script3 अप्रैल 2019 का राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे | Rashifal 3 April 2019 Daily Rashifal Today Horoscope chandra rashifal | Patrika News

3 अप्रैल 2019 का राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

locationसहारनपुरPublished: Apr 02, 2019 12:07:02 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

3 अप्रैल 2019 का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंम्भ और मीन राशि का राशिफल

saharanpur

rashifal 12 march 2019

Rashifal 3 April 2019 बुधवार का राशिफल जानने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि कर्म से आप भाग्य काे बदल सकते हैं। राशिफल एक अनुमान है। राशिफल से आपकाे आने वाले भविष्य के बारे में अनुमानित भविष्यवाणी ही मिल सकती है। यदि आप भविष्यफल के सहारे बैठ गए ताे जरूरी नहीं कि भाग्य आपका साथ थे। दशानन रावण और मर्यादा पुरुषाेत्तम भगवान श्रीराम की राशि भी एक ही थी लेकिन दाेनाें के कर्म अलग-अलग थे। इसलिए राशिफल काे समझें और राशिफल में सामने आ रही उम्मीदाें और जताई जा रही आशंकाओं के आधार पर आप अपने कर्म के बल पर भविष्य काे सुधारने की काेशिश करें उसे संवारने की काेशिश करें ना कि भाग्य के सहारे बैठ जाएँ।
आईए जानते हैं 3 अप्रैल 2019 का मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंम्भ और मीन राशि का राशिफल। इन सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
आज का राशिफल 3 अप्रैल 2019 मेष राशि | aaj ka rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, ओ, अ
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज भाग्य मेष राशि वालों के साथ है लेकिन आपको सोच समझ कर ही निर्णय आज करने होंगे। अगर कोई बड़ा निर्णय करने जा रहे हैं तो जीवन साथी या पिता से सलाह जरूर कर लें। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना मेष राशि वालों के लिए उचित नहीं है। आज अपने ही लोग आपसे धोखा करने की कोशिश कर सकते हैं। जब आप हस्ताक्षर कर रहे हों तो दस्तावेजों को अच्छी तरह से पढ़ लें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन सहकर्मी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। सहकर्मी अपने को अधिक मेहनती दिखाने के लिए आपकी चुगली कर सकते हैं। आपके कार्यों को छिपाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें आज अध्ययन में ध्यान लगाना चाहिए। जो राजनीति में हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप बेहतर ढंग से अपनी बातें दूसरों के समक्ष रख सकते हैं लेकिन खुद पर आरोप लगते समय आप को शांत रहना है गुस्सा नहीं करना है।
आज का राशिफल 3 अप्रैल 2019 वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर बाद कुछ परेशानियां आप को घेरने की कोशिश कर सकती हैं। कुछ पारिवारिक परेशानियां भी आज आपके सामने आकर खड़ी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र और पारिवारिक समस्याएं एक दूसरे के कार्यों में विघ्न का कारण बन सकती हैं। ऐसे में आपको धैर्य बनाकर रखना चाहिए गुस्से से बचना है जल्दबाजी से भी आपको आज बचना होगा अच्छी बात यह है कि मित्रों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आज माता पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी आज नया कार्य करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों में गति लाई जाए रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाए। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा और मानसिक रूप से भी आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए श्री राम आपके कष्ट हरेंगे।

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2019 मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए बुधवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज भाग्य मिथुन राशि वालों के साथ है। आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन आलस आज आप को घेरने की कोशिश कर सकता है। आज आलस को त्याग दें और अपने कार्यों पर निकल पड़े। किसी भी व्यक्ति से द्वेष करना किसी भी व्यक्ति की चुगली करना आज आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज सकारात्मक सोच के साथ आपको आगे बढ़ना है। सीनियर से भी आज आपको सहयोग मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज जो नौकरीपेशा लोग हैं उनके लिए प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे व्यापारियों और कारोबारियों के लिए आज सारे का बिजनेस अच्छा रहने वाला है। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं अगर पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा और शत्रु कमजोर होंगे।

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2019 कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए 3 अप्रैल 2019 का दिन अच्छे योग लेकर आया है। पिछले कुछ दिनों से जिन चिंताओं में आप घिरे हुए हैं उनमें आज कमी आएगी और एक अच्छा रास्ता आज आपके सामने निकल कर आएगा। आज स्वभाव में सरलता और वाणी में मधुरता बनाकर रखिए आज मधुर वाणी से ही आप दूसरों का दिल जीत लेंगे आप में दूसरों को प्रभावित करने की अलौकिक क्षमता है और इसी क्षमता के बल पर आज आप दूसरों के मन पर अपनी गहरी छाप छोड़ने वाले हैं। आज निवेश करने का समय है अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो लंबी अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। अच्छे रिटर्न आपको मिलेंगे बच्चों के भविष्य के लिए भी आज अच्छी प्लानिंग करने का समय है। अगर आप अभी तक बच्चों के लिए कोई सटीक प्लानिंग नहीं कर पाए हैं तो आज एक्सपर्ट से सलाह कर सकते हैं जीवनसाथी से बात करके बच्चों के लिए भविष्य की योजनाएं आज बना सकते हैं।

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2019 सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए बुधवार आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज तनाव आपको घेरने की कोशिश कर सकता है। सामान्य कार्यों में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें कुछ कठनाईयां आज उठानी पड़ सकती हैं। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए आज कार्य की अधिकता रहेगी। आज नए लोगों से मिलने का अवसर आपको प्राप्त होगा लेकिन ऐसे में आपको सकारात्मक सोच के साथ आगे चलना है। खुद को बड़ा दिखाने के लिए दूसरों की चुगली आपको नहीं करनी है यदि आप ऐसा करते हैं। तो दूसरों के मन मे आपके प्रति पूर्वाग्रह घर कर सकते हैं। आज किसी से भी आपको द्वेश नहीं करना चाहिए। सड़क पार करते समय सावधानी बरते हैं आज दूसरों की लापरवाही का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। दूसरे लोग आज आप से उलझने की कोशिश भी कर सकते हैं। ऐसे में आपको बचना है, शांत रहना है अपने स्वभाव में आप को सरलता बनाकर रखनी है।

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2019 कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए बुधवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है आज जो भी कार्य करेंग उनमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन ध्यान रहे आज जल्दबाजी करना आपके लिए उचित नहीं है। आज लुभावने प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं अपने ही कुछ लोग आप को उलझाने की कोशिश कर सकते हैं। आपसे कुछ छिपाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए जो भी सूचनाएं आज आपको मिल रही हैं उनको पुष्ट करना आपके लिए बेहद आवश्यक है। परिवार के सदस्यों से बातें कीजिए जो कन्फ्यूजन चल रहे हैं उन्हें दूर करने का समय है आज बातों से ही बात बनेगी आज किसी से भी विवाद करना आपके लिए उचित नहीं है उससे को छोड़कर परिवार के सदस्यों से जीवन साथी से बैठकर आपको आज बात करनी चाहिए ऐसा करने से रिश्ते में मजबूती आएगी और प्यार बढ़ेगा। आज आपकी राशि में खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतें। उन वस्तुओं को खरीदने से बचें जिनकी अभी आपको बेहद आवश्यकता नहीं है।

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2019 तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए 3 अप्रैल का दिन अच्छा रहने वाला है। आज दोपहर बाद किसी नए व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। यह मुलाकात आपकी परेशानियों को कम कर देगी। पिछले कुछ दिनों से जो परेशानियां झेल रहे हैं ताे उनमें भी कमी आएगी। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। श्री राम आपके सभी कष्टों को हर लेंगे। आज कोई भी नया कार्य शुरू करने से आपको बचना चाहिए। नवरात्र में आप नया कार्य शुरू कर सकते हैं। जो योजनाएं आप बना रहे हैं उन्हें आप अभी बनाए रखिए पहले नवरात्र में आप नया कार्य शुरू कर सकते हैं आपको अच्छे लाभ होंगे धन लाभ के योग आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन इसके साथ ही खर्च की आशंका भी बनी हुई है। इसलिए खर्च करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है।

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2019 वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधवार का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा आज मानसिक और शारीरिक रूप से आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। पिछले कुछ दिनों से अगर आप शारीरिक कष्ट से परेशान हैं तो आज उस में कमी आएगी आज डॉक्टर को आप बदल सकते हैं। दवाई नियमित रूप से लेते रहें। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज वाहन चलाते समय भी आपको सावधानी बरतनी चाहिए। तेज रफ्तार आपके लिए उचित नहीं है आज सड़क पार करते समय भी आपको सावधान रहना है अच्छी बात यह है कि जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आपकी राशि में मित्रों का सहयोग भी बना हुआ है मित्रों के सहयोग से कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। रोजगार की तलाश कर सकते हैं। आज नए रोजगार मिलने की संभावनाएं भी आपकी राशि में बनी हुई है।

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2019 धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए 3 अप्रैल 2019 का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा। नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्र में अच्छे योग धनु राशि वालों के लिए बना रहे हैं। धन लाभ होगा और आपकी जो भी परेशानियां चल रही थी और में कमी आएगी संतान के प्रति चल रही चिंताएं भी कम होंगी। आज संतान के प्रति आपको अच्छे समाचार दोपहर बाद सुनने को मिल सकते हैं। अगर अभी तक संतान की शादी को लेकर आप चिंतित हैं तो नए रिश्ते अच्छे रिश्ते आ जा सकते हैं लेकिन ध्यान रहे आज कुछ लुभावने प्रस्ताव भी आपके पास आएंगे। इन प्रस्तावों को स्वीकार करने से पहले अच्छी तरह से मंथन कर ले धैर्य रखें। जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाना आपके लिए उचित नहीं है।

आज का राशिफल 3 अप्रैल 2019 मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
कुंभ राशि वालों के लिए बुधवार दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहेगा। आज कुंभ राशि वालों को विवेक रखना चाहिए। धैर्य रखना चाहिए बहस करने से आपको बचना है। आज कोई भी ऐसी बात आपको नहीं कहनी है जो दूसरों को आघात पहुंचाती हो दूसरों को परेशान करने वाली हो आज वाणी में मधुरता बना कर रखिए मधुर वाणी से आपके सभी कार्य बनेंगे। आप दूसरों का दिल जीतने का हुनर रखते हैं और इसी हुनर से आज दूसरों को प्रभावित करने का समय है। आज बेहतर प्रेजेंटेशन आप दे सकते हैं। अगर कहीं इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज प्रभावी ढंग से आप खुद को प्रस्तुत कर सकते हैं लेकिन ध्यान रहे आज निवेश करने से बचें। आज किया गया निवेश अच्छे फल आपको नहीं देने वाला है। आज पैसों के लेन-देन में भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन सामान्य है जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए भी आज का दिन उत्तम है। राजनीति में जो लोग हैं उन्हें थोड़ा सा सावधानी बरतनी होगी और शब्दों का सही ढंग से प्रयोग करना होगा। आज दूसरों की आलोचना करना मुश्किल पड़ सकता है।
आज का राशिफल 3 अप्रैल 2019 राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। आप जो भी कार्य करेंगे सफलता आपको मिलेगी लेकिन ध्यान रहे जल्दबाजी आपके लिए उचित नहीं है। आज जीवन साथी से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है लेकिन परिवार के सदस्यों से दूरियां बनाना उचित नहीं है। आज परिवार के सदस्यों से बात कीजिए मन की बातें कीजिए जो समस्याएं आ रही हैं उन्हें बातों के जरिए से आज खत्म किया जा सकता है। आज बच्चों से भी आपको मन की बातें करनी चाहिए। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से एक ही तरह का कार्य कर रहे हैं, तो आप पूछ सकते हैं। आज आपको कुछ नया करना चाहिए कुछ रोचक करने का समय है। आज कोई अच्छा संगीत आप सुन सकते हैं, धार्मिक कार्यक्रमों में आप जा सकते हैं। आज प्रभु श्री कृष्ण का ध्यान कीजिए इससे आपके मन को शांति मिलेगी आपका मन चंचल है। आपका मन एकाग्र नहीं हो पा रहा है। मन को एकाग्र करने के लिए जरूरी है कि आप भगवान कृष्ण का ध्यान करें। भगवान कृष्ण आपके मन को सरल कर देंगे। आज किसी भी व्यक्ति को पैसा उधार देना आपके लिए उचित नहीं है। आज दिया गया उधर पैसा लंबे समय तक वापस लौटने वाला नहीं है। अगर आपने पहले से किसी को पैसा उधार दिया हुआ है तो उन्हें आज याद दिला आज उधार दिया गया धन वापस लौटने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज कुछ लोग आप से उलझने की कोशिश कर सकते हैं। पुरानी बातों को लेकर विवाद करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आपको बहस नहीं करनी है शांत रहना है।
आज का राशिफल 3 अप्रैल 2019 मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए बुधवार का दिन अच्छा है। अच्छे योग लेकर आया है। भाग्य आज मीन राशि वालों के साथ है। आज जो भी कार्य आप करेंगे और मैं आपको सफलता मिलेगी। आज दूसरों का मन आप जीत लेंगे खुद को आप बेहतर तरीके से दूसरों के समक्ष पेश कर सकते हैं। जो लोग नौकरी पेशा है उनके लिए प्रमोशन के योग बने हुए हैं। आज आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है, विस्तार हो सकता है। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं उन्हें भी आज अपने व्यापार में विस्तार करना चाहिए। आज आप अपने व्यापार को बढ़ा सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू करने जा रहे ताे अच्छा है आज नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं लेकिन आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। आज किसी भी तरह की जल्दबाजी आपके लिए उचित नहीं है। जल्दबाजी में आप नुकसान उठा सकते हैं। आज वाणी में मधुरता बनाकर रखें। गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाना आज आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से धन लक्ष्मी का वास आपके घर में होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो