script

गुरुवार आज चंद्रमा व राहू चल रहे हैं ग्रहण याेग के साथ, पांच राशि वाले रहें सावधान, जाने आज का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Feb 06, 2020 08:04:52 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

गुरुवार आज बन रहे याेग सभी राशियों के लिए हैं महत्वपूर्ण
आईए जानते हैं 6 फरवरी 2020 का सभी राशियों का राशिफल

aaj ka rashifal

rashifal

6 फरवरी 2020 गुरुवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आपके लिए आज आपका दिन ? चंद्रमा की गति और बन रहे योग आपकी राशि पर किस तरह से प्रभाव डालेंगे ? यह जानने के लिए आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का राशिफल।
इससे पहले जान लेते हैं आज ग्रहों की स्थिति क्या रहेगी ? ज्योतिष के अनुसार आज चंद्रमा और राहु ग्रहण योग के साथ मिथुन राशि में चलेंगे। ‘मंगल’ आज वृश्चिक राशि में रहेगा। धनु राशि में आज केतु और गुरु हैं। सूर्य और शनि मकर राशि में हैं और बुध आज कुंभ राशि में रहेगा। चंद्रमा की स्थिति और बन रहे योग सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। पंडित राेहित वशिष्ठ बता रहे हैं आपके लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन।

मेष राशिफल ( Mesh Rashi ) आज का मेष राशिफल कहता है कि मेष राशि वालों काे भाग्य का साथ मिल रहा है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़िए। मेहनत से आज आपको फल मिलेंगे। व्यापारियों और कारोबारियों की राशि में भी तरक्की और लाभ के योग बन रहे हैं लेकिन सच के साथ चलना होगा। ईमानदारी से किया गया व्यापार ही लाभ के पद पर रहेगा। प्रेम योग आपकी राशि में बना हुआ हैं। सेहत के प्रति थोड़ा सा सचेत रहें। आज गर्दन का दर्द आप महसूस कर सकते हैं। अन्न दान करना आपके लिए शुभ है। किसी काे भी पैसा उधार देने से बचें।
वृषभ राशि ( Vrishabha Rashi ) वृषभ राशिफल के अनुसार सकारात्मक सोच आज अच्छे फल दिलाने वाली है। नकारात्मक विचारों से बचना है। इससे विवाद हो सकते हैं, तनाव हो सकते हैं। वाणी में भी आज आपको मधुरता बनाकर रखनी होगी। अगर निवेश करना चाहते हैं तो समय उत्तम है लेकिन परिजनों के सलाह के बगैर निवेश करने से बचें। प्रेम योग आपकी राशि में बन रहा है। कारोबार की स्थिति भी सामान्य से बेहतर रहेगी, स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा चिंतित रहेंगे। दोपहर बाद का समय आपके लिए अच्छा है। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त श्री हनुमान का ध्यान कीजिए आपके लिए शुभ हैं। वाहन चलाते समय सचेत रहें।
मिथुन राशि ( Mithun Rashi ) समय आपके अनुरूप है। भाग्य का साथ मिल रहा है। जो लोग सत्ता में बैठे हैं उनके लिए उत्तम समय है। जो जातक राजनीति में है उन्हें आज सीनियर से मुलाकात करने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम भी सामान्य से बेहतर स्थिति में है। जीवन साथी से प्रेम मिल रहा है। पारिवारिक सदस्यों से भी आज आपको प्रेम प्राप्त होगा कारोबार सामान्य रहेगा सेहत के प्रति थोड़ी सी कठिनाइयां उठानी पड़ सकती हैं। आज बिजली के उपकरणों से सावधानी आपको बरतनी है और खाने पीने की वस्तुओं में भी सचेत रहना है। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से फल दान करें। इससे आपका भाग्य उदय होगा।
कर्क राशि ( Kark Rashi ) सयम का ध्यान रखना आज आवश्यक है। जल्दबाजी बिल्कुल भी उचित नहीं है। किसी भी अंजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास करने से बचना है। आज आपके भाग्य के सितारे बुलन्द हैं। बहस करने से बचें ओर समय की बर्बादी भी आज नुकसान का कारण बन सकती है। इसलिए आज आपको समय के साथ चलना होगा। किसी गरीब परिवार की कन्या को आज धन दान कीजिये इससे आपका भाग्य उदय होगा।
सिंह ( Singh Rashi ) दिन उत्तम है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। नकारात्मक विचारों से आज आपको दूर रहना है। विवादास्पद मामलों में भी आज आपको नहीं घुसना चाहिए। आज अपने कार्य से कार्य रखें। इससे ही आपको सफलता मिलने वाली है। वरना आप उलझनों में उलझ जाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। आज कोई भी ऐसी बात आपको नहीं करना है जो दूसरों को आघात पहुंचाती हो बुरा लगात हाे। ध्यान रखिएगा आज आपका कानूनी पक्ष कमजाेर हैं किसी से भी विवाद करने से बचें।
कन्या राशि ( kanya rashi ) Today horoscope के अनुसार सकारात्मक सोच से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज आपका कानूनी पक्ष मजबूत है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। अगर आपका कोई मुकदमा चल रहा है और निर्णय आने वाले हैं तो आज आपके हित में निर्णय आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा आपको सावधानी बरतनी चाहिए। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज अपने ब्लड प्रेशर के प्रति भी आपको थोड़ा सा सावधानी बरतनी चाहिए। मंदिर में आज लाल रंग का फल दान करें इससे आपका भाग्य उदय होगा।
तुला ( Tula Rashi ) दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज तुला राशि वालों की राशि में सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। किसी भी स्थिति में गुस्सा करने से बचना है। गुस्सा आपका समय और ऊर्जा दोनों को ही नष्ट करेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। हंसता हुआ चेहरा आपके लिए शुभ है। आज कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। जाे जातक राजनीति में हैं वह सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। लेकिन किसी भी तरह के विवाद में उलझने से बचना है।
वृश्चिक राशि ( Vrishchik Rashi ) वृश्चिक राशिफल : समय उत्तम है। नकारात्मक विचारों से बचते हुए ईमानदारी के साथ आगे बढ़िए सफलता मिलेगी। किसी भी व्यक्ति से आज आपको बहस नहीं करनी है। राह चलते लोग आपसे उलझने की कोशिश कर सकते हैं विवाद करने की काेशिशकर सकते हैं। विरोधी भी आज मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान करते हुए शांत मन से आगे बढ़ते रहिए। आपके किसी भी कार्य में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी। आज श्रीराम के परम भक्त श्री हनुमान की विशेष कृपा वृश्चिक राशि वालों पर बनी हुई है।
धनु राशिफल ( dhanu rashi ) धनु राशि वालों के लिए भी समय उत्तम है लेकिन संयम रखना होगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। आज किसी भी ऐसे कार्य में आपको नहीं उलझना है जो अधिक समय बर्बाद करने वाला हो आज अपने समय का आपको सदुपयोग करना चाहिए। यात्रा करते समय रफ्तार से बचें और वाहन चलाते समय भी सचेत रहें। दूसरों की गलती का खामियाजा सड़क पर आपको भुगतना पड़ सकता है। मन चंचल बना रहेगा मन को एकाग्र करें। आज आपको पेट के विकार हो सकते हैं। इसलिए खाने-पीने की वस्तुओं में भी सावधानी बरतने की सलाह आपको दी जाती है।
मकर राशि ( Makar Rashi ) मकर राशिफल कहता है का आज समय उत्तम है। भाग्य का साथ मकर राशि वालों काे मिल रहा है। विरोधी खुद ही परास्त हो जाएंगे। कोई भी नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज व्यापार में भी आपको। सफलता मिलेगी कारोबार में वृद्धि करना चाहते हैं तो अच्छे लोग आपके राज्य में बने हुए हैं। कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज का दिन उत्तम है। आज अपने पास आपको लोहे का कोई भी यंत्र जैसे ‘चाकू’ रखना चाहिए इससे आपकी ओर आने वाली बुरी दृष्टि दूर होगी।
कुंभ राशि ( kumbha rashifal ) कुंभ राशिफल : कुंभ राशि वालों के लिए गुरुवार आज का दिन थोड़ा सा चुनौती भरा है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले जीवन साथी या परिवार के सदस्यों से सलाह जरूर कर लें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। आज आपको बहस करने से भी बचना चाहिए गुस्सा भी आज आपके लिए उचित नहीं है। अच्छी बात यह है कि धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। जिन लोगों को आप ने पूर्व में पैसा उधार दिया था। उन्हें आज याद दिलाए उधार पैसा वापस लौटने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन उत्तम है।
मीन राशि ( Meen Rashi ) मीन राशिफल : मीन राशि वालों के लिए समय लाभ का चल रहा है। जिन स्थितियों से आप गुजर रहे हैं उनमें बदलाव होगा और अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। आज दोपहर बाद का समय आपके लिए उत्तम है, लेकिन ध्यान रखिएगा वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होंगे। आज पारिवारिक सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर भी आज आप जा सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो