scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 8 नवबंर का राशिफल | Rashifal 8 november hindi me today horoscope 2018 | Patrika News
सहारनपुर

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 8 नवबंर का राशिफल

Today Horoscope 8 November 2018 Rashifal Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh or Meen

सहारनपुरNov 08, 2018 / 08:58 am

shivmani tyagi

rashifal

rashifal

aaj ka Rashifal (आज का राशिफल)

ज्‍योतिष विद्या के अनुसार आज 8 नवंबर काे ग्रहाें की चाल छह राशियाें के लिए लाभ लेकर आ रही है। आज गाेवर्धन पूजा का दिन है। अन्नकूट भगवान की आज पूजा की जाएगी। आज चंद्रमा अपना स्थान बदल रहे हैं। चंद्रमा आज तुला की राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आज भगवान कृष्ण ने इंद्र का मन मर्दन करते हुए गाेवर्धन पर्वत काे अपनी एक उंगली पर उठा लिया था आैर गाेकुलवासियाें काे राहत दी थी। आज गुरुवार काे दाे शुभ याेग ”साैभाग्य” आैर ”शाेभन” रहेंगे। इन शुभ याेगाें का सभी राशियाें पर असर पड़ेगा आैर आज लगभग सभी राशि वालाें काे लाभ हाेगा। ताे आईए जानते हैं कि horoscope में आज क्या कहते हैं सभी राशियाें के सितारे आैर कैसा रहने वाला है आज का दिन। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी
मेष राशि (Mesh Rashi) आज का राशिफल मेष राशि Aaj ka Rashifal Mesh Rashi ka मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है लेकिन आज गुस्से की प्रवृत्ति अचानक बढ़ सकती है। वाणी में कठोरता के भाव आ सकते हैं। इसलिए कोशिश करेंगे कि शब्दों में मधुरता बनी रहे बातचीत में भी आज आपको संतुलन बना कर रखना हाेगा। अचानक बातचीत करते हुए भी गुस्सा आपके स्वभाव में दिखाई दे सकता है। यह बदलाव आपके व्यक्तित्व पर बुरा असर डाल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन या ट्रांसफर के याेग भी आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है।
वृष राशि (Vrishabha Rashi) आज का राशिफल वृष राशि Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi ka वृषभ राशि वालों की राशि में आज नकारात्मक भाव अधिक दिखाई दे रहे हैं। आज नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश करेंगे। कुछ घरेलू परेशानियां भी आ सकती हैं। आज आप अपने आसपास के माहौल को भी असहज महसूस करेंगे। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। कुल मिलाकर आज वृषभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छे योग दिखाई नहीं दे रहे हैं। आज आपको सचेत रहना होगा सावधान रहना होगा। झगड़ों से बचना होगा और गुस्से को काबू करना होगा। अच्छी बात यह है कि आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। जीवनसाथी से भी आज आपको सहयोग मिलेगा। परिवारजनों से बना कर रखें। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।

मिथुन राशि (Mithun Rashi) आज का राशिफल मिथुन राशि Aaj ka Rashifal Mithun Rashi ka मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज मित्राें के सहयोग से भी धन लाभ आपकाे हो सकता है। आर्थिक स्थिति में जो उतार-चढ़ाव चल रहे थे मैं समय खत्म होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी कार्य क्षेत्र में आज आपको सामान्य दिनों से अधिक कार्य करने पड़ सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि आज किए गए कार्यों के मुताबिक आपको फल ना मिले लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज की गई मेहनत भविष्य में आपके काम आने वाली है। आज परिवार को समय दें बुजुर्गों का आशीर्वाद बनाए रखें। आज किसी से भी ईर्ष्या आपको नहीं करनी चाहिए। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।

कर्क राशि (Kark Rashi) आज का राशिफल कर्क राशि Aaj ka Rashifal kark rashi ka कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज आपकी दिनचर्या सामान्य ढंग से ही बीत जाएगी। यात्रा के योग आपकी राशि में आज दिखाई दे रहे हैं। आज अचानक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मित्रों के साथ भी आप यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन ध्यान रहे आज रफ्तार से आपको बचना है। आज यात्रा कष्टों का कारण भी बन सकती है। इसलिए जब तक बहुत जरूरी ना हो सफर करने से बचें। सड़क पार करते समय सावधानी बरतें। आज विदेश यात्रा के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का स्मरण करने से आपके सभी रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

सिंह राशि (Singh Rashi) आज का राशिफल सिंह राशि Aaj ka Rashifal Singh Rashi ka सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आशा और निराशा के भाव आपके चेहरे पर और स्वभाव में दिखाई दे सकते हैं। गुस्सा आज आप को घेरने की कोशिश कर सकता है, लेकिन गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। अच्छी बात यह है कि आज प्रमोशन के योग आपके लिए बने हुए हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज प्रमोशन की शुरुआत हो सकती है। अगर आप कारोबारी हैं व्यापारी हैं तो व्यापार के क्षेत्र में बढ़ोतरी आज हो सकती है। अगर पिछले कई दिनों से व्यापार को बढ़ाने की योजना बना रही थे तो आज का दिन उत्तम है। आज कुत्ते को अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है।
कन्या राशि (Kanya Rashi) आज का राशिफल कन्या राशि Aaj ka Rashifal kanya rashi ka कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आने वाले सभी मेहमानों का आदर सत्कार कीजिए। भविष्य में आपको इसका फल मिलेगा। आज संयमित रहने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। ध्यान रहे आज धैर्य नहीं खोना है, धैर्य बनाकर रखना है। आज स्वादिष्ट भोजन के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम और सहयोग आज आपको मिलने वाला है। कोई भी बढ़ा निर्णय करने से
पहले जीवन साथी या पिता से सलाह जरूर कर लें। आज भगवान श्री कृष्ण का ध्यान कीजिए आपके कष्ट दूर होंगे

तुला राशि (Tula Rashi) आज का राशिफल तुला राशि Aaj ka Rashifal Tula Rashi ka तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे समाचार मिलने का दिन है। संतान के प्रति चल रही चिंता आज खत्म होगी। संतान से संबंधित कोई अच्छा समाचार आज आपको दोपहर बाद मिलेगा। घर में मांगलिक आयोजन के योग भी दिखाई दे रहे हैं। मानसिक रूप से भी आज आप खुद को तनाव मुक्त महसूस करेंगे लेकिन नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए आपको आज सकारात्मकता बनाए रखनी चाहिए। उन कार्यों को पहले करें जिनके पूरा होने की उम्मीद अधिक है। आज भाग्य आपके साथ है लेकिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेना उचित नहीं होगा। आज किसी गरीब व्यक्ति को कपड़ा दान देना आपके लिए शुभ है।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) आज का राशिफल वृश्चिक राशि Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi ka वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी है। दोपहर बाद कुछ परेशानियां दैनिक कार्यों में जरूर आ सकती हैं लेकिन परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप सभी तरह की परिस्थितियों से निपटने में निपुण हैं। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा है। आज अच्छे योग शिक्षा के क्षेत्र में आपके लिए बने हुए हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से आशियाना तलाश रहे थे तो आज अपने घर का सुख आपकी राशि में दिखाई दे रहा है। मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है लेकिन परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए ध्यान रखें। दवाईयां नियमित रूप से देते रहें।

धनु राशि (Dhanu Rashi) आज का राशिफल धनु राशि Aaj ka Rashifal dhanu rashi ka धनु राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक रहने वाला है। आज परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज अन्नकूट पर लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, आपको सावधानी बरतनी होगी। आज दैनिक कार्यों के लिए सामान्य से अधिक मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। इस दौरान चिड़चिड़ापन और गुस्सैल स्वभाव भी आप महसूस करेंगे। ध्यान रहे आज मित्रों से किसी भी बात पर बहस करने से आपको बचना है। आज मित्रों से मतभेद होने की आशंकाएं भी आपकी राशि में लगी हुई है। आज कुत्ते को भूल कर भी लात नहीं मारनी है, कुत्ते को दुत्कारना भी नहीं है। आज किसी वृक्ष को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है।

मकर राशि (Makar Rashi) आज का राशिफल मकर राशि Aaj ka Rashifal Makar Rashi ka मकर राशि वालों के लिए गोवर्धन पूजा का दिन, धन लाभ लेकर आने वाला है। आज कार्य के सिलसिले में यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं लेकिन यह यात्राएं लाभ वाली हाेंगी। अचल संपत्ति से भी आज आपको धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज कोई ऐसा कार्य हो सकता है जो भविष्य के लिए नियमित आय का साधन बन जाएगा। आज अपने व्यवहार में सरलता और वाणी में मधुरता बेहद जरूरी है। धैर्य से ही आज के सारे कार्य पूर्ण हो जाएंगे। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से आपको बचना है। आज परिवार के सदस्यों से बातें करें बच्चों से भी आज आपको बातें करनी चाहिए और उनके मन को टटोलने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार में चल रही दूरियां कम होंगी और रिश्तो में मजबूती आएगी।
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) आज का राशिफल कुंभ राशि Aaj ka Rashifal kumbh rashi ka कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर है। आज रोजगार के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज दिनभर अनोखी ऊर्जा आप अपने अंदर महसूस करेंगे। इसी ऊर्जा के बल पर आप सभी कार्यों को पूर्ण कर लेंगे। ध्यान रहे जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें। लालच वस किए गए निर्णय भी लंबे समय तक लाभ देने वाले नहीं हैं। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। खाने पीने की वस्तुओं में ध्यान रखें। सड़क पार करते समय की सावधानी बरते। आज कुत्ते को अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है।
मीन राशि (Meen Rashi) आज का राशिफल मीन राशि Aaj ka Rashifal Meen Rashi ka मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज ऐसे कार्य को करने पड़ सकते हैं जिन्हें करने का आपका मन बिल्कुल नहीं होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो कठिनाइयों का सामना आज आपको करना पड़ सकता है। आज सीनियर से भी विवाद होने की आशंकाएं बनी हुई है। इसलिए ध्यान रहे, वाणी में मधुरता बनाए रखें। सहयोगियों से भी आज आपको कम सहयोग मिलने की उम्मीद है। ऐसे में कार्य की अधिकता हो सकती है और सामान्य दिनाें से अधिक कार्य करना पड़ सकते है। आज खुद को बड़ा दिखाने के लिए दूसरों को छोटा दिखाने की कोशिश ना करें। अपने कार्य पर ध्यान दें। आपकी राशि में आज कर्म ही प्रधान है।

Home / Saharanpur / मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 8 नवबंर का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो