script

Aaj ka Rashifal: गुरुवार आज अनुराधा नक्षत्र बदल सकता है आपकी किस्मत, करने हाेंगे ये सरल से उपाय

locationसहारनपुरPublished: Sep 05, 2019 10:34:40 am

Submitted by:

shivmani tyagi

आज का राशिफल 5 सितंबर 2019
जानिए गुरुवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंम्भ व मीन राशि का राशिफल

Rashifal

Rashifal in hindi

5 सितंबर 2019 गुरुवार आज का दिन सभी राशि वालाें के लिए महत्वपूर्ण है। आज अनुराधा नक्षत्र है और ज्येष्ठा नक्षत्र भी बन रहा है। आज वैधृति योग बन रहा है और शाम के समय विष्कुंभ योग बनेगा। चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में है। बन रहे योग आपके जीवन पर किस तरह से प्रभाव डालेंगे यह जानने के लिए आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंम्भ व मीन राशियों का संपूर्ण राशिफल। सभी राशियों का चंद्र राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ।

आज का राशिफल मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन सामान्य रहेगा। उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। मन चंचल बना रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। आपके कार्यों में गति आएगी। गाय काे अपने हाथों से राेटी खिलाना शुभ है ऐसा करने से बिगड़े काम बनेंगे
Aaj ka Rashifal वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि भौतिक सुखों मैं बढ़ोतरी के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। जो अध्ययन कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। लेखन और अध्ययन दोनों ही आपके लिए अच्छे हैं। आज की गई मेहनत भविष्य में आपके काम आने वाली है। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। मछलियाें काे अपने हाथाें से खाना दें इससे आपका वैभव बढ़ेगा और विराेधी शांत हाेंगे।

Today horoscope मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आज कुछ कठिनाइयां आपको उठानी पड़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सा चुनौती भरा हो सकता है। नई जिम्मेदारियां आपको दी जा सकती हैं। आपके कार्यों का अचानक निरीक्षण किया जा सकता है। इसलिए कार्यों के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी उचित नहीं है। पारिवारिक चिंताएं आज बढ़ सकती हैं। इसलिए परिवार को समय दें। परिवार के सदस्यों से बातें करें। वाहन चलाते समय भी आज आपको सचेत रहना होगा।
Daily rashifal कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन परीक्षा जैसा है। आपके धैर्य की परीक्षा होगी। आपके आसपास ऐसी घटनाएं हो सकती हैं जो आपको रिएक्शन के लिए मजबूर उत्सकुक करेंगी लेकिन ऐसे समय में आपको धैर्य रखना होगा। किसी भी एक्शन का तुरंत रिएक्शन ठीक नहीं है। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज तुलसी जी को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा और रुके कार्याें में गति आएगी।

Rashifal 5 september सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज भाग्य का साथ आपको मिल रहा है लेकिन जीवनसाथी से बहस करने से बचें। तनाव होने की आशंकाएं विवाद होने की आशंकाएं आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आज बनाए रखिएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में दिख रहे हैं। आय के नए स्रोत भी बनेंगे मित्रों का सहयोग आज आपको प्राप्त होगा।
Chandra rashifal कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। दोपहर बाद कुछ ऐसी घटनाएं आपके आसपास घट सकती हैं जाे आपको चिंता में डाल देंगी। आज आपको ऐसे कार्य करने पड़ सकते हैं जिनके लिए आप तैयार नहीं होंगे। ध्यान रहे सीनियर से बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। अपने कार्यों के प्रति लापरवाही भी ठीक नहीं रहेगी। सचेत रहें, सावधान रहें। किसी भी समय आपके कार्यों की समीक्षा की जा सकती है। आज देवों के देव महादेव का ध्यान कीजिए। आपके सभी बिगड़े काम बनेंगे।
दैनिक राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों को आज किसी से भी विवाद नहीं करना है। आज वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा। मधुर वाणी से आप सभी का दिल जीत लेंगे। आज आपका व्यक्तित्व दूसरों को प्रभावित करेगा। नए लोगों से मिलने के अवसर आपको प्राप्त होंगे। आय के स्रोत में भी वृद्धि होने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज समय की बर्बादी बिल्कुल भी ठीक नहीं है। भाग्य आपका साथ दे रहा है इसलिए आज अपने कार्यों पर ध्यान दें। समय का सदुपयोग करें।
5 सितंबर का राशिफल वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। आपका मन चंचल रहेगा। मन को शांत करने के लिए अच्छा साहित्य पढ़ सकते हैं या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का धान आपको करना चाहिए। आज माता-पिता से बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। इससे विवाद हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पिछले दिनों से जो समस्याएं चल रही थी उनका भी समाधान होगा। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। उधार दिया गया पैसा लंबे समय तक वापस लाैटने के याेग नहीं हैं।
आज का राशिफल, धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन थोड़ा सा चुनौती भरा रह सकता है। आज उतार-चढ़ाव दिन भर चलते रहेंगे। आपके आसपास ऐसी घटनाएं घटेगी जो आपकी मेहनत को खराब कर सकती हैं। ध्यान रखिएगा आज की गई मेहनत आज बेकार जा सकती है लेकिन भविष्य में आपकाे किए कार्याें का फल जरूर प्राप्त हाेगा। इसलिए निराश ना हाें। मन को नियंत्रित रखें, कार्यों के प्रति सचेत रहें। आज आपके सहकर्मी विरोध कर सकते हैं, आपकी चुगली कर सकते हैं। इसलिए अपने कार्यों के प्रति आपको लापरवाही नहीं करनी है इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है।

Rashifal in Hindi, मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
गुरुवार का दिन मकर राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आज टीचर्स डे पर शिक्षकों का आशीर्वाद आपको प्राप्त हो रहा है। आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है। आज आपके स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। खर्च की आशंकाएं आपके आशिक बनी हुई हैं। अधिक खर्च करने से बचें अधिक खर्च करने से आपकी एकत्र धनराशि में कमी आ सकती है। आज उधार लेकर कोई भी वस्तु खरीदना आपके लिए उचित नहीं है।

Hindi rashifal, कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज से आपका अच्छा समय शुरू होने जा रहा है। आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा और आपके जो कार्य पिछले दिनों से अटके हुए हैं उनमें भी आज गति आएगी। सफलता आपको मिलेगी लेकिन ध्यान रखिएगा आज किसी से भी आपको बहस नहीं करनी है। गुस्से से बचना है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करना है। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले पिता या जीवनसाथी से सलाह करें।

Daily Horoscope मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज अच्छे परिणाम आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं कोई परीक्षा आपने दी है और आज उसके परिणाम आने हैं तो आपके हित में आएंगे। आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी। दोपहर बाद का समय आपके लिए अच्छा है। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। अगर आप रोजगार की तलाश कर रहे थे, नौकरी की तलाश कर रहे थे आज मित्रों के सहयोग से आपको सफलता मिलेगी। आपके आसपास का माहौल थोड़ा सा परेशानी भरा रह सकता है। कुछ चुनौतियां हो सकती है लेकिन शाम का समय अच्छा है। घर पर किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन होगा जो आपकी दिन भर की थकान को दूर कर देगा।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

ट्रेंडिंग वीडियो