रहे थे उनको आज पूर्ण करने का समय आ गया है। आज आय में बढ़ोतरी के योग दिखाई दे रहे हैं। कार्य की अधिकता की वजह से आज खुद को शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस कर सकते हैं लेकिन आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए कर्म कीजिए परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। कारोबारियों और व्यापारियों की राशि में आज विदेश यात्रा के योग भी दिखाई दे रहे हैं। आज की यात्रा लाभ के पद पर हैं लेकिन यात्रा करते समय कोई कीमती सामान होने की आशंकाएं बनी हुई हैं। इसलिए सचेत रहें।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सी, सू, से, साे, दा
9 फरवरी का दिन अच्छी योग लेकर आया है। भाग्य का सहयोग आज कुंभ राशि वालों को मिलेगा। पारिवारिक जीवन बेहतर होगा। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। एक्सपोर्टर के लिए आज का दिन बेहद लाभ वाला है। आज कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको मिलेंगे और किसी पुराने मित्र से आपकी भेंट होगी। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो शनिवार का दिन आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आने वाला है। आज अनोखा उत्साह अपने अंदर कुंभ राशि वाले महसूस करेंगे लेकिन ध्यान रहे जल्दबाजी में कदम उठाना उचित नहीं है। जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आपको नहीं करना है। कोई भी निर्णय करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेने की आज जरूरत है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
कुछ नया करने का समय है। नई योजना पर आज काम शुरू कर सकते हैं। आमदनी बढ़ाने के लिए सोचिए। देवों के देव महादेव आपको सफलता देंगे। सड़क पार करते समय सावधान रहें। आज किसी वाहन से आपको नुकसान पहुंचने की आशंका दिखाई दे रही हैं। बड़ों का आशीर्वाद बनाकर रखिए। आज बड़ो से धन लाभ होने के योग भी आपकी राशि में दिखाई देते हैं। स्वास्थ्य आज आपका अच्छा रहने वाला है। यात्रा के योग दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी पर भी आंख मूूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। महत्वपूर्ण कागजात को हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह से पढ़ ले और स्वभाव में सरलता बनाकर रखें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो