scriptसाेमवार आज बन रहा है शाेभन याेग, दाेपहर बाद इन राशि वालाें काे मिलेंगे अच्छे समाचार | Rashifal 9 september 2019 in hindi Daily Horoscope with perdiction | Patrika News

साेमवार आज बन रहा है शाेभन याेग, दाेपहर बाद इन राशि वालाें काे मिलेंगे अच्छे समाचार

locationसहारनपुरPublished: Sep 09, 2019 11:03:39 am

Submitted by:

shivmani tyagi

aaj ka rashifal 9 september 2019
जनिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल
 

Rashifal

शनिवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

9 सितंबर 2019 साेमवार आज दाे-दाे शुभ याेग बन रहे हैं। सुबह के समय साैभाग्य याेग बन रहा है और दाेपहर बाद शाेभान याेग बन रह है। दाेपहर बाद का समय कुंभ, वृषभ, धनु, मकर और वृश्चिक राशि वालाें के लिए उत्तम है। आईए जानते हैं साेमवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी।
आज का राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
दिन सामान्य से बेहतर है। खर्च की आशंकाएं बनी हुई हैं। खर्च करते समय आपको सचेत रहना होगा। आज झूठ के सहारे आगे बढ़ने की कोशिश नहीं करनी है। दोपहर के समय कुछ समस्याएं आएंगी लेकिन वह अपने साथ समाधान लेकर आएंगी। समस्याओं से पीछे हटना समाधान नहीं है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें। आज अपने ही कुछ लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आपको ध्यान रखना है कि किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी दीजिए ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा।

9 सितंबर का राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ राशि वालों के लिए दिन चुनौती भरा है। आज मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने वाले नहीं हैं लेकिन इससे निराश नहीं होना है। ध्यान रखिएगा मेहनत कभी भी जाया नहीं जाती। आज की गई मेहनत का फल आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। आपके कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। वरिष्ठ यानी सीनियर का सहयोग आज आपको प्राप्त हो रहा है लेकिन ध्यान रखिएगा बहस आपको बिल्कुल नहीं करनी है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी हाेने के याेग भी आपकी राशि में दिख रह हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना है। खाने पीने की वस्तुओं में भी सावधानी बरतनी है।
दैनिक राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। बिगड़े काम बनेंगे लेकिन इसके लिए आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी हाेगी। आज आपको सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना है। किसी की भी चुगली नहीं करनी है। झूठ के सहारे कोई भी कार्य आपको नहीं करना है। ऐसा करने से आप नुकसान उठाएंगे। आज बिना मांगे किसी को सलाह देना भी आपके लिए उचित नहीं है। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज निवेश करना भी आपके लिए उचित नहीं रहेगा। अच्छी बात यह है कि आज जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। सेहत के प्रति सचेत रहें वाहन चलाते समय भी आपको थोड़ा सा सजग रहना होगा।
Daily Horoscope राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज कर्क राशि वालों की राशि में आर्थिक लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। आज भाग्य आपके साथ है जो लोग कारोबारी हैं व्यापारी हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा है। मेहनत का संपूर्ण फल प्राप्त होगा। जो भी कार्य आप करेंगे और उनमें आपको सफलता मिलेगी। आज जीवनसाथी से मन की बातें आप कह सकते हैं। परिवार को समय दीजिए आज रिश्तों में मजबूती आएगी और प्रेम बढ़ेगा।

दैनिक राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए आज भौतिक सुख के योग दिखाई दे रहे हैं। आगरा पिछले कई दिनों से नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे या अपना सपनों का आशियाना बनाने की सोच रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज अपनी योजनाओं को परवान चढ़ा सकते हैं। जो लोग कारोबार से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी आज का दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। आज विदेश यात्रा के योग भी सिंह राशि वालों की राशि में बने हुए हैं। अगर आप निवेश करने की सोच रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। एक्सपर्ट की सलाह से लंबी अवधि का निवेश करना आज अच्छा रहेगा। आज पुराने रुके हुए कार्यों में भी आप निवेश कर सकते हैं। रुके हुए कार्यों में गति की संभावनाएं बनी हुई हैं। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन दें। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।
साेमवार का राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा चुनौती भरा है। आज कन्या राशि वालों को अपने कार्यों का आकलन करना चाहिए। आप जो कार्य कर रहे हैं उससे बेहतर प्रदर्शन आप कर सकते हैं। आप सभी की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं लेकिन आपको समय का मैनेजमेंट करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आप अनावश्यक कार्यों में घिरे रहेंगे। आज खर्च की आशंकाएं भी आपकी राशि में बनी हुई हैं। इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतनी है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी नए लोगों से मिलने के अवसर आज आपको प्राप्त होंगे। आज कुछ ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात होगी जो भविष्य के आपके कार्यों के लिए लाभदायक साबित होंगे।
9 सितंबर का राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं उनके लिए आज बेहतर योग बने हुए हैं। आज अचानक धन लाभ के योग व्यापारियों और कारोबारियों की राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज पारिवारिक सदस्यों से बहस करने से बचें।छोटी-छोटी बातों पर बहस करना उचित नहीं है। इससे गुस्सा अपने पैर जमा सकता है। आज गुस्से की अधिकता से तुला राशि वालों को बचना चाहिए। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह दी जाती है जब घर से बाहर हो तो खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। आज घर से बाहर का भोजन आपके लिए अच्छा नहीं है।

9 सितंबर 2019 का राशिफल वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए 9 सितंबर 2019 का दिन अच्छे योग लेकर आया है लेकिन कुछ आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। आपका आर्थिक ग्राफ गड़बड़ा सकता है। इसलिए आज अपनी चादर अनुसार ही आपको पैर फैलाने चाहिए। परिवार को समय दीजिए। आज उत्तेजित होकर जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आपको नहीं करना है। आज दुश्मन आपके विरोधी मुखर होने की कोशिश करेंगे। इससे आपको थोड़ी सी परेशानी हो सकती हैं लेकिन गुस्से पर काबू रखना ही आज आपकी जीत है। आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है इसलिए अहंकार और गुस्से से बचें।
आज का राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर योग लेकर आया है। आज संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी, हालांकि आज खर्च की आशंका भी आपकी राशि में बनी हुई है लेकिन ध्यान रखिएगा आज धार्मिक कार्यक्रमों में खर्च करने से आपको भविष्य में लाभ जरूर मिलेगा। विरोधी आज मुखर होने की कोशिश करेंगे। व्यापारियों और कारोबारियों के सामने प्रतिस्पर्धा आ सकती है। आज का दिन अधिक उत्तेजित होने का नहीं है। आज अगर कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं तो उससे अच्छा है कि पुराने कार्यों को ही आगे बढ़ाया जाए। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से भोजन कराना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।
चंद्र राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। जो कारोबारी हैं व्यापारी हैं उनके लिए साझे का व्यापार अच्छे लाभ देने वाला है। प्रतिद्वंदी आज आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप ईमानदारी से अपने कार्यों को करते रहिएगा। आपको सफलता प्राप्त होगी। कुछ क्षणिक परेशानियां जरूर आ सकती हैं लेकिन आज समस्याएं अपने साथ समाधान लेकर आएंगी। इसलिए आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज की गई मेहनत का अच्छा फल आपको मिलने वाला है। छोटी मोटी शारीरिक कष्ट हो सकते हैं लेकिन आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है आज दोस्तों के साथ बिताया गया समय भी अच्छा रहेगा। परिवार को समय दें और बच्चों से बातें करें।

Daily Horoscope राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
सोमवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए थोड़ा सा चुनौती भरा है आज आपको कुछ कठिनाइयां उठानी पड़ सकती हैं। आपके स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहना होगा आज भावनाओं में बहना कुंभ राशि वालों के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह से तर्क कर लें सोच विचार के बाद ही निर्णय करें। आज धैर्य बेहद आवश्यक है पारिवारिक सदस्यों के साथ आपको बहस नहीं करनी है। कुछ आर्थिक समस्याएं आपके सामने आ सकती है लेकिन दोपहर बाद का समय आपके लिए अच्छा है आज घर में मांगलिक कार्यक्रम होंगे और बच्चों के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। परिवार को समय दीजिए इससे रिश्तों में मजबूती आएगी।

Horoscope राशिफल मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज जो भी कार्य मीन राशि वाले करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ आज मीन राशि वालों को मिल रहा है। कुछ अचानक आपके कार्य ऐसे बनेंगे जो आपको सरप्राइज़ कर सकते हैं मित्रों और परिवार जनों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्यों में आज गति आएगी लेकिन ध्यान रखिएगा आज किसी से भी आपको झूठ नहीं बोलना है और चुगली करने से भी आज आपको बचना है। आज मुस्कुराता हुआ चेहरा आवश्यक है। आप मधुर वाणी और मुस्कुराते चेहरे से आप दूसरों का दिल जीत लेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो