scriptमंगलवार आज का मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल | Rashifal 7 july 2020 today horoscope in hindi | Patrika News

मंगलवार आज का मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jul 07, 2020 09:04:35 am

Submitted by:

shivmani tyagi

hindi rashifal आज श्रावण मास का पहला मंगलवार है। हनुमान देवाें के देव महादेव के 12वे रुद्र अवतार कहे गए हैं। आईए जानते हैं aaj ka rashifal मंगलवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

video rashifal of 25 june 2020 Thursday aaj ka video horoscope

video rashifal of 25 june 2020 Thursday aaj ka video horoscope

Aaj Ka Rashifal In Hindi मंगलवार आज का दिन सभी राशियों के लिए शुभ है। जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे सभी राशियों का today rashifal बता रहे हैं प्रोफ़ेसर राघवेंद्र स्वामी और पंडित रोहित वशिष्ठ।
मेष राशिफल मंगलवार का दिन मेष राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छा बीतेगा लेकिन गुस्सा नहीं करना है। बातचीत करते समय वाणी में मधुरता रखें। वाहन चलाते समये सचेत रहें किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है।

वृष राशिफल ( tuesday rashifal )आज का दिन वृष राशि वालों के लिए थोड़ा सा कष्टदाई हो सकता है। नकारात्मक विचार हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को सचेत रहने की सलाह दी जाती है। सीनियर से बहस करने से बचें। आज ब्राह्मण काे अपने हाथों से लांल रंग का कपड़ा दान करें।

मिथुन राशिफल आज आपकी राशि में खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। भाग्य का साथ मिल रहा है। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं लेकिन दोपहर बाद अच्छे याेग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय सचेंत रहें।
कर्क राशिफल , मानसिक रूप से आज सरल महसूस करेंगे। धर्म के कार्यों में मन को लगाएं मन आपका चंचल है। परिवार जनाें का सहयाेग मिल रहा है। वाहन चलाते समय सचेत रहे किसी काे भी पैसा उधार देने बचें।
सिंह राशिफल मंगलवार का दिन सिंह राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। मन चंचल बना रहेगा मन को काबू करें। स्वभाव में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। महत्वपूर्ण निर्णय अकेले करने से बचें। कारोबारियों व व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा है।
कन्या राशिफल, सोमवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए अच्छा है लेकिन जल्दबादी उचित नहीं है। खुद काे उत्साहित महसूस करेंगे। आज किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें।

तुला राशिफल मंगलवार का दिन तुला राशि वालों के लिए भी अच्छे याेग लेकर आया है। स्वभाव में गुस्सा हावी ना हाेने दें। गुस्सा करने से बचें। बहस करना भी आज आपके लिए उचित नहीं है। खर्च की आशंकाएं आज आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं।
वृश्चिक राशिफल , गुस्से से वृश्चिक राशि वालों को बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर मंगलवार आज गुस्सा आ सकता है। जो जातक राेजगार की तलाश में हैं उनके लिए भी धैर्य आवश्यक है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं।
धनु राशिफल , मंगलवार आज दिन भर उतार-चढ़ाव रहेंगे। आशा निराशा के भाव भी रहेंगे। ऐसे में आपको शांत चित्त रहना आवश्यक है। अगर आप कोई नया कार्य करने की सोच रहे थे तो दोपहर बाद का समय आपके लिए उत्तम है। सेहत के प्रति सचेत रहें।

मकर राशिफल , मंगलवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। भाग्य का साथ मिलेगा। पारिवारिक जनों का भी सहयोग भी आज मिल रहा है। दैनिक कार्यों में कुछ कठिनाइयां हाे सकती हैं लेकिन सत्य के साथ आगे बढ़िए सफलता मिलेगी।
कुंभ राशिफल , मानसिक रूप से आज खुद को थोड़ा सा चिंतित महसूस कर सकते हैं। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे ताे सफलता मिलेगी। आज मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। गाय को अपने हाथों से आज मीठा खिलाए।
मीन राशिफल, मंगलवार का दिन कारोबार के लिहाज से अच्छा है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। आप हर परिस्थिति से निपटने में निपुण हैं। ऐसे में परेशान हाेने की जरूरत नहीं है आपका यही स्वभाव आपकाे हर कार्यों में आगे बढ़ाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो