scriptबुधवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Rashifal 23 october 2019 | Patrika News

बुधवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Oct 23, 2019 08:58:14 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
चंद्र राशिफल से जानिए सभी राशियाें का राशिफल

Aaj ka rashifal 16 October : आज सिद्धि योग में मिथुन,मकर और कुम्भ वालों को होगा फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj ka rashifal 16 October : आज सिद्धि योग में मिथुन,मकर और कुम्भ वालों को होगा फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj ka Rashifal in hindi 23 अक्टूबर 2019 बुधवार आज अश्लेषा नक्षत्र के बाद मघा नक्षत्र बनेगा। आज शुक्ल योग बन रहा है और चंद्रमा कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। सभी राशियों का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी

राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope Mesh Rashi (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ)
दिन सामान्य से अच्छा है। आज मन चंचल बना रहेगा। मन को वश में रखना आवश्यक है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना करें। पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा। आज झूठ बोलना आपके लिए अच्छा नहीं है झूठ बोलने से बचे गाय को अपने हाथों से रोटी दें।
राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope Vrishabha Rashi (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज संयम आवश्यक है माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी खर्च की आशंकाएं बनी हुई है। खर्च करते समय सावधानी बरतें। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि | Gemini Horoscope Mithun Rashi (का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा)
वाणी में मधुरता बनाकर रखें। गुस्सा आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। बहस करना आज बिल्कुल भी उचित नहीं है। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
कर्क राशि | Cancer Horoscope Kark Rashi (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज जो भी कार्य करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज विदेश यात्रा के योग भी कर्क राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है।

सिंह राशि | Leo Horoscope Singh Rashi (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे लेकिन अच्छी बात यह है कि शाम का समय आपके लिए बेहतर है। जो उलझनें दिन भर रहेंगी वह शाम को खत्म हो जाएंगी। विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं। विरोधियों को शांत करने के लिए आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान करें।
कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों के लिए दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। आज कोई भी कार्य जल्दबाजी में करना आपके लिए उचित नहीं है। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए समय अच्छा है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी सामान्य से अच्छे याेग बने हुए हैं
तुला राशि | Libra Horoscope Tula Rashi (रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए बुधवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है लेकिन छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। गुस्सा करने से बचें। खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह दी जाती है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है।
वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope Vrishchik Rashi (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। खर्चों में कमी करने की आवश्यकता है। आय से अधिक खर्च करना बिल्कुल भी उचित नहीं है, हालांकि धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन खर्च करते समय सावधानी बरतें आज सड़क पार करते समय भी सावधान रहें।
धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
नौकरी पेशा लोगों के लिए समय बदलाव का का समय है। ट्रांसफर की आशंकाएं बनी हुई हैं। आज आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। आपके आसपास का माहौल भी आप के अनुरूप नहीं है। दिनभर कार्यों की अधिकता की वजह से व्यस्त रहेंगे। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। गुस्सा करने से बचें।

मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों की राशि में अच्छे योग बने हुए हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो रहा है। अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ समय बिताएं। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इससे रिश्तों में मजबूती आएगी और तनाव खत्म होंगे

कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन सामान्य से बेहतर है। आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी। यह मुलाकात आपकी पुरानी यादों को ताजा कर देगी और मन प्रसन्न हो जाएगा। वाहन शुक्र के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी दें ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा

मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। आपके आसपास का माहौल आप के अनुरूप नहीं है। सहकर्मियों के सहारे किसी भी कार्य को छोड़ना उचित नहीं है। खर्च करते समय सावधानी बरतें अधिक खर्च करने से बचें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो