script7 मई मंगलवार आज कर्क, सिंह, कन्या व मीन राशि वालाें के लिए बने हैं शुभ याेग ताे इन राशि वालाें काे रहना हाेगा सचेत | Rashifal 7 May 2019 Aaj ka Rashifal Dainik Rashifal Daily Rashifal | Patrika News
सहारनपुर

7 मई मंगलवार आज कर्क, सिंह, कन्या व मीन राशि वालाें के लिए बने हैं शुभ याेग ताे इन राशि वालाें काे रहना हाेगा सचेत

– मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल
– जानिए 7 मई मंगलवार काे क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

सहारनपुरMay 07, 2019 / 09:35 am

shivmani tyagi

Rashifal

rashifal

aaj ka Rashifal 7 May 2019 आज का राशिफल 7 मई 2019 आइए जानें क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन ? मंगलवार आज रोहिणी नक्षत्र बना हुआ है। मृगशिरा नक्षत्र भी आज है। दिन में अतिगंड नाम का एक अशुभ ”योग” भी आज है ताे दोपहर बाद ”सुकरमा” नाम का एक शुभ योग भी बन रहा है। तो आइए जानते हैं आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आपका दिन।
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, ओ, अ
मेष राशि वालों के लिए आज का राशिफल सामान्य से बेहतर है। आज के राशिफल के मुताबिक आज का आपका दिन सामान्य से बेहतर रहेगा लेकिन लेकिन गुस्से की अधिकता रह सकती है। व्यवहार में गुस्से से आपको आज बचना है, जो लोग नौकरी पेशा है उनके लिए आज ट्रांसफर की आशंका बनी हुई हैं। आज आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन सामान्य है। आज का दिन आपके लिए लाभ के अवसर लेकर आया है लेकिन जल्दबाजी में आपको निर्णय करने से बचना है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, वा, वी, वू, वे, वाे
आज के चंद्र राशिफल के अनुसार वृषभ राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। पिछले कुछ दिनों से जो समस्याएं आपके साथ चल रही थी उनका समाधान होगा। मानसिक रूप से भी आज खुद को आप सरल महसूस करेंगे लेकिन चिड़चिड़ापन व्यवहार में दिखाई दे सकता है। इससे आपको बचना चाहिए। आज कोई भी ऐसे शब्द आपको भूल कर भी नहीं कहने हैं जो दूसरों को गुस्सा दिलाते हाें आघात पहुंचाते हाें। आज आपके आसपास का माहौल भी आप के अनुरूप नहीं है। आप की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए आपके कष्ट कम होंगे।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए मंगलवार आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है लेकिन कुछ निराशा के भाव आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। बच्चों के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी और बच्चों की ओर से अच्छे समाचार आज आपको प्राप्त होंगे लेकिन ध्यान रखिएगा आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है वाद विवाद में आपको नहीं उलझना चाहिए। आज मित्रों से भी विवाद होने की आशंका बनी हुई हैं। इसलिए आपको बहस करने से बचना है। जीवनसाथी से आपको आज मन की बातें करनी चाहिए। आज परिवार को समय दीजिए इससे रिश्तो में मजबूती आएगी आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन खिलाना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए 7 मई 2019 का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आप दिनभर अनोखी ऊर्जा से खुद को भरा हुआ महसूस करेंगे लेकिन ध्यान रखिएगा अति उत्साह में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इसलिए आपको आज धैर्य रखना चाहिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आज करने से आपको बचना चाहिए आज आपकी राशि में धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं नया वाहन खरीद सकते हैं नया घर खरीद सकते हैं या फिर सोना भी आज आप खरीद सकते हैं। आज की गई खरीदारी समझदारी का सौदा होगी लेकिन ध्यान रखिएगा अधिक खर्च करने से आपको बचना है आज आपकी राशि में अधिक खर्च की आशंका भी बनी हुई है आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से पानी दान करना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार 7 मई 2019 का दिन किसी अवसर की तरह है। आज आप खुद को साबित कर सकते हैं। अपनी प्रतिभाओं को समाज के सामने ला सकते हैं। दुनिया के सामने ला सकते हैं। आज आपको सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ना है। जो भी कार्य आप करेंगे उन में आपको सफलता मिलेगी। आपकी राशि में आज कर्म प्रधान है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए लोगों से मिलने का मौका भी आज आपको मिलेगा। ध्यान रखिएगा आज आपकी वाणी आपके व्यक्तित्व का परिचय देगी इसलिए आपको वाणी में मधुरता रखनी है।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए आज का राशिफल सामान्य से बेहतर रहने वाला है आज के राशिफल के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए दिन बेहतर है जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं उनके लिए अवसर दिखाई दे रहे हैं। अच्छे योग बने हुए हैं कुछ निराशा के भाव दोपहर तक आपके मन पर हावी हो सकते हैं, लेकिन आपको आज सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ना है। अपने स्वास्थ्य के प्रति आप को थोड़ा सा आज सचेत रहना होगा। मौसम से आज आपको बचना होगा मौसम का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर भी दिखाई दे सकता है इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति आज आपको थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए 7 मई 2019 का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। अगर आज के राशिफल पर नजर डाली जाए तो आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। खाने पीने की वस्तुओं में आपको सचेत रहना होगा। जब आप घर से बाहर हाें तो खाने पीने की वस्तुओं में अतिरिक्त सावधानी आपको बरतनी है। आज अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यों के लिए यात्राएं आज आपको करनी पड़ सकती हैं। यात्रा के दौरान अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें उनके खोने की आशंकाएं भी बनी हुई हैं। अच्छी बात यह है कि आज जीवन साथी से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। जो आशंकाएं चल रही हैं जो कन्फ्यूजन चल रहे हैं उन्हें दूर कर सकते हैं। आज मन की बातें आप परिवार के सदस्यों से कर सकते हैं।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन उतार-चढ़ाव दिन भर बने रहेंगे। व्यापार में नुकसान फायदे चलते रहेंगे। जो पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें आज अध्ययन में ध्यान लगाना चाहिए। आज किया गया अध्ययन आपके काम आने वाला है। जो भी रुके हुए कार्य हैं उनमें आज गति आएगी। दोबारा से रुके हुए कार्यों में आज मेहनत की जा सकती है लेकिन यहां खर्च बढ़ने की आशंका बनी हुई हैं। इसलिए थोड़ा सावधानी रखनी होगी। उन वस्तुओं को खरीदने से आपको बचना होगा जिनकी अभी आपको बहुत अधिक आवश्यकता नहीं है। आज किसी से भी आपको घृणा नहीं करनी चाहिए। आज मुस्कुराता हुआ चेहरा ही आपकी ताकत होगा। आप सभी का दिल जीत लेंगे और जो कार्य आप ताकत के साथ भी नहीं कर सकते उन्हें आज हल्की सी मुस्कुराहट से आप पूर्ण कर सकते हैं। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन आलस आपको करने की कोशिश करेगा।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि पर अगर नजर डाली जाए तो आज का राशिफल सामान्य से बेहतर है। आज का दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग बने हुए हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें आज रोजगार मिल सकते हैं। रोजगार के नए रास्ते मित्रों के सहयोग से खुलने वाले हैं। आज आपकी आर्थिक परेशानियों में भी कमी आएगी। कुछ नए साधन आपको प्राप्त होंगे जिनसे आपकी आमदनी बढ़ेगी। इसके लिए भी आपके मित्र सहायक साबित होंगे। पिछले कुछ दिनों से जो तनाव जो सवाल आपके मन में उठ रहे हैं उनके भी आज आपको जवाब मिल जाएंगे लेकिन ध्यान रखिएगा जीवन में कभी भी झुक कर आगे बढ़ने से व्यक्ति को शर्मिंदा नहीं होना पड़ता। इसलिए अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए आपसे पिछले दिनों में जो गलतियां हुई हैं, अगर उन्हें आप स्वीकार कर लेंगे तो जीवन सरल हो जाएगा। आज आपकी राशि में ऐसे भाव बने हुए हैं कि आप पुराने विवादों को निपटा सकते हैं। आज आप किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और यात्रा के योग भी बने हुए हैं।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए मंगलवार 7 मई 2019 का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। आज आपको सोच समझकर निर्णय करने होंगे। जल्दबाजी में उठाए गए कदम नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। आज आपके पास लुभावने प्रस्ताव आएंगे लेकिन इन प्रस्तावों को आपको जांच परखकर ही स्वीकार करना होगा। आज अपने ही कुछ लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने का समय नहीं है। आप जो भी कार्य करें अच्छी तरह से परखने के बाद ही निर्णय करें। आज नया वाहन खरीद सकते हैं। नया घर खरीद सकते हैं धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान का ध्यान कीजिए श्री हनुमान आपके सभी कष्ट हर लेंगे।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
मंगलवार आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए किसी अवसर की तरह है। हालांकि कुछ व्यवधान आज जरूर आ सकते हैं लेकिन आपकी राशि में कर्म प्रधान है। जो भी कार्य आप करेंगे उन्हें आपको सफलता मिलेगी। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं परिवार में किसी बुजुर्ग महिला से आपको धन प्राप्त हो सकते हैं। आज महिला मित्रों से आपको अच्छे लाभ हो सकते हैं आज सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे और सीनियर का सहयोग भी आपको मिलने वाला है। इसलिए जो लोग नौकरी पेशा है उनके लिए दिन अच्छा है। अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का समय है साबित करने का समय है। संतान के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज संतान की ओर से आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। मौसम का असर भी बच्चों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त श्री हनुमान को पान चढ़ाना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आपके आसपास का माहौल बेहतर होगा और विरोधी कमजोर होंगे।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए मंगलवार आज 7 मई का दिन अच्छे योग लेकर आया है आज दिन भर आप अनोखी ऊर्जा से खुद को भरा हुआ महसूस करेंगे। जो भी कार्य आप करेंगे मैं आपको सफलता मिलेगी विदेश यात्रा के योग आपकी राशि में बने हुए हैं मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है कुल मिलाकर आज मीन राशि वालों के दिन बेहद अच्छा है किसी अवसर की तरह है। आज आपको किसी से भी विवाद करने से बचना चाहिए अपने कार्यों पर ध्यान देना चाहिए आज समय की बर्बादी आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। जो योग आपकी राशि में आज बने हुए हैं उनका लाभ आपको लेना चाहिए और यह लाभ आपको तभी मिलेगा जब आप एकाग्र मन से कर्म करेंगे। आज किए गए कर्म का फल आपको साथ- साथ मिलने वाला है।

Home / Saharanpur / 7 मई मंगलवार आज कर्क, सिंह, कन्या व मीन राशि वालाें के लिए बने हैं शुभ याेग ताे इन राशि वालाें काे रहना हाेगा सचेत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो