scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 7 फरवरी का राशिफल | Rashifal 7 February 2019 Hindi Rashifal Today Rashifal 7 february | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 7 फरवरी का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Feb 07, 2019 08:03:57 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Aaj ka Rashifal 7 February 2019 Daily Horoscope मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि

horoscope

rashifal

aaj ka Rashifal Daily Rashifal चंद्र राशिफल के अनुसार आईए जानते हैं मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि के जातकाें का भविष्यफल। गुरुवार आज 7 फरवरी काे क्या कहते हैं अलग-अलग राशि वालाें के भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला आज का दिन। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी आैर आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।

आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई वालों के लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज भाग्य उनके साथ है। आज किया गया अध्धयन भविष्य के आपके काम आने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं, कारोबारी हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य से थाेड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज बच्चों के प्रति कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। संता के प्रति कुछ एेसी सूचनाएं आपकाे मिल सकती हैं जाे आपकी समस्याएं बढ़ा सकती हैं। इसलिए बच्चों पर ध्यान दें। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाना आपके लिए शुभ है। एेसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा आैर सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हाेगी।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi वृषभ राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आज परीक्षा की तैयारी करना उचित है। आज किया गया प्रयास और मेहनत भविष्य में आपके काम आने वाली है। पिछले कई दिनों से अगर आप कोई नई योजना शुरू करना चाह रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है, लेकिन आज आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। सामान्य कार्यों के लिए भी आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसा हो सकता है कि जितनी मेहनत आप करें उसके मुताबिक आपको फल भी ना मिले। अगर ऐसा होता है तो परेशान ना हों, धैर्य बनाए रखें। आज पारिवारिक सदस्यों के साथ भी मतभेद होने की आशंका है। इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखें।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज कारोबारियों और व्यापारियों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। लाभ के योग दिखाई देते हैं। आज मिथुन राशि वालों को किसी से भी बेवजह विवाद नहीं करने चाहिएं और दूसरों के घरों में पड़ने से भी आपको बचने की जरूरत है। आज कोई नया सौदा अगर आप करने जा रहे हैं तो आज का समय उचित नहीं है। आज आपके आसपास के लोग आपसे कोई अनुचित कार्य कराने की कोशिश भी कर सकते हैं। इसलिए आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। ध्यान रहे , आज अपने मन से या तन से कोई भी ऐसा गलत काम आज आपको नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप की सामाजिक पृष्ठभूमि धूमिल हो सकती है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन आज लेनदेन के मामलों में सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है। गणेश जी कहते हैं कि आज आपको जमीनी मामलों में थोड़ा चतुराई बरतनी होगी। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। आज दस्तावेजाें काे हस्ताक्षर करने से पहले भी उन्हे अच्छी तरह से पढ़ना जरूरी है। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। सीनियर से बनाकर रखें। आज प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। आज पिता से सलाह आपको करनी चाहिए। पिता से आपको आज महत्वपूर्ण सलाह मिलने वाली है और इससे आप बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज अचानक लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर पिछले कई दिनों से आपका व्यापार कम चल रहा था आपकी आर्थिक परेशानियां पिछले दिनों से चल रही हैं तो आज उनका निदान होगा। आज अचानक लाभ के लोग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। आज साझेदारी का बिजनेस आपके लिए अच्छा है। आज बच्चों के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी और दोपहर बाद आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। आज वाहन चलाते समय सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है। सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतें। आज किसी दूसरे व्यक्ति की लापरवाही आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं लेकिन आज की गई यात्रा लाभ के पद पर है। आज की गई यात्रा से आपकाे लाभ होने वाला है। आज आपके आसपास का माहौल बेहतर रहने वाला है। आज दिन भर आप अनोखा आत्मविश्वास अपने अंदर महसूस करेंगे। आपके सभी कार्य किसी अनाेखी उर्जा से पूर्ण होने वाले हैं जिसे आज आप अपने अंदर महसूस करेंगे। आज कुछ पारिवारिक समस्याएं आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। आज प्रिय और आपके बीच कुछ गलतफहमियां जन्म ले सकती हैं। इसलिए जो भी सूचनाएं आपको मिलें उन पर आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए भी आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है लेकिन आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले आपको लेने पड़ सकते हैं। ध्यान रहे आज कोई भी कदम आपको जल्दबाजी में नहीं उठाना है। आज आपके आसपास का माहौल भी आपकी इच्छा अनुसार नहीं रहेगा। ऐसे में तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। मायार्दा पुरुषाेत्तम ही आज आपकाे बताएंगे कि आपकाे किस रास्ते पर चलना है। आज किए गए फैसले आपके जीवन और आपके भविष्य दोनों को ही बदल सकते हैं। इसलिए महत्वपूर्ण फैसले लेते समय पिता या जीवनसाथी से सलाह आपको करनी चाहिए। जीवनसाथी से आपका रिश्ता बेहतर होने वाला है मजबूत हाेने वाला है। इसलिए मन की बातें आज जीवन साथी से आपको करनी चाहिए।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
आशिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर तक समस्याएं आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। आज पारिवारिक समस्याएं आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। आलस भी आज आप पर, हावी रहेगा। आज आलस को त्याग दीजिए। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। आज परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना आपके लिए उचित रहेगा। ऐसा करने से पारिवारिक माहौल बेहतर होगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आज आपकी मुलाकात होगी और यह मुलाकात आने वाले समय में आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाली है। आज तुलसी के पौधे को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है। एेसा करने से धन आैर वैभव बढ़ेगा।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए भी दिन सामान्य है। 7 फरवरी का दिन आपके लिए अच्छे योग लेकर आया है। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपकी बात को मानेंगे और आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। आज विरोध ही मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन उनकी सभी कोशिशें नाकाम होने वाली हैं। आज आपको किसी भी क्रिया की तुरंत प्रतिक्रिया नहीं देनी है। आज आपको वाणी में मधुरता रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपके अपने लोग ही आप से नाराज हो सकते हैं। आज अपने मुंह से ऐसी कोई बात आपको नहीं निकालनी है जो दूसरों को आघात पहुंचाती हो बुरी लगती हो। आज देवों के देव महादेव का स्मरण कीजिए, महादेव का ध्यान करने से आपके सभी कष्ट दूर होने वाले हैं।
आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए 7 फरवरी का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी सामाजिक प्रतिष्ठा आपकी बढ़ेगी। आपको ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा जहां नए लोग आपको जानेंगे। आज अचानक यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं लेकिन यात्रा करते समय सावधान रहने की सलाह आपको दी जाती है। आज वाहन चलाते समय भी आपको सचेत रहना चाहिए। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज के परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। आगामी परीक्षाओं के लिए आज की तैयारी ठीक रहेगी। अगर आप प्रिय से प्रेम के इजहार की योजना बना रहे हैं तो आज आपको रुकना चाहिए। आज का दिन इस कार्य के लिए उचित नहीं है। जीवनसाथी से विवाद होने की आशंका भी आज आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। आज आपको किसी से भी बेवजह उलझना नहीं चाहिए। आज दूसरों के मामले में पड़ना भी आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आज वाणी में मधुरता और व्यवहार में सरलता बनाकर रखें। आज मधुर वाणी से ही आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर है। आज आपको कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैॆ। आज दोपहर बाद आपको कुछ समस्याएं घेर भी सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर रहेगा। आज तनाव नौकरी करने वालाें काे घेरने की काेशिश कर सकता है। कार्य क्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ाई जा सकती हैं। आज अचानक आपको कुछ ऐसे कार्य करने पड़ सकते हैं जिनके लिए आप पहले से तैयार नहीं होंगे लेकिन आपको इन सभी कार्यों को चुनौती के रूप में स्वीकार करना चाहिए। आज सीनियर से मतभेद करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज अपने कार्यों पर आपको ध्यान देना चाहिए। आज अपने कार्य दूसरों के सहारे छोड़ना भी ठीक नहीं रहेगा। आज झूठ और झूठी शान से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आज प्रिय से मन की बातें कीजिए और परिवार को समय दीजिए।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। आज न्यायपालिका आपके पक्ष में है। अगर आप कानूनी मामलों में उलझे हुए हैं तो आज फैसला आपके पक्ष में आने वाला है। आज भाग्य आपके साथ है। आज भौतिक सुखों में भी वृद्धि होने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई नया वाहन खरीदने की बना रहे थे, तो आज आपकी यह इच्छा भी पूरी हो जाएगी लेकिन ध्यान रहे आज आपकी राशि में खर्च की आशंका दिखाई देती हैं। इसलिए उन वस्तुओं को खरीदने से आपको बचना चाहिए जिनकी आपको अभी बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं है। अगर आप अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज प्रिय से अपने मन की बातें करना उचित रहेगा। आज आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। आज बच्चों से मन की बातें कीजिए और बच्चों के मन में क्या चल रहा है यह जानने की कोशिश कीजिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो