scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का 22 मई का राशिफल | Rashifal 22 may 2019 Dainik Rashifal | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का 22 मई का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: May 21, 2019 05:29:32 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

– Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, meen
– सभी राशियाें का 22 मई 2019 का चंद्र राशिफल

saharanpur

rashifal 23 april 2019

राशिफल 22 मई 2019 आईए जानते हैं बुधवार काे क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आपका दिन। सभी राशियाें का संपूर्ण राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी व आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, ओ, अ
मेष राशि वालों के लिए दिन चुनौती भरा रह सकता है। आपको दैनिक कार्यों में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों और कारोबारियों के सामने भी आज कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। 22 मई 2019 का दिन कन्फ्यूजन वाला रह सकता है। आप एक ही समय पर अनेक कार्यो को लेकर कंफ्यूज हो सकते हैं। ऐसे में आपके कार्य प्रभावित हो सकते हैं। धैर्य रखना जरूरी है। जल्दबाजी में निर्णय करना उचित नहीं होगा। गुस्से से भी आज आपको बचना होगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। आपके पास उपयुक्त साधन ना होने की वजह से कुछ ऐसे कार्य अधर में रह सकते हैं जिन्हें आप पूरा कर सकते थे। आर्थिक परेशानियां भी आपको उठानी पड़ सकती हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि दोपहर बाद आपकी राशि में अच्छे योग बन रहे हैं। समस्याओं के समाधान के रास्ते दोपहर बाद तक आपको दिखाई देने लगेंगे। परिवार वालों का सहयोग आपको मिलने वाला है। भाइयों और बहनों के अलावा मित्रों के सहयोग से आपके बिगड़े कार्य बनेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी और कुछ नए लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आज तुलसी जी को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा और आपके कार्यों में गति आएगी।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
भाग्य आज वृष राशि वालों के साथ है, जो कठिनाइयां पिछले कई दिनों से आप झेल रहे थे उनमें आज कमी आएगी। जो चिंताएं आपको घेरे हुए हैं उनमें भी कमी आएगी और समाधान के रास्ते खुलेंगे। आज कुछ रचनात्मक करने का समय है। अगर आप पिछले लंबे समय से एक ही तरह का कार्य कर रहे हैं और अपने कार्य से ऊब गए हैं तो आज मन की बातें सुनिए। आज कुछ नया कीजिए जो आपका मन करे आज आपको करना चाहिए। आज रचनात्मक करके अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं। अगर पिछले लंबे समय से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। 22 मई का दिन आपके लिए मंगल योग लेकर आया है। इसिलए आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको लुभावने प्रस्ताव आ सकते हैं। इनमें से अपने हुनर और दिमाग का इस्तेमाल करते हुए आपको निर्णय करना है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करना उचित नहीं रहेगा। विदेश यात्रा के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं। आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। अगर आप कई दिनों से नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन शुभ है। आज नया वाहन खरीद सकते हैं। कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी और रोजगार के रास्ते खुलेंगे। काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
अच्छे समाचार प्राप्त होने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। संतान के प्रति जो चिंता चल रही हैं उनमें कमी आएगी। आज आपके कार्यों की भी सराहना होगी। तारीफ होगी सहकर्मी आपके कार्यों की सराहना करेंगे और अच्छी बात यह है कि नौकरीपेशा लोगों को आज सीनियर का सहयोग मिलने वाला है। सीनियर भी आज आपके कार्यों से खुश होंगे अगर आप अपना कार्यक्षेत्र बदलना चाहते हैं नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। आज नई खोज कर सकते हैं। आज आपके जीवन में कुछ भी नया संभव है जो आप चाहते हैं। वह आप कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको मेहनत करनी होगी आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है और पूर्णता के योग दिखाई दे रहे हैं। जो भी कार्य करेंगे और उनमें आपको सफलता मिलेगी। किसी भी कार्य को अधूरा छोड़ना उचित नहीं रहेगा। सहकर्मियों के सहारे कोई भी कार्य आपको आज अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए। प्रेम संबंधों में आज मर्यादा बनाए रखिएगा जल्दबाजी उचित नहीं है। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। रिश्तो में कड़वाहट आ सकती है या फिर आपके प्रति प्रिय के मन में पूर्वाग्रह बन सकते हैं। इसलिए जल्दबाजी नहीं करनी है। आज मन की बातें करने का समय है। परिवार को समय दीजिए बच्चों के साथ आज घूमने जा सकते हैं। ऐसा करने से आपका मन अच्छा होगा और रुके हुए कार्याें में गति आएगी। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपके विरोधी परास्त होंगे।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal Kark Rashi कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
मन चंचल रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कुछ ऐसे कार्य होंगे जिन्हें पूरा किए बगैर ही धन प्राप्ति आपको हो जाएगी लेकिन ध्यान रखिएगा आज मानसिक रूप से चिंताएं। आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। आज आपका मन एकाग्र नहीं है। मन इधर-उधर भागता रहेगा मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत निए अच्छा साहित्य पढ़िए या फिर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। श्री राम की कृपा कर्क राशि वालों पर बनी हुई है। भाग्य का साथ आज आपको मिलने वाला है लेकिन ध्यान रखिएगा समय का प्रबंधन बेहद आवश्यक है। आज कोई भी कार्य के बेसमय करना आपके लिए उचित नहीं रहेगा। अपने जरूरी कार्यों की सूची बना लें और उन्हीं में लग जाएं मन को एकाग्र करते हुए आगे बढ़ना है। गुस्से से बचना है वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा है। सामान्य रहने वाला है। आज खर्च की आशंकाएं कर्क राशि वालों की राशि में साफ दिखाई दे रही हैं। इसलिए खर्च करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी सचेत रहना होगा। आज जो भी पैसा आप बचा लेंगे वह भविष्य में आपके काम आने वाला है। आज निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो बच्चों के भविष्य के लिए निवेश कर सकते हैं। आज किया गया निवेश भविष्य में आपको अच्छे फल देने वाला है। कोई भी बड़ा निर्णय करने से पहले पिता या जीवनसाथी से आपको सलाह करनी चाहिए। आज दोनों से ही आपको अच्छी सलाह मिलने वाली है। ध्यान रखिएगा आज भूल कर भी आपको काले रंग के कुत्ते को दुत्कारना नहीं है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका वैभव छिन्न हो सकता है।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
पूर्णता का योग आज सिंह राशि वालों की राशि में बना हुआ है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है और पूर्णता योग होने की वजह से आप जो भी कार्य करेंगे और आपको सफलता मिलेगी लेकिन ध्यान रखिएगा आज नया कार्य शुरू करने से बेहतर रहेगा कि पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाए। जीवन साथी के साथ कुछ समय आपको बताना चाहिए। जीवनसाथी से मन की बातें कीजिए। आप पारिवारिक सदस्यों से अपने मन की बात साझा नहीं कर रहे हैं। इससे रिश्तो में दूरियां बढ़ सकती हैं। इसलिए सही समय है आपको बैठ कर बात करनी चाहिए। बात करने से ही बात बनेगी और जो कन्फ्यूजन चल रहे हैं। वह दूर होंगे पिछले कुछ दिनों से इन समस्याओं से आप घिरे हुए थे। उनमें भी आज कमी आएगी आज से आपका अच्छा समय शुरू होने जा रहा है आपकी आर्थिक परेशानियों में भी कमी आएगी और धन लाभ के योग आपके लिए बन रहे हैं अगर आप अभी तक बेरोजगार हैं तो आज का दिन है आज रोजगार की तलाश कीजिए मित्रों के सहयोग से आपके लिए रोजगार के रास्ते खुल रहे हैं और आपको अच्छा रोजगार प्राप्त होगा ध्यान रखिएगा आज किसी को भी पैसा उधार देने से आपको बचना है कुछ लोग आपको भावनात्मक रूप से अपने वश में करने की कोशिश करेंगे और आपसे पैसा उधार मांगने की कोशिश करेंगे लेकिन ऐसी परिस्थितियों में आपको पैसा उधार देने से बचना है। आज उधार दिया गया पैसा लंबे समय तक वापस लौटने के योग आपकी राशि में नहीं दिखाई दे रहे हैं। आज बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी आपको थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। बच्चों के स्वास्थ्य पर मौसम का असर पड़ सकता है। सुबह के समय स्नान के उपरांत किसी ब्राह्मण को दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा आप अन्य दान कर सकते हैं या लाल रंग का फल भी दान कर सकते हैं।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal Kanya Rashi कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
निर्णायक समय है आज जो भी निर्णय आप करेंगे आपके वर्तमान और भविष्य दोनों पर ही उसका असर पड़ने वाला है इसलिए सोच समझकर आपको निर्णय करने होंगे। लालचवस जल्दबाजी में निर्णय करने से बचें कोई भी बड़ा निर्णय करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं उनके लिए आज साझे का बिजनेस फायदेमंद रहने वाला है। दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे जिन चिंताओं से आप घिरे हुए हैं उन्हें भी कमी आएगी और धन लाभ भी आपको होगा ध्यान रखिएगा आज मिल रही सूचनाओं पर आंख मूंदकर विश्वास करना बिल्कुल भी उचित नहीं है जो भी सूचनाएं आपको मिल रही हैं उन्हें क्रॉस कर लें उन्हें पुष्ट कर लें। आज के राशिफल के मुताबिक आज किया गया निवेश अच्छे फल देने वाला है। लंबी अवधि का निवेश आज आपको करना चाहिए पारिवारिक माहौल सामान्य रहने वाला है जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाए उधार पैसा वापस लौटने के लोग आपकी राशि में बने हुए हैं। इसलिए जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज याद दिला आइए आज उधार पैसा वापस लौटने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज प्रिय से आप अपने मन की बातों का इजहार कर सकते हैं। आज आपकी राशि में प्रेम योग बना हुआ है लेकिन आप की प्रेम कहानियां आज अधूरी रह सकती हैं जिनको आप भविष्य में पूरा कर लेंगे अपने खानपान के प्रति आपको आज थोड़ा सा सचेत रहने की आवश्यकता है। बाहर का खाना आपके लिए उचित नहीं है जब आप घर से बाहर हो तो खाने-पीने की वस्तुओं में अतिरिक्त सावधानी बरतनी है। आज भगवान नारायण को लाल रंग का फल अर्पण कर उसे किसी गरीब बच्चे को दे दें। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
रचनात्मक समय है रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े तुला राशि वाले लोग आज बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। अपनी क्षमताओं को दूसरों के सामने मजबूत तरीके से रख सकते हैं। उनका प्रदर्शन कर सकते हैं जो लोग सोशल मीडिया या फिर कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज खुद को समाज के सामने लाने का समय है, अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने का समय है। व्यापारी और कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं धन लाभ होने वाला है पूर्व में जो निवेश आपने किए थे उनका आज आपको अच्छा फल प्राप्त होगा खर्च किया संकाय भी आपकी राशि में आज दिखाई दे रही है लेकिन स्थाई खर्च में आज आप पैसा निवेश कर सकते हैं घर खरीदने भवन खरीदने ऑफिस के लिए भी आज खर्च कर सकते हैं पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए बच्चों के मन में क्या-क्या योजनाएं चल रही हैं उनको समझने और जानने की कोशिश कीजिए। ऐसा करने से आप बच्चों के भविष्य के प्रति अच्छी योजनाएं बना सकेंगे और ऐसा करने से रिश्ते में भी मजबूती आएगी।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों की राशि में आज कर्म प्रधान है। जो भी कार्य आप करेंगे उनमे अच्छा फल प्राप्त होगा। भौतिक सुख के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज प्रिय से बहस करने से आपको बचना है। जीवनसाथी से बहस करने से आपको बचना है। आज बहस मनमुटाव का कारण बन सकती है आज कुछ ऐसे प्रस्ताव ऐसे उपहार आपको प्राप्त हो सकते हैं जिन्हें पाकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी आज नए लोगों से मिलने का मौका आपको मिलेगा। पुराने मित्रों से भी मुलाकात के योग बने हुए हैं। निवेश अगर करना चाहते हैं तो आज अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं आज लंबे समय के लिए किया गया निवेश अच्छे फल देने वाला है। ध्यान रहे आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी है सड़क पार करते समय भी आपको थोड़ा सचेत रहना होगा आज किसी पर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। मछलियों को अपने हाथों से भोजन खिलाना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal dhanu rashi धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
प्रतिस्पर्धा का दिन है व्यापारियों और कारोबारियों के लिए आज का दिन चुनौती भरा हो सकता है। धनु राशि वालों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है आज सीनियर को खुश करने के लिए आपको समय और पैसा दोनों ही खर्च करने पड़ सकते हैं, लेकिन ध्यान रखिएगा ऐसा करते समय आपको वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है। ऐसा कोई भी शब्द आज आपको अपनी वाणी से नहीं कहना है जो दूसरों को नुकसान पहुंचाता हो आघात पहुंचा हो। पारिवारिक माहौल आज सामान्य से कम बेहतर है छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकते हैं आज परिवार में किसी व्यक्ति के अचानक स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंका में भी दिखाई दे रहे हैं इसलिए पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की सलाह आप को दी जाती है। आज बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है मौसम का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है इसलिए दिन में तेज धूप में बच्चों को बाहर निकलने से रोकें।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। दिन की शुरुआत सामान्य रूप से होगी लेकिन आज स्वास्थ्य पर खर्च होने की आशंकाएं बनी हुई है डॉक्टरों को आपको पैसा देना पड़ सकता है। इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है। व्यवहार में गुस्सा भी उचित नहीं है आज कुछ ऐसी घटनाएं आपके आसपास घट सकती हैं जो आपको उत्तेजित करेंगे, लेकिन ऐसे में आपको धैर्य रखना बेहद आवश्यक है। आप जल्दबाजी में किए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। आज विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं। आपके लिए समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आपको धैर्य से काम लेना है। दोपहर बाद तक आपके रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। आज दोपहर तक का समय आपके लिए सावधानी भरा है लेकिन दोपहर बाद अच्छे योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। जीवनसाथी से अच्छी सलाह आपको मिलने वाली है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। आज किसी को भी बिना मांगे सलाह देना आपके लिए उचित नहीं है। जब तक आपसे ना कहा जाए आपको दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। आज सुबह उठकर स्नान करने के बाद देवों के देव महादेव के समक्ष दीप दान करना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
खर्च की आशंकाएं कुंभ राशि वालों की राशि में दिखाई दे रही है लेकिन आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज भाग्य आपके साथ है भाग्य का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। कर्म भी आज आपकी राशि में प्रधान है। इसलिए आज आपको आलसी नहीं बनना है। आलस को त्याग दें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। अपने ही कुछ लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए किसी भी तरह की सूचना पर आपको आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है और फोन पर मिली जानकारी पर त्वरित एक्शन आपको नहीं करना है। आज कुछ लोग आपसे झूठ बोलकर आपका इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज सीनियर का सहयोग आपको मिलने वाला है। आज आपकी जिम्मेदारियों में भी विस्तार हो सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होने की आशंका भी बनी हुई है लेकिन अच्छी बात यह है कि आज आर्थिक पक्ष आपका मजबूत है आर्थिक लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आपके लिए आप लंबे समय तक के लाभ का नुकसान उठा सकते हैं। इसलिए जल्दबाजी में निर्णय करना उचित नहीं रहेगा कोई भी निर्णय करने से पहले अच्छी तरह से सोच समझ ले और दूरगामी सोच कर ही आपको आज निर्णय करने चाहिए।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
साझे का बिजनेस आज अच्छे लाभ के पद पर है। साझीदार से थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है प्रतिद्वंदी आज आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से बचना है। आज समय के अनुसार चलना उचित रहेगा कोई भी निर्णय करने से पहले आपको एक कदम रुक कर सोचना चाहिए। उसके बाद ही आपको आगे बढ़ना चाहिए यदि आप का विवाह अभी तक नहीं हुआ है तो आज विभाग के प्रस्ताव आप के लिए आ सकते हैं। बच्चों के प्रति चल रही चिंताओं में भी कमी आएगी और बच्चों की ओर से अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। दोपहर के समय आपको अच्छे समाचार प्राप्त होने के योग बने हुए हैं हालांकि आज आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। इसलिए आपको थोड़ा सा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। ध्यान रहे जब आप सड़क पार कर रहे हैं तो सावधानी बरतें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो