scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 9 नवंबर का राशिफल | Rashifal 9 january 2019 Aaj ka Rashifal 09 january Astrology 2019 | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि का 9 नवंबर का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Jan 08, 2019 11:39:09 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Aaj ka Rashifal Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh or Meen Rashi ka 9 january ka Rashifal

saharanpur

rashifal 12 march 2019

aaj ka Rashifal आज का राशिफल 9 जनवरी। बुधवार आज का राशिफल सभी राशि के जातकों के लिए खास है। आज बुधवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है, लेकिन कुछ राशि वालों को आज थोड़ा सा सावधान रहने की आवश्यकता है। आज कुछ राशि वालों की राशि में लाभ के योग बने हैं तो दुर्घटना की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। इसलिए आज वाहन चलाते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। आज मौसम का असर भी स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है आज का दिन और क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे ? सभी राशियों का संपूर्ण राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन मानसिक तनाव आज आप को घेरने की कोशिश कर सकता है। आज आत्मविश्वास में कमी आप महसूस कर सकते हैं। आज स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवन साथी का स्वास्थ्य आज बिगड़ने की आशंका बनी हुई हैं। आज खर्च की आशंकाएं भी आपके साथ लगी हुई हैं। अचानक खर्च आन पड़ सकता है। इसलिए आज खर्च करते समय भी आपको सावधान रहना चाहिए। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi
वृषभ राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। आज माता-पिता के स्वास्थ्य में भी गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए अगर वह दवाइयां ले रहे हैं तो ध्यान रहे नियमित रूप से दवाइयां लेते रहें। आज परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। दोपहर बाद अच्छे समाचार भी आपको मिलेंगे। आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी जो आपके कार्यों में सहायक साबित होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए सामान्य है। व्यापारियों के लिए लाभ के योग दिखाई देते हैं लेकिन आज रफ्तार से दूरी बनाकर रखने की आवश्यकता है। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर रहने वाला है। दिन की शुरुआत अच्छी होगी लेकिन सुबह के बाद कुछ परेशानियां आ सकती हैं। दैनिक कार्यों में आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज खर्च की आशंकाएं भी आपके साथ बनी हुई हैं। अगर आप बेरोजगार हैं तो आज किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के नए अवसर आपके लिए दिखाई देंगे। आज निवेश करना आपके लिए अच्छा नहीं है। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज तुलसी को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। आज अनोखी ऊर्जा का संचार आपके मन में होगा। आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। भाग्य आज आपके साथ है। आपकी राशि में कर्म प्रधान है। मानसिक रूप से भी आज आपको चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। संतान के प्रति चल रही चिंताएं कम होंगी। दोपहर बाद कोई अच्छा समाचार आपको मिलने वाला है। आज किसी से भी घृणा आपको नहीं करनी चाहिए। आज मित्रों के साथ आपका समय अच्छा बीतने वाला है। परिवार को समय दें बच्चों से बातें करें। इससे पारिवारिक सदस्याें के बीच साैहार्द बढ़ेगा आैर विश्वास काे मजबूती मिलेगी।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए दिन आज का अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज सीनियर का सहयोग आपको मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। आज सिंह राशि वालों को कुछ ऐसे कार्य करने पड़ सकते हैं जिनके लिए आप पहले से तैयार नहीं होंगे। कुछ एेसे कार्य भी आपकाे करने पड़ सकते हैं जिनको आप करना नहीं चाहते। अगर आपकाे एेसा करने पड़े ताे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप हर परिस्थिति से निपटने में कुशल हैं। इसलिए आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। आज कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करना आपके लिए जरूरी है। ऐसा करने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और लोग आपकी बातों को सुनेंगे आप की सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों को आज अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखनी चाहिए। आज आपके व्यवहार में कठोरता दिखाई देगी लेकिन आज गुस्सा आपकाे नहीं करनी चाहिए। आज गुस्से से आपको बचना चाहिए। आज छोटी-छोटी बातों पर बहस भी आपको नहीं करनी है। छोटे छोटे मामलों को लेकर आज परिवार के लोगों के साथ आपका मतभेद हो सकता है, लेकिन अच्छी बात
यह है कि आज जीवन साथी से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। अगर आप नौकरीपेशा हैं व्यापारी हैं तो आज लाभ के याेग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज काले कुत्ते को अपने हाथों से दूध पिलाना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज आशंकाओं को खत्म करने का समय है। जो कन्फ्यूजन हो रहे हैं आज उनको ठीक करने का समय है। आज पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। आज लोग आपकी बातें सुनेंगे, आपका सम्मान करेंगे और आपके व्यक्तित्व का प्रभाव भी बढ़ेगा। आज आप अपनी बातों को प्रभावी ढंग से दूसरों तक पहुंचा सकते हैं। आज पिता का आशीर्वाद आप को मिलने वाला है लेकिन आपको आज अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में आज आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है। आज पारिवारिक सुख वृश्चिक राशि वालों को मिलने वाला है। मानसिक रूप से भी आज आपकाे शांति मिलेगी। पिछले कुछ दिनों से जिन चिंताओं से आप घिरे हुए हैं, उनमें आज कमी आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज भाग्य आपके साथ है। वाहन सुख के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं ताे आज आपको सफलता मिलेगी। आज बड़ों का आशीर्वाद बनाए रखें। बड़ों के आशीर्वाद से आज आपके सभी कार्य पूर्ण होने वाले हैं। आज कोई भी कार्य अधूरा छोड़ना आपके लिए उचित नहीं है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मियों के सहारे कोई भी कार्य ना छोड़ें। अपने सभी कार्यों को पूर्ण करें।
आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज कारोबारियों के लिए भाग्य नए रास्ते खाेलने वाला है। आज अपने कारोबार का विस्तार आप कर सकते हैं। अगर पिछले कई दिनों से कोई नई योजना शुरू करने की आप सोच रहे थे तो आज उत्तम दिन है। आज भवन सुख के याेग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज आप भवन खरीद सकते हैँ, घर बनाने में आपको आज सहायता मिलेगी। आज खर्च की आशंका आपकी राशि में दिखाई देती है। अच्छी बात यह है कि आज किया गया खर्च लंबे समय तक आपके काम आने वाला है। आज घर की साज-सज्जा पर या घर खरीदने में खर्च कर सकते हैं। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास आज आपको नहीं करना चाहिए। लेनदेन करते समय थोड़ा सचेत रहें। आज कुछ अपने ही लोग आपसे विश्वासघात करने की कोशिश कर सकते हैं।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर है। आज उतार-चढ़ाव दिन भर आपके साथ चलते रहेंगे। आज कुछ अपने ही लोगों के विरोध में उतरने की कोशिश करेंगे तो विरोधी भी अचानक आपके पक्ष की बातें करने लगेंगे। आज आपको कुछ अटपटा भी अपने आस-पास लग सकता है लेकिन परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। अपने कार्यों पर ध्यान दीजिए जो सूचनाएं आपको मिल रही हैं उनको पुष्ट करना बेहद जरूरी है। आज मिल रही सूचनाओं पर आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है। आज गुस्से पर भी आपको काबू रखना चाहिए। आज वाणी में मधुरता और व्यवहार में सरलता बनाकर रखें। आज सरल व्यवहार से आप के कार्य पूर्ण होने वाले हैं और ऐसा करके आप दूसरों पर बेहतर प्रभाव छोड़ सकेंगे।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal kumbh rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए बुधवार आज का दिन बेहद अच्छा है। आज 9 जनवरी को कुंभ राशि वालों के लिए बेहतर योग बन रहे हैं। आज आत्मविश्वास में आपके वृद्धि होगी। आप जो भी कार्य आप करेंगे उसमें सफलता मिलेगी लेकिन जल्दबाजी आज आपके स्वभाव में दिखाई देगी आज आपको धैर्य बनाकर रखना चाहिए। किसी भी क्रिया की तुरंत प्रतिक्रिया करना आज आपके लिए उचित नहीं है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति से धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। बच्चों से बातें करें। आज बच्चों के मन को टटोलने की कोशिश करें बच्चे क्या सोच रहे हैं यह भी जानना आज आपके लिए बेहद जरूरी है। आज बच्चों के लिए प्लानिंग कर सकते हैं उनके बच्चों के भविष्य के लिए प्लानिंग कर सकते हैं जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। जीवन साथी से बेहतर सा आज आपको मिलेगी।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिेंए दिन सामान्य से काम बेहतर है। आज किसी पर भी मीन राशि वालों को आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए। आज कोई भी दस्तावेज हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से पढ़ने आज अपना कोई शाैंक दोहरा सकते हैं। मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं। आज आपका मन थोड़ा चंचल बना रहेगा। इसलिए धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हाें। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए। हनुमान का स्मरण करने मात्र से आपके सभी कष्टों का निवारण होगा और आपके रूके हुए कार्यों में गति आएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो