scriptबुधवार आज बन रहा है शाेभन याेग, जानिए किन राशि वालाें काे हाेगा धन लाभ | Rashifal 26 june 2019 | Patrika News

बुधवार आज बन रहा है शाेभन याेग, जानिए किन राशि वालाें काे हाेगा धन लाभ

locationसहारनपुरPublished: Jun 26, 2019 10:00:16 am

Submitted by:

shivmani tyagi

जानिए सभी राशियाें का चंद्र राशिफल
जानिए बन रहे याेग कया करेंगे असर
बुधवार आज बन रहा है शाेभन याेग

Rashifal

Rashifal in hindi

सहारनपुर। 26 जून बुधवार आज ‘शोभन’ योग बन रहा है। रात्रि 11:49 पर अतिगंड योग बनेगा यानी रात का समय बेहतर नहीं है चंद्रमा आज मीन राशि में है ग्रहों की स्थिति और बन रहे हो आपकी राशि को किस तरह से प्रभावित करते हैं आइए जानते हैं सभी राशियों का चंद्र राशिफल

आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, अ
दिन सामान्य से कम बेहतर है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। आज सीनियर से मतभेद होने की आशंकाएं बनी हुई हैं। इसलिए अपने कार्यों के प्रति आपको सचेत रहना होगा। दिनचर्या भी आज अस्त व्यस्त रहेगी। आज दिन भर आप को सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। दाेपहर बाद मित्राें से धन लाभ हाेने के याेग हैं।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वाे
मानसिक रूप से आज खुद को शांत महसूस करेंगे लेकिन दैनिक कार्यों में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। दोपहर बाद का समय कष्टदाई हो सकता है लेकिन अच्छी बात यह है कि मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। परिवार को समय दीजिए मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा। आज लालच में काेई भी निर्णय करना उचित नहीं है।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन गुस्से की अधिकता आज सही नहीं है। अधिक गुस्सा करने से बचना है। आज सीनियर का सहयोग आपको प्राप्त है। भाग्य का सहयोग आपको मिल रहा है। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रमोशन के योग बने हुए हैं आज अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी आपको दी जा सकती हैं।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा उत्तम रहेगा लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचना है। पारिवारिक सुख के योग आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। संतान के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी। आज नया वाहन खरीद सकते हैं या फिर घर खरीद सकते हैं। जिन लाेगाें काे पैसा उधार दिया है उन्हे याद दिलाएं उधार पैसा वापस लाैटने के याेग बन रहे हैं।
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों को आज कष्ट हो सकता है। शारीरिक रूप से भी कष्ट होने की आशंका ही बनी हुई है अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। आज भाग्य आपके साथ है आज पिता से भी धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
मानसिक रूप से आज का दिन सामान्य रहेगा चिंताएं कम होंगी लेकिन अपने मुंह से आज आपको कोई भी ऐसी बात नहीं कहनी है जो दूसरों को बुरी लगती हों। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए आज ट्रांसफर की आशंकाएं बनी हुई हैं। अपने कार्यों के प्रति सावधानी बरतें सचेत रहें। किसी से भी विवाद करने से बचें।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
आज दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे पारिवारिक चिंताएं आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। दोपहर के समय समस्याएं बढ़ सकती हैं मन को शांत रखना है अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना है आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए श्री राम आप के कष्टों को कम करेंगे आज किसी को भी पैसा उधार देने से भी आपको बचना होगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज कुछ नया करने का समय है। अपने मन की बात सुनिए जो भी आप नया करना चाहते हैं उसे कीजिए आज अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। शिक्षा के लिए भी आज आप को यात्रा करनी पड़ सकती है विदेश यात्रा के योग भी आज आपकी राशि में बने हुए हैं।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। आत्मविश्वास में कमी आज महसूस कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं बातचीत करते समय आपको आज शब्दों का चयन ठीक से करना होगा। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। आज मुंह से कही गई बात विवाद का कारण बन सकती है।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
आज अपने मन की बात सुनी है अगर आप पिछले कई दिनों से एक ही कार्य करते हुए थक गए हैं ऊब गए हैं और कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। आज आपको कुछ अलग करना चाहिए आज लोग आपकी क्षमता को और आप के हुनर को पहचानेंगे। नए लोगों से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन आज चिड़चिड़ापन आपके स्वभाव में हावी होने की कोशिश कर सकता है इसलिए आपको गुस्सा करने से बचना है माता पिता का आशीर्वाद बनाए रखिए आज माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी संतान के प्रति आपको थोड़ा सा सचेत रहना है आज मौसम का असर संतान के स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा मानसिक रूप से आज खुद को आप सरल महसूस करेंगे। पिता से धनलाभ के याेग बन रहे हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में बने हुए हैं लेकिन आज की गई यात्राएं लाभ के पद पर रहेंगी। ध्यान रहे आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें आज दिया गया उधार पैसा लंबे समय तक वापस नहीं आएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो