script4 जुलाई 2019 गुरुवार का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Rashifal 4 july 2019 Thusday rashifal rashifal by Horoscope | Patrika News

4 जुलाई 2019 गुरुवार का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jul 04, 2019 07:42:21 am

Submitted by:

shivmani tyagi

गुरुवार आज का दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला व वृश्चिक राशि वालाें के लिए है खास
जानिए क्या कहते हैं धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि वालाें के भाग्य के सितारे
पढ़िए सभी राशियाें का चंद्र राशिफल know Trending Rashifal in hindi
4 july ka hindi rashifal

horoscope

rashifal

Rashifal: 4 जुलाई 2019 गुरुवार क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन,? यह जानने के लिए आईए जानते हैं आज का चंद्र राशिफल। सभी राशियाें का संपूर्ण राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ

राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, अ
आज भाग्य आपके साथ है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। अगर पिछले कुछ समय से अपने व्यापार में विस्तार करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। आज नए लोगों से जुड़ने का विशेष अवसर आपको प्राप्त होगा। अचानक यात्रा पर आपको जाना पड़ सकता है लेकिन आज की गई यात्राएं लाभ देने वाली हैं। कोई भी निर्णय करने से पहले अच्छी तरह सोच समझकर ही कदम बढ़ाएं। आज किए गए निर्णय भविष्य को प्रभावित करेंगे। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। आज भविष्य के लिए प्लानिंग करने का समय है। राजनीति में जो लोग हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है। पद में बढ़ोतरी होगी संतान की ओर से भी अच्छे समाचार प्राप्त होंगे
राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिल रहा है। आज आपकी समस्याओं का समाधान होगा। पिछले कुछ दिनों से जिन समस्याओं से आपके घिरे हुए थे उनमें कमी आएगी। जो लोग बेरोजगार हैं या नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। मित्रों के सहयोग से आज रोजगार के अवसर खुलेंगे। आज पूर्व में किए गए कार्यों और बचत का लाभ भी आपको मिलने वाला है। दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे विदेश यात्रा के योग भी आज वृषभ राशि वालों की राशि में बने हुए हैं। दिन भर कार्यों की अधिकता रहेगी लेकिन शाम के समय घर पर किसी ऐसे व्यक्ति का घर पर प्रवेश होगा जिससे आपके दिन भर की थकान खत्म हो जाएगी। परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka RashifalMithun Rashi मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
आज खुद को विकसित करने का समय है। आज अपने कार्यों का आकलन कीजिए। आप जानेंगे कि जो कार्य आप कर रहे हैं आप उससे बेहतर क्षमता रखते हैं। अगर आप कुछ नया करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी कुछ प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी। मित्रों का भी भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन परिवार के सदस्यों से आज आपको संबंध अच्छे रखने होंगे। आज अपने मुख से कोई भी ऐसी बात आपको नहीं कहनी है जो दूसरों को नुकसान पहुंचाती हो आघात पहुंचाती हो। आलस काे छाेड़ दें आज आलस आपकाे घेरने की काेशिश कर सकता है। ध्यान रखिएगा आपकी राशि में कर्म प्रधान है

राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
गुरुवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए किसी अवसर की तरह है। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें आज रोजगार प्राप्त होंगे। मित्रों के सहयोग से नए रास्ते खुलेंगे। पूर्व में आपने जो निवेश किए हुए हैं उनका लाभ आज आपको मिलने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं कारोबारी हैं तो आज कुछ नया कर सकते हैं। कुछ रोचक कर सकते हैं। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके भी आज प्रमोशन के योग बने हुए हैं। आज भाग्य कर्क राशि वालों का साथ दे रहा है लेकिन ध्यान रखिएगा जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करना है। कोई भी बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले आज आपको माता-पिता या एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। परिवार के साथ और मित्रों के साथ बिताया गया समय सुखद एहसास देगा।
राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal SinghRashi मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
दिन सामान्य रहेगा। जाे नौकरी पेशा लोग हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके कार्यों की सराहना हाेगी और सीनियर का भी सहयोग मिलेगा। आज आपकी राशि में खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतनी है। आज मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं लेकिन इस दौरान आपको खर्च करते समय सचेत रहना होगा। अनावश्यक वस्तुओं की खरीददारी से बचना है। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह दी जाती है। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अधिक धूंप और गर्मी से बचना है। जब आप घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं में भी सावधानी बरतनी होगी। अधिक भोजन स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है, पेट के विकार हो सकते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।
राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanyaRashi कन्या राशि (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
दिन सामान्य है लेकिन मन चंचल बना रहेगा। आज दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। आप दूसरे लोगों को जल्दी ही अपने प्रभाव में ले लेते हैं। इसी कला का आपको लाभ मिलने वाला है। जो नौकरीपेशा लोग हैं उनके लिए प्रमोशन के योग बने हुए हैं। जो लोग राजनीति में है उनकी मुलाकात उच्च पदों पर बैठे लोगों से होगी और नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। यदि कारोबारी हैं व्यापारी हैं तो आपके लिए भी आज का दिन लाभ के पद पर है। आज कुछ नया कर सकते हैं। अपने कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। ध्यान रखिएगा आज वाहन चलाते समय कन्या राशि वालों को सचेत रहना होगा। सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतनी होगी। दूसरे लोगों की गलती का नुकसान कन्या राशि वालों को सड़क पर उठाना पड़ सकता है। इसलिए सचेत रहें अपने आसपास चल रही गतिविधियों पर भी नजर रखें
राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tulaRashi तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वाले आज सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे। आप जो लिखते हैं जो बोलते हैं वह दूसरों को प्रभावित करता है और आपके इसी हुनर से आज दूसरे लोग आपसे प्रभावित होंगे। अति उत्साह में कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाना है जो दूसरों को नाराज करता हाे आपके व्यवहार में अहम का अहसास कराता हाे। ऐसा करने से दूसरों के मन में आपके प्रति पूर्वाग्रह बन सकते हैं। आपको अपनी भाषा शैली पर भी नियंत्रण रखना होगा। कुछ पारिवारिक समस्याएं दोपहर बाद घेरने की कोशिश कर सकती हैं लेकिन धैर्य बनाकर रखिएगा। आज भगवान कृष्ण का आशीर्वाद तुला राशि वालों को मिल रहा है। संतान की ओर से चल रही चिंताएं कम होंगी और जीवन साथी से भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। अगर आप प्रिय से अपने मन की बात साझा करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। मन की बात कह सकते हैं
राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka RashifalVrishchik Rashi वृश्चिक राशि तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
व्यापारियों और कारोबारियों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है। किसी अवसर की तरह है। आज मंगल योग वृश्चिक राशि वालों की राशि में बन रहे हैं। अगर आप अपने व्यापार में बढ़ोतरी करने की योजना बना रहे थे या नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। आज आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होने वाला है। अगला पिछले कई दिनों से किसी शारीरिक कष्ट से परेशान हैं तो आज आपको उससे निजात मिलेगी और आप अच्छा महसूस करेंगे। आज धन लाभ के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आपकी जिम्मेदारियों में विस्तार हो सकता है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी समझना होगा। आज परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए। बच्चे क्या सोच रहे हैं ? क्या चाहते हैं ? या आप को समझना हाेगा, इसके पबाद ही आप उनके लिए बेहतर याेजनाएँ बना पाएंगे। सड़क पर कुछ अनजान लोग आप से उलझने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन ऐसे में आपको संयम रखना है। धैर्य रखना है। वाणी में मधुरता बनाकर रखें

राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi धनु राशि ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। मन चंचल रहेगा और पारिवारिक सदस्यों से भी मतभेद होने की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। आज आपको इन सभी समस्याओं से बचने के लिए वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी। कुछ घटनाओं को कुछ बातों को इग्नोर करना होगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना उचित नहीं है। आज आपको बहस करने से भी बचना चाहिए। अच्छी बात यह है कि आज आपकी राशि में प्रेम संबंधों का विस्तार दिखाई दे रहा है। प्रिय से अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। आपकाे सफलता मिलेगी। किसी काे भी धन उधार देने से बचें। जब तक बहुत आवश्यक ना हाे धन उधार देने से बचना है।
राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal MakarRashi मकर राशि (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी

दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से हाेगी। काराेबारी और नाैकरीपेशा लाेगाें के लिए दिन चुनाैती भरा रह सकता है। सामान्य से अधिक मेहनत आज आपकाे करनी हाेगी। ध्यान रहे आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन आलस घेरने की काेशिश करेगा। इसलिए सुबह से ही आलस काे त्याग दें। किसी कार्य काे शुरु करने से पहले ही उसके नाकारात्मक पहलुओं के बारे में साेचना बंद कर दें। इससे आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हाे सकती है। आप अपने व्यवहार से दूसरे लाेगाें काे जल्द प्रभावित कर लेते हैं। इसका पूरा लाभ आज आपकाे मिलने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी है और स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना है। माैसम का असर बच्चाें के स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है।

राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka RashifalKumbh Rashi कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ राशि वालों के लिए 4 जुलाई 2019 का समय आर्थिक लाभ के योग लेकर आया है। आज अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं लेकिन आज की गई यात्राएं धन लाभ वाली रहेंगी। यात्राओं के दौरान आपको सुखद अनुभव होंगे। आज दिन भर आप अनोखी ऊर्जा से भरे रहेंगे। परिवार को समय दीजिए आज सफलताओं को पारिवारिक सदस्यों के साथ बांटना खुशी देगा। ध्यान रखिएगा आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है अपने ही कुछ लोग आज छल करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि आज भाग्य का भरपूर सहयोग भरपूर साथ आपको मिल रहा है। मित्रों का भी आज सहयोग प्राप्त होगा और आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त श्री हनुमान का ध्यान कीजिए हनुमान आपके सभी कार्यों को संपन्न करेंगे।
राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meenRashi मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची

मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। सामान्य योग बन रहे हैं। धनलाभ आपको हो सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। ध्यान रखें आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। धन उधार देना आज आपके लिए उचित नहीं है। आज लक्ष्मी को बचा कर चलना है। खर्चों की आशंकाएं भी आपकी रात में दिखाई दे रही हैं। अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। आज की गई यात्राएं सुखद होंगी लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो