scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 27 जनवरी का राशिफल | Rashifal 27 January 2019 Daily Rashifal Today Horoscope | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 27 जनवरी का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jan 27, 2019 01:08:58 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Rashifal 27 january Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh or Meen Rashi

aaj ka Rashifal आज का राशिफल 27 जनवरी, रविवार आज छुट्टी के दिन क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और आपके लिए कैसा रहने वाला है रविवार का दिन ? इन सभी सवालों के जवाब लेकर आए हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ। तो आइए जानते हैं 27 जनवरी 2019 यानि आज का सभी राशियों का राशिफल
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से बेहतर रहेगा लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां आज आपको घेर सकती हैं। आज छुट्टी का दिन होने के बावजूद आपको अधिक कार्य करने पड़ सकते हैं। कुछ अधिक जिम्मेदारियां आपको दी जा सकती हैं। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखनी चाहिए। आज बेवजह के झगड़ों से आपको बचना चाहिए। किसी दूसरों के मामलों में भी आज पड़ने की आवश्यकता नहीं है। आज महिला मित्रों से आपको धन लाभ होने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज कुछ चिंताएं आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं लेकिन नकारात्मक विचारों से आपको दूर रहना है। आज खर्च की आशंकाएं भी आपकी राशि में दिखाई देती हैं। खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। भोजन की अधिकता पेट के विकारों का कारण बन सकती है।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृषभ राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज चिंतन का समय है चिंतन कीजिए और अपने कार्यों की समीक्षा कीजिए। आप जो कार्य कर रहे हैं उसे बेहतर प्रदर्शन आप कर सकते हैं। आज व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। कारोबार का विस्तार आप कर सकते हैं। अगर कुछ अलग करने की आज आप सोच रहे हैं तो उसके लिए उत्तम दिन है। आज रचनात्मक करने का समय है। आज अपने लिए आप खर्च करेंगे और सौंदर्य के सामानों के लिए भी आप खर्च कर सकते हैं। आज परिवार को समय दीजिए। छुट्टी का दिन है आज बच्चों से बातें कीजिए और उनके मन को टटोलने की कोशिश कीजिए। गणेश जी कहते हैं कि आज आपको अपने मन को एकाग्र रखना चाहिए शांत रखना चाहिए।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए जन सामान्य से अच्छा है। आज मिल रही सूचनाओं को पुष्ट करना बेहद जरूरी है। आज आपको कुछ गलत सूचनाएं भी मिल सकती हैं लेकिन किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आज आपके लिए उचित नहीं है। आज वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना चाहिए सड़क पार करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज दुर्घटना की आशंका बनी हुई है, सड़क पर किसी अन्य व्यक्ति की लापरवाही का खामियाजा भी आपको उठाना पड़ सकता है। आज मन को काबू रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए जन सामान्य से अच्छा रहने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं कारोबारी है तो आज धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उत्तम है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं आज नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। प्रमोशन के योग आपकी राशि में आज दिखाई दे रहे हैं, जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिए भी आज का समय अच्छा है। आपकी शादी अगर अभी नहीं हुई है तो आज अच्छा रिश्ता आ सकता है। आज परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने के योग भी दिखाई दे रहे हैं। आज किसी से भी आप को घृणा नहीं करनी चाहिए आज काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा है। अगर आप नौकरी करते हैं व्यवसाय करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतर है। आज आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं अपने सामर्थ्य का अच्छा इस्तेमाल आज आप कर सकते हैं। आज आत्मविश्वास से आप भरे रहेंगे अगर आप नौकरी करते हैं तो प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। आज निवेश करना आपके लिए अच्छा है लेकिन लंबे समय तक का निवेश करना ही उचित रहेगा। आज अचल संपत्ति से भी लाभ होने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप आर्टिस्ट है तो आज रचनात्मक कर सकते हैं। अगर आप राजनीति में है तो आज का दिन आपके लिए प्रभावशाली रहने वाला है। आज लोग आपकी बात सुनेंगे और आपकी बातों से प्रभावित होंगे।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए रविवार आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा। परिवार के साथ आज यात्रा करने के लिए भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र की वजह से आज आपको विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। परिवार के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है, लेकिन कार्य क्षेत्र में आज आपको सीनियर से बनाकर रखनी होगी। आज सीनियर से आपका विवाद होने की आशंका दिखाई दे रही हैं लेकिन आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करना आपके लिए उचित नहीं है। आज धन लाभ के याेग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर निवेश करने की याेजना बना रहे हैं ताे आज एक्सपर्ट से सलाह करना जरूरी है।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है। आज भाग्य तुला राशि वालों के साथ है आज अचानक लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज धर्म के क्षेत्र में आपका मन लगेगा। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का स्मरण कीजिए नए कार्य अगर आप शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है आज का समय अच्छा है लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम का असर स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। आज शत्रु मुखर होने की कोशिश करेंगे लेकिन आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज जो समस्याएं आपके सामने आएंगी वह अपने साथ समाधान लेकर आएंगे आज पानी से आपको बचना चाहिए। मन को शांत रखें और मन को शांत करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं अच्छा साहित्य पढ़ सकते हैं या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान करना आपके लिए अच्छा है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है आज दिनभर कार्यों की अधिकता रहेगी छुट्टी का दिन होने के बावजूद आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है आज यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। आज आप की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी अगर आप उसने कई दिनों से खरीद सकते हैं। आज वाहन सुख के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। जीवन साथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है आज बच्चों से मन की बातें कीजिए परिवार को समय दीजिए। रविवार आज तुलसी को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है। आज अपनी गाेपनीय बाते किसी काे बताना आपके लिए अच्छा नहीं है। सहकर्मी आज आपके फेवर में रहेंगे।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए रविवार का दिन अच्छा है धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम होने के योग आपकी राशि में आज दिखाई दे रहे हैं। परिवार में आज अच्छा रिश्ता आ सकता है। आज शाम को घर पर कुछ मेहमानों का आगमन होगा जिनके आने से पारिवारिक माहौल बेहतर हाे जाएगा। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए उचित नहीं है। आज अचल संपत्ति से लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए अच्छा नहीं है। कोई भी महत्वपूर्ण दस्तावेज हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से पढ़ने अच्छी तरह समझ ले आज आपकी कोई कीमती वस्तु भी हो सकती है इसलिए सफर करते समय सावधान रहें अपने सामान के प्रति सचेत रहें।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से काम बेहतर है। आज मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है आज आपका मन चंचल बना रहेगा नकारात्मक विचार आप को घेरने की कोशिश करेंगे। कुछ चिंतन भी आज आपको घेरने की कोशिश कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि, आज आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज देवों के देव महादेव का स्मरण कीजिए महादेव का स्मरण करने से आपके कष्टाें का निवारण हाेगा। आज परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से आपको धन लाभ के योग दिखाई देते हैं। पिछले कुछ दिनों से इन चिंताओं से आप घिरे हुए हैं उनमें आज कमी आएगी और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है आज भाग्य कुंभ राशि वालों के साथ हैं। आज परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने के योग दिखाई देते हैं संतान के प्रति चल रही चिंताएं आज कम होंगी और अच्छे समाचार आप को दोपहर बाद मिलेंगे। जीवन साथी से भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया हुआ है तो आज उधार पैसा वापस लौटने के योग दिखाई देते हैं। जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया है उन्हें याद दिलाएं आपकी आर्थिक समस्याएं आज कम होंगी और धन लाभ आपको होगा लेकिन ध्यान रहे आज अचानक कोई ऐसी घटना आपके आसपास कर सकती हैं जो आपको परेशान कर देगी आपकी चिंताओं को बढ़ा देंगी लेकिन अच्छी बात यह है कि परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग आज आपको मिलने वाला है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है आज भाग्य मीन राशि वालों के साथ है अगर आप नौकरी करते हैं। तो आज प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। व्यापारियों के लिए भी दिन आज का अच्छा है। व्यापारियों का उधार का पैसा आज वापस लौटने के योग दिखाई देते हैं। आज मीन राशि वालों को परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में आज आपको शामिल होने का मौका मिलेगा जान नए लोग आपको जानेंगे आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आप के काम आने वाला है आपके कारोबार में हाथ बढ़ाने वाला है।

ट्रेंडिंग वीडियो