scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 8 फरवरी का राशिफल | Rashifal 8 February 2019 Hindi Rashifal Today Horoscope 7 february | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 8 फरवरी का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Feb 08, 2019 08:36:11 am

Submitted by:

shivmani tyagi

गणेश चतुर्थी पर आज 8 फरवरी काे जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

saharanpur

Rashifal

aaj ka Rashifal 8 February 2019 शुक्रवार आज गणेश चर्तुथी व्रत है आैर चंद्रमा आज मीन राशि में विराजमान है। माघ मास है आैर शुक्ल पक्ष की तृतीया है। आज 10:30 बजे से दाेपहर 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। गृहाें की स्थिति आैर चंद्र राशिफल के अनुसार क्या कहते हैं आज मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर आैर कुंभ राशि वालाे के भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला है इन सभी 12 राशि वालाें के लिए आज का दिन। आईए जानते हैं सभी राशियाें का भविष्यफल। चंद्र राशिफल के अनुसार सभी राशियाें का याेग बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी आैर आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा है। नौकरी करते हैं तो आपके लिए प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर आप अपना कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। आज आपके सितारे चमक रहे हैं इसलिए आज आप नया कार्य शुरू कर सकते हैं या अपने पुराने कार्य का विस्तार भी आज आप कर सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। आज भाग्य आपके साथ है लेकिन आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। सामान्य से अधिक कार्य आजा को करने पड़ सकते हैं। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान होने की वजह से जो भी कार्य आप करेंगे उन्हें आपको पूर्ण सफलता मिलेगी। अच्छी बात यह है कि आज आपका पारिवारिक जीवन भी सरल रहने वाला है और रिश्तो में मजबूती आने वाली है। आज आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा लेकिन आपको सड़क पार करते समय सचेत रहने की सलाह दी जाती है।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ चुनौती भरा रह सकता है। आज आपके आसपास के हालात में बदलाव हो रहे हैं और इस कारण आपको कुछ चुनौतियां मिल सकती हैं। अच्छी बात यह है कि आज मिली चुनौतियां आपके व्यक्तित्व को निखार देंगी, आपको और बेहतर बना देंगी। आज दोस्तों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। अगर आप पिछले कुछ समय से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज उसे शुरू कर सकते हैं। आज दोस्तों के साथ मिलकर भी आप नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। अगर आप लोन लेने का प्रयास कर रहे हैं ताे आज रास्ता आसान हाे जाएगा। आज आपका प्रयास सफल होगा आपको लोन मिल जाएगा लेकिन सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करना आपके लिए उचित नहीं है। आज खाने पीने की वस्तुओं में भी सावधानी आपको बरतनी चाहिए। जब आप घर से बाहर हों तो विशेष रूप से ध्यान आपको देना होगा। आज बाहर का खाना आपके लिए उचित नहीं है। आज अचानक यात्राएं भी आपको करनी पड़ सकती हैं। आज की गई यात्रा आर्थिक रूप से लाभ देने वाली हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से अपने प्रिय को प्रेम का इजहार नहीं कर पाए हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज किसी भूखे व्यक्ति काे अपने हाथाें से खाना खिलाना आपके लिए उचित है।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन आपको भी कुछ निर्णय महत्वपूर्ण आज करने पड़ सकते हैं। इसलिए आपको सोच समझकर कदम उठाने होंगे। आज विरोधी प्रतिद्वंदी मुखर होने की कोशिश करेंगे। इसलिए आपको थोड़ा सा सचेत रहने की आवश्यकता है। अच्छी बात यह है कि आज विरोधी और प्रतिद्वंदी आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आज आपके सितारे बुलंद हैं। सामाजिक रूप से भी आज आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी आज ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिलेगा जहां नए लोग आपको जानेंगे और आपके कार्यों से प्रभावित होंगे। आज वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा किसी को भी अपने मुंह से ऐसी बात आपको नहीं कहनी है जो उन्हें बुरी लगती हाे, आघात पहुंचाती हाे। आज जितना सरल व्यवहार आप रखेंगे उतना ही बेहतर आपके कार्य आज संपूर्ण होंगे। आज किसी प्रिय का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है इसलिए सावधान रहें सचेत रहें ध्यान रखें। आज तुलसी के पौधे को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा वाला दिन है। आज अनोखी ऊर्जा से आप खुद को भरा हुआ महसूस करेंगे। आज कोई भी कार्य आपको ऐसा नहीं लगेगा जो आप नहीं कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखिएगा आज सकारात्मकता अपने मन में बनाकर रखें। आज जिस ओर भी आप चल पड़ेंगे कुछ और ही रास्ते बनने लगेंगे इसलिए आपको यह निर्णय करना है कि आपको किन रास्तों पर चलना है। आज घर के कार्यों में आपका समय बीतेगा परिवार को समय दीजिए आज बच्चों से बातें करने आपके लिए उचित है आज कुछ नया कार्य भी आप शुरू कर सकते हैं। अपने पुराने किसी शाैंक को दोहरा सकते हैं। अगर आप दैनिक कार्यों से थक गए हैं ऊब गए हैं तो आज कुछ नया कर सकते हैं। आज कुछ अलग करने का भी दिन है। पुरानी यादें ताजा होंगी आज किसी ऐसे मित्र से आपकी मुलाकात होगी जो पुराने दिनों को याद करा देगा आज किसी से भी आपको विवाद नहीं करना चाहिए और वाहन चलाते समय सावधान रहने की सलाह भी आपकाे दी जाती है।
आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं कारोबारी हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज नए लोगों से आपकी दोस्ती होगी आज विदेश संपर्क भी आपकी राशि में दिखाई देते हैं। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज अपने कौशल का विकास करना चाहिए जो कार्य आप कर रहे हैं उनसे अलग अपनी क्षमताओं को ताैलकर कर देखने की आवश्यकता है। आप सामान्य से बेहतर क्षमता अपने अंदर रखते हैं और आप बेहतर से बेहतर कार्य कर सकते हैं। संतान के प्रति चल रही जनता है कम होंगी और पारिवारिक माहौल आज बेहतर होने वाला है। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का स्मरण कीजिए भगवान श्रीराम को याद करने से ही आपके कष्ट दूर होने वाले हैं।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। दैनिक कार्यों में आप सुबह से ही व्यस्त हो जाएंगे लेकिन आज कुछ नया करने का भी अवसर जिंदगी आपको दे रही है। अगर आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज आपके सितारे चमक रहे हैं लेकिन ध्यान रहे आज किसी से भी बेवजह आपको झगड़ना नहीं चाहिए। आज सड़क पर चलते समय दूसरे लोगों से बहस हो सकती है। इसी तरह की बहस करने से आपको बचना चाहिए। आज अपने काम पर ध्यान देने का समय है। आज आपको समय की बर्बादी नहीं करनी है। आज दोस्तों के साथ कुछ समय आपका जरूर भी देगा लेकिन यहां ऐसी बातें आपको सुनने को मिलेंगे। आपके साथ ऐसा अनुभव होगा जो आपके भविष्य को और बेहतर कर देगा। आज दोस्तों का साथ आपके आत्मविश्वास को बढ़ा देगा और अच्छी सदा आपको आज दोस्तों से मिलने वाली है लेकिन आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह आप को दी जाती है। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए ध्यान रहें सावधान रहें सचेत रहें।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज तुला राशि वालों की राशि में भाग्य का साथ है। आज किसी महत्वपूर्ण योजना में आप हाथ डाल सकते हैं कदम आगे बढ़ा सकते हैं। आज साझे का बिजनेस के लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप पिछले कई दिनों से अपनी नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो आज नई नौकरी मिलने की संभावना है। अगर आप बेरोजगार हैं तो आज नया रोजगार मिलने के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। आज आपके प्रेम संबंधों में भी विस्तार होगा। आज भगवान कृष्ण का स्मरण कीजिए भगवान कृष्ण का स्मरण करने से आपका दिन आज अच्छा रहने वाला है शुभ कार्य होंगे।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए 8 फरवरी का दिन सामान्य है लेकिन आज आपको सकारात्मकता बनाकर रखनी होगी। आज नकारात्मक विचार आप को घेरने की कोशिश कर सकते हैं। आज पूरा ने कुछ ऐसे कार्य जो आपने पूर्व में किए थे वह आपको दोबारा से परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। आज आपकी राशि में धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज आपका कोई पुराना महत्वपूर्ण कार्य जो रुका पड़ा है उसको भी आज पूरा कर सकते हैं। आज रुके हुए कार्य पूर्ण होने के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं इसलिए आज नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों को पूर्ण किया जाए। व्यापारी और कारोबारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज अध्ययन कीजिए आज किया गया अध्ययन भविष्य में आप के काम आने वाला है। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आज सहकर्मियों से आपको भी बात नहीं करना है किसी की चुगली भी आज आपको नहीं करनी है आज सकारात्मक विचार बनाकर रखिएगा आपको सफलता मिलेगी आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी आपको मिलेगा और यहां आपका मन शांत हो जाएगा।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा है प्रगति के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक माहौल बेहतर होने वाला है। व्यापारी हैं तो व्यापार का विस्तार आज कर सकते हैं। कारोबारी लोग भी अपने कारोबार में विस्तार करें जो आपने नई योजनाएं बनाई हैं उन्हें आज आप लागू कर सकते हैं। धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज शेयर मार्केट या अचल संपत्ति में निवेश करना बेहतर रहेगा। आज अचल संपत्ति में किया गया निवेश आपको लंबे समय तक देने वाला है घरेलू कार्य रुके पड़े थे वह भी आज समय से पूरे होंगे आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन सड़क पार करते समय आपको थोड़ा सावधानी बरतनी है। आज किसी पर विश्वास नहीं करना चाहिए आज किसी को भी उधार पैसा देने से भी आपको बचना चाहिए।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। 8 फरवरी का दिन आपके लिए अच्छे योग लेकर आया है। आपकी राशि में कर्म प्रधान है, लेकिन आलस आज आप को घेरने की कोशिश करेगा। इसलिए आज आपको आलस को छोड़ देना है और अपने कार्यों पर निकल पड़ना है। आज जो कार्य आप करेंगे उन में आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा पिछले कुछ दिनों से जन परेशानियों से आप जूझ रहे हैं उनमें आज आपको सफलता मिलेगी और परेशानियां कम होंगी। आपका मानसिक तनाव भी घटेगा। यह अलग बात है कि आज आपकी राशि में खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। इसलिए आज आपको खर्च करते समय थोड़ा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आज अपने समय की बर्बादी ना करें अपने कार्य पर ध्यान दें। उन बातों में समय बर्बाद ना करें जहां आपको काेई लाभ ना हाे रहा हाे। आज उस चौकड़ी में भी आपको नहीं बैठना है जहां अच्छी बातें ना हो रही हों। आज आपके आसपास का माहौल आपके व्यक्तित्व को प्रभावित करेगा। आज परिवार को समय दें। बच्चों से बातें करें शाम के समय परिवार के साथ घूमने का समय जरूर निकालें इससे पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे और आप बच्चों की मनोस्थिति को भी समझ सकेंगे।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए 8 फरवरी का दिन सामान्य से बेहतर है। आज वित्तीय मामलों में अच्छे फायदे कुंभ राशि वालों को हो सकते हैं लेकिन आपको सोच समझकर कदम आगे उठाने होंगे। जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाना आज उचित नहीं रहेगा। अगर आप पिछले कई दिनों से अपना घर बनाने या खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज आपको सफलता मिलेगी। जो कठिनाइयां इस कार्य में आ रही हैं वह आज खत्म हो जाएंगी। अगर आप छात्र हैं पढ़ाई करते हैं तो आज अच्छे योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं आज ऐडमिशन के रास्ते खुलने वाले हैं आज आर्थिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से अच्छी सलाह आप को मिलने वाली है। अचानक यात्रा आपको करनी पड़ सकती है। यात्रा लाभ देने वाली है आज सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका आपको मिल सकता है, जहां लोग सुनेंगे आपसे प्रभावित होंगे। आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में विस्तार होगा लेकिन ध्यान रखता है। इसलिए अगर परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति पहले से दवाइयां ले रहे हैं तो नियमित रूप से दवाइयां लेते रहें और उन्हें सचेत कर दें।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज रोजगार के नए अवसर मिलने के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज तरक्की के योग दिखाई दे रहे हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। कुल मिलाकर मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज रोजगार के नए अवसर मिलने के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज तरक्की के योग दिखाई दे रहे हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है कुल मिलाकर आज मीन राशि वालों का भाग्य साथ है। जो भी कार्य आप करेंगे उनमे आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। दोस्तों से भी आज आपको सहयोग मिलेगा और किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो आपके सोचने के तरीके को बदल देगा। आज अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में दिखाई देते हैं अचानक यात्रा आपको करनी पड़ सकती है आज धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका भी आज आपको मिलेगा। देवों के देव महादेव का स्मरण कीजिए महादेव का ध्यान करने से आपके सभी रुके हुए कार्यों में गति आएगी सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो