scriptमकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है चंद्रमा, सभी राशियों पर पड़ेगा असर, चंद्र राशिफल से जानिए अपना भविष्यफल | Rashifal 21 march 2020 daily Horoscope in Hindi | Patrika News

मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है चंद्रमा, सभी राशियों पर पड़ेगा असर, चंद्र राशिफल से जानिए अपना भविष्यफल

locationसहारनपुरPublished: Mar 21, 2020 09:47:36 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

जानिए शनिवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
आईए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल

aaj_ka_rashifal.jpg

राशिफल

Aaj ka Rashifal जानिए 21 मार्च शनिवार आज क्या कहते हैं। आपके भाग्य के सितारे ? ज्योतिष के अनुसार आज शतभिषा नक्षत्र के साथ सिद्धि योग बन रहा है। दोपहर बाद साध्य योग बनेगा। चंद्रमा आज मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। आइए जानते हैं चंद्रमा के इस बदलाव का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा ? चंद्र राशिफल से सभी राशियों का आज का भविष्यफल बता रहे हैं। प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी।
आज का मेष राशिफल कहता है कि मन चंचल बना रहेगा। मन को शांत करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान करें। आज दैनिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्च की आशंकाएं भी आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। घर में किसी बुजुर्ग महिला के सहयोग से धन लाभ होने के योग दिखाई दे रहे हैं।

आज का वृष राशिफल : वृष राशि कहता है कि आज कारोबार में कुछ चुनौतियां उठानी पड़ सकती हैं। सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मन भी चंचल बना रहेगा। अपनी सेहत के प्रति भी आज वृष राशि वालों को सचेत रहने की सलाह दी जाती है। अच्छी बात यह है कि जीवनसाथी और मित्रों का सहयोग मिल रहा है।
आज का राशिफल मिथुन राशि: मन चंचल है, मन को एकाग्र करने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिल रहा है लेकिन जल्दबाजी करने से बचें। मिल रही सूचनाओं पर तुरंत विश्वास करना उचित नहीं है।
आज का कर्क राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा चुनौती भरा है। कुछ चिंताएं आपको घेरने की काेशिश कर सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए सतर्क रहने का समय है। ट्रांसफर हो सकते हैं। कुछ ऐसे कार्य करने पड़ सकते हैं जो आपकी इच्छा विरुद्ध होंगे।
आज का राशिफल सिंह राशि: दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए उत्तम समय है। सीनियर का सहयोग मिल रहा है। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे। आज किसी से भी आपको द्वेष नहीं करना चाहिए। पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कोई भी निर्णय नहीं करना है। जल्दबाजी से भी बचें।
आज का राशिफल कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए समय अच्छा है। भाग्य का साथ मिल रहा है। ऐसे समाचार प्राप्त होंगे जो आप को प्रसन्न कर देंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक माहौल उत्तम है। आज मंदिर में पीले रंग के फल का दान कीजिए। आपका भाग्य उदय होगा
आज का वृश्चिक राशिफल कहता है कि आज वृश्चिक राशि वालों को गुस्सा नहीं करना है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना होगा। परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अगर पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। लाभ के योग बने हुए हैं।
आज का राशिफल धनु राशि: धनु राशि वालो का राशिफल कहता है कि आज विवाद होने की आशंकाएं हैं। इसलिए किसी से भी आपको बहस नहीं करनी है। आपके आसपास का माहौल आप के अनुरूप नहीं है। कुछ ऐसी घटनाएं घट सकती हैं जो आपको गुस्सा दिलाएंगी लेकिन ऐसे में भी आपको धैर्य रखना होगा। धन लाभ के योग बने हुए हैं
आज का राशिफल मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए समय अच्छा है। कारोबार और व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं लेकिन हम वाणी में मधुरता बनाकर रखना जरूरी होगा। गुस्सा आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। समय प्रबंधन आवश्यक है आज कार्यों की अधिकता रहेगी।
आज का राशिफल कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए 21 मार्च 2020 का दिन अच्छे योग लेकर आया है लेकिन मैंन चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करने की आवश्यकता है। बातचीत करते समय सही शब्दों का चयन करना है मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और जिन लोगों का पैसा उधार दिया है उनसे भी आज पैसा वापस आने के योग आपके राज्य में बन रहे हैं।
मीन राशिफल : शनिवार आज का मीन राशिफल कहता है कि मीन राशि वालों को गुस्से पर काबू रखना होगा। आज भगवान शनिदेव की विशेष कृपा मीन राशि वालों पर बनी हुई है। आज शनि देव मंदिर में सरसों के तेल का दीप दान करें। इससे आपका भाग्य उदय होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो