scriptसाेमवार आज बन रहा है ‘सुकर्मा’ याेग, 5 राशि वालाें के बनेंगे बिगड़े काम, जानिए भविष्यफल | Rashifal 7th october 2019 Daily Rashifal | Patrika News

साेमवार आज बन रहा है ‘सुकर्मा’ याेग, 5 राशि वालाें के बनेंगे बिगड़े काम, जानिए भविष्यफल

locationसहारनपुरPublished: Oct 06, 2019 09:06:38 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल
Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, Meen Rashi ka Rashifal

राशिफल

Rashifal

Aaj ka Rashifal 7th October 2019 साेमवार सप्ताह का पहला दिन आपके लिए कैसा रहना वाला है। यह जानने के लिए आईए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का चंद्र राशिफल। प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी के अऩुसार सप्ताह के पहले दिन शुभ याेग सुकर्मा बन रहा है। सूर्य 7 अक्टूबर काे कन्या राशि में है और चंद्रमा मकर राशि में है। सुबह 7 बजकर 48 मिनट से सुबह 9 बजकर 15 मिनट तक राहुल काल रहेगा। इस समय अवधि में काेई भी शुभ कार्य नहीं हाे सकेगा। आईए जानते हैं Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, Meen Rashi का साेमवार का राशिफल।
7 अक्टूबर 2019 का राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
मेष राशि वालों के लिए साेमवार का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपकी राशि में सामान्य से अच्छे योग बने हुए हैं। आप हमेशा दूसरों की सहायता करने के लिए तत्पर रहते हैं लेकिन आपको ‘ना’ कहना भी सीखना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे ताे दूसरे लाेग आपके इस स्वभाव का दुरुपयोग करना शुरू कर देंगे। इसलिए आपको तर्क करना और ‘ना’ कहना भी सीखना चाहिए। आज किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। पिछले दिनों जो गलतियां आपसे जाने अनजाने में हुई हैं उन्हे दाेहराए नहीं। आपका भाग्य बदल रहा है। आने वाला समय आपके लिए महत्वपूर्ण है। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने का समय है। विरोधी मुखर होने की कोशिश करेंगे लेकिन वह खुद ही शांत हो जाएंगे। आप वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आपके संपूर्ण कार्य संपन्न होंगे। आज तुलसी के पौधे को अपने हाथों से जल देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) अगर आपका नाम ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो शब्द से शुरू होता है तो आपकी राशि वृषभ राशि कहलाएगी।
वृषभ राशि वालों के लिए साेमवार का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। दिन की शुरुआत सामान्य रूप से होगी लेकिन दोपहर के समय कुछ चुनौतियां अचानक आ सकती हैं। छुट्टी का दिन होने के बावजूद कार्यों की अधिकता रहेगी। आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कुछ ऐसे कार्य भी आज आपको करने पड़ेंगे जिनके लिए आपने पहले से नहीं सोचा होगा या जिनके लिए आप मानसिक और शारीरिक रूप से भी तैयार नहीं होंगे। आज प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी लेकिन आपकाे संयमित रहना है। आज आपकी परीक्षा भी आपके करीबी लोग लेने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में सत्य वचन और धैर्य ही आपको इस परीक्षा में पास कराने वाले हैं। आज किसी से भी आपको द्वेष नहीं करना है। पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर किसी भी अपने कर्मचारी के प्रति कोई निर्णय आपको नहीं करना है। तर्क के आधार पर ही निर्णय करने उचित रहेंगे। आज निवेश करने से पहले जीवनसाथी या फिर पिता की सलाह कर लें। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन प्रतिस्पर्धा से आपको बचना होगा। आज जल्दबाजी में किए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन दीजिए। ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आपका भाग्य उदय होगा।
अष्टमी का राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) जिन जातकों के नाम का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा शब्द से शुरू होते हैं उन सभी की राशि मिथुन राशि है।
मिथुन राशि वालों के लिए राम नवमी पर लाभ के योग बने हुए हैं। मां दुर्गा की विशेष कृपा आज मिथुन राशि वालों को प्राप्त हो रही है। आज कन्या पूजन करना आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। कन्याओं को भोज कराएं और उनके पैर धुलकर कर उन्हें प्रणाम करें। माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके व्यापार में वृद्धि होगी और कारोबार का विस्तार होगा। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी दिन अच्छा है। आज किया गया अध्ययन और बनाई गई योजना आपके भविष्य में काम आने वाली हैं। पारिवारिक लोगों को आज अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग होने की आवश्यकता है। आप जो कार्य कर रहे हैं उससे बेहतर आप कर सकते हैं। आज अपने कार्यों की समीक्षा करने का भी समय है। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है। मित्रों के साथ आज कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं ऐसा करने से शत्रु शांत होंगे और आपका भाग्य उदय होगा।
राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
6 अक्टूबर 2019 यानी रविवार का दिन सभी राशियों के लिए सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है लेकिन आज कर्क राशि वालों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी हुई है। आज भगवान विष्णु की कृपा से कर्क राशि वालों के समस्त कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ होंगे और जो आपका रुका हुआ धन है फंसा हुआ धन है वह भी आज वापस लौटने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया हुआ है ताे उन्हें याद दिलाएं। ऐसा करने से आपका रुका हुआ पैसा वापस लौटेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आजसे आपका अच्छा समय शुरु हो रहा है। ध्यान रखिएगा कभी भी भूल कर काले रंग के कुत्ते को लात नहीं मारनी है। कुत्ते को आपको दुत्कारना भी नही है। अगर आप काले रंग के कुत्ते को अपने हाथों से दूध पिला सकते हैं तो यह आपके लिए शुभ कार्य
है। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और आपके जो भी दुश्मन है जो भी शत्रु है वह शांत होंगे।

राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे अपने किसी पुराने शौंक काे आप दोहरा सकते हैं। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। अगर आज आप निवेश करना चाहते हैं तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। आज बिना एक्सपर्ट की सलाह के निवेश करना फायदे का सौदा नहीं रहेगा व्यापारियों और कारोबारियों के लिए थोड़ा सा सचेत रहने का समय है। संभल कर चलने का समय है आज जोखिम भरे कार्य या जोखिम भरा बिजनेस नुकसान का कारण बन सकता है, इसलिए दूरदर्शी होकर ही आज आपको फैसले लेने हैं। त्वरित लाभ वाले प्रस्ताव दूरगामी परिणामों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर कर लें। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए आज का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज मां दुर्गा की कृपा से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप पिछले कई दिनों से जिन योजनाओं पर काम कर रहे थे उनमें भी आपको सफलता प्राप्त होगी। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन दें। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और धन लाभ होगा।

राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
चंद्र राशिफल के अनुसार कन्या राशि वालों का साेमवार का भविष्यफल बेहद अच्छा है। धन लाभ के योग बने हुए हैं, रुके हुए कार्यों में गति आएगी। और नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे लेकिन इसके साथ ही कुछ परेशानियां भी आज आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं खर्च करते समय आपको सावधानी बरतनी होगी अनावश्यक खर्च करने से आपको बचना चाहिए। उन वस्तुओं को खरीदने से बचें जिनकी अभी आपको बहुत अधिक आवश्यकता नहीं है। आज किसी से भी आपके द्वेष नहीं करना है। राह चलते लोग आप से उलझने की कोशिश कर सकते हैं। आपसे विवाद करना चाहेंगे लेकिन ऐसे में आपको शांत चित्त रखना होगा। शांत मन से और मधुर वाणी से आपके आज सभी कार्य पूर्ण होंगे। पिछले कई दिनों से अगर कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रही थी तो उसके लिए आज का दिन उत्तम है। आज का समय आपके लिए अच्छा है नया कार्य शुरू कर सकते हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं शुभ कार्य योग आज आपकी राशि में बने हुए हैं। परिवार को समय दीजिए बच्चों के साथ बैठिए, उनसे बातें कीजिए और उनके मन में क्या चल रहा है यह जानने की कोशिश कीजिए। ऐसा करने से आप उनके भविष्य के लिए अच्छा सोच पाएंगे अच्छी योजनाएं बना पाएंगे और रिश्तो में भी मजबूती आएगी। आज घर से निकलने से पहले पानी पीकर ही घर से निकलें। ऐसा करने से आप जिस कार्य के लिए भी कदम घर के बाहर निकालेंगे वह पूर्ण होगा।
आज का राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए साेमवार का दिन थोड़ा सा चुनौती भरा है। अपने स्वास्थ्य के प्रति तुला राशि वालों को सचेत रहने की सलाह दी जाती है। जब आप घर से बाहर हों यात्राएं कर रहे हाें ताे सचेत रहें। आज अचानक यात्राएं भी आपको करनी पड़ सकती हैं। ऐसे में आपको खान- पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतनी है। आज बाहर का खाना आपके लिए उचित नहीं है। जितना कम भोजन आज आप करेंगे उतना ही आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगा। आज वाहन चलाते समय भी सचेत रहें। रफ्तार से दूरी बनाकर रखें। वाहन को सामान्य से अधिक रफ्तार पर चलाना आज आपके लिए उचित नहीं है। ऐसा करने से दुर्घटना की आशंका बनी रहेंगी। आज प्रिय से नज़दीकियां बढ़ेगी अपने प्रेम का इजहार आप कर सकते हैं आपको सफलता प्राप्त होगी। प्रिय से अपने मन की बात आज आप कह सकते हैं जीवनसाथी से भी आज अपने मन की बातें आप कह सकते हैं। ऐसा करने से रिश्तों में मजबूती आएगी और विश्वास बढ़ेगा। आज निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर कर ले। लंबी अवधि का निवेश आपके भाग्य में लाभ के योग बना रहा है। सुबह 10:00 बजे के बाद का समय निवेश करने के लिए उत्तम है। अगर नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है नया वाहन खरीद सकते हैं।
राशिफल वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए कठिन समय है लेकिन लाभ के योग बने हुए हैं। आज दुख और सुख साथ साथ चलेंगे आपको उस दिन में दोनों तरह की खबरें प्राप्त होंगी। ऐसे में आपको व्यवस्थित रहना चाहिए। खुशी के पल में अधिक खुश होना और किसी भी बात को लेकर अधिक दुखी होना उचित नहीं है। परिवार को समय दीजिए, परिवार के सदस्यों के साथ आज कहीं घूमने आप जा सकते हैं। ऐसा करने से पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा रिश्तों में मजबूती आएगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपको स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करना चाहिए। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है लेकिन आलस कुंडली मारे हुए बैठा है। आज आलस को छोड़कर अपने कार्यों की ओर आगे बढ़े आपको सफलता प्राप्त होगी। सकारात्मक विचारों के साथ बढ़ाए गए कदम आपको सफलता की ओर ले जाने वाले हैं। आज ऐसे लोगों से आपकी भेंट होगी जो आपकी रुकी हुई योजनाओं को पूर्ण कराने में सहायक साबित होंगे और जिन योजनाओं पर आप पिछले कई दिनों से काम कर रहे थे उनमें भी आपको सफलता प्राप्त होगी।
7th अक्टूबर 2019 का धनु राशि का राशिफल | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी के अनुसार रविवार आज धनु राशि वालों की राशि में लाभ के योग बन रहे हैं। जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें आज याद दिलाएं। आज उधार पैसा वापस लौटने के योग भी दिखाई दे रहे हैं।ध्यान रखिएगा आज किसी को भी आपको पैसा उधार नहीं देना है। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना भी आपके लिए उचित नहीं है। अगर आप दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो उन्हें अच्छी तरह से पढ़ लें अच्छी तरह से परख ले आज अपने ही कुछ लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं। विश्वासघात करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहना आवश्यक है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आज आपको सचेत रहना है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी है। अधिक रफ्तार पर वाहन चलानना दुर्घटना का कारण बन सकता है। आज बातचीत करते समय भी आपको सही मित्र रहना होगा शब्दों का सही से चयन करना भी आपके लिए बेहद आवश्यक है छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना उचित नहीं है। आज कोई भी ऐसी बात आपको नहीं कहनी है जो दूसरों को आघात पहुंचाती हो दूसरों को बुरी लगती हो या किसी का दिल दुखाती हो। आज गरीब कन्या की आर्थिक सहायता करना आपके लिए शुभ है।

राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए नाैवे नवरात्र का दिन सामान्य से अच्छे योग लेकर आया है। धन लाभ के योग बने हुए हैं, रुके हुए कार्यों में गति आएगी नया कार्य शुरू कर सकते हैं। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में भी आज कमी आएगी और दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आपको कुछ सावधानियां बरतनी होगी आज छूट के सहारे आगे बढ़ना बिल्कुल भी उचित नहीं है। जीवनसाथी से आपको अपने मन की बात करनी चाहिए बच्चों को भी समय देना चाहिए ऐसा कर आप उनके भविष्य के लिए अच्छी योजनाएं बना सकेंगे और इससे रिश्तों में भी मजबूती आएगी। आज किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर आपको विश्वास नहीं करना है। वाहन चलाते समय भी सचेत रहना है और सड़क पार करते समय भी आपको सावधानी बरतनी आवश्यक है। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। आज सोना खरीदना आपके लिए अच्छा रहेगा। महिलाओं को सम्मान प्राप्त होगा और जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन शुभ है। आज समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। समय का सदुपयोग करें। इधर उधर बैठकर समय नष्ट ना करें। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है जो भी कार्य करेंगे उनमें आपको सफलता प्राप्त होगी।

राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों की राशि में आज अच्छे योग बने हुए हैं। आज आपके चिंताओं में कमी आएगी और आर्थिक लाभ आपको होंगे पिछले कई दिनों से अगर आप रोजगार की तलाश कररहे हैं या फिर नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। आज रोजगार के रास्ते आपके लिए खुलेंगे मित्रों का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। परिवार जनों का भी सहयोग आज आपको प्राप्त हो रहा है। किसी से भी आपकाे बहस नहीं करनी है। पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कोई भी कार्य आपको नहीं करनी चाहिए। कुंभ राशि वालों की राशि में आज अच्छे योग बने हुए हैं। आज आपकी चिंताओं में कमी आएगी और आर्थिक लाभ आपको होंगे इसलिए कई दिनों से आगरा रोजगार की तलाश कर रहे हैं, नौकर की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अवसर की तरह है। आज रोजगार के रास्ते आपके लिए खुलेंगे मित्रों का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। आपका मन आज चंचल बना रहेगा। मन एक जगह नहीं रुकेगा मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान आपको करना चाहिए।

आज का राशिफल मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए नवमी का दिन अच्छे योग लेकर आया है। मां दुर्गा की विशेष कृपा आप पर बनी हुई है। आज कन्या पूजन कीजिए कन्याओं को भोज कराइए और उनके चरण धोकर नमस्कार कीजिए प्रणाम कीजिए ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और आपके भाग्य का जाे लाभ आपको अभी तक नहीं मिल पाया है वह भी आपको मिलेगा। आज किसी से भी आपको बहस नहीं करनी है। बहस विवाद का कारण बन सकती है। पारिवारिक सदस्यों से भी बस आपको नहीं करनी है छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है लेकिन आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। इस दिन को गवाना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। समय का सदुपयोग करें। समय की बर्बादी न करें आज भाग्य का लाभ आपको प्राप्त हो रहा है 80% भाग्य का साथ आज आपको मिल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो