scriptRashifal: बुधवार आज मकर से कुंभ राशि में प्रस्थान कर रहा है चंद्रमा, सभी राशियाें पर पड़ेगा असर, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Rashifal 9th of october 2019 Daily Horoscope in hindi | Patrika News

Rashifal: बुधवार आज मकर से कुंभ राशि में प्रस्थान कर रहा है चंद्रमा, सभी राशियाें पर पड़ेगा असर, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

locationसहारनपुरPublished: Oct 09, 2019 08:24:04 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

चंद्रमा के स्थान परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ता है
जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंम्भ व मीन राशि का राशिफल

aaj ka rashifal

rashifal

9 अक्टूबर 2019 बुधवार आज घनिष्ठा नक्षत्र में शूल योग बन रहा है। चंद्रमा आज मकर राशि से कुंभ राशि में प्रस्थान करेगा। चंद्रमा के इस बदलाव का सभी राशियों पर असर पड़ेगा। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंम्भ व मीन राशियों का राशिफल बता रहे हैं पंडित रोहित वशिष्ठ।
राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) जिन जातकाे के नाम चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ शब्द से शुरु हाेते है उनके लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है। दोपहर के समय कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। गुस्से से बचना है धन लाभ के योग बने हुए हैं आय के स्रोत बढ़ेंगे मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है।
वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) जिनका नाम ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो शब्द से शुरु हाेता है बुधवार आज परिस्थितियां अनुरूप रहेंगी। पिछले कुछ दिनों से जो परेशानियां चली आ रही थी उनमें कमी आएगी। लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन इसके साथ ही खर्च की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। दोनों में तालमेल बनाकर रखना आवश्यक है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है।

9 अक्टूबर का राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) जिन जातकाे के नाम का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा शब्द से शुरु हाेते है उनके लिए आज समय अच्छा है। जो भी कार्य करेंगे उनमें सफलता प्राप्त होगी। सीनियर से बनाकर रखें। बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। अच्छी बात यह है कि आज नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बने हुए हैं। किसी से भी बहस करने से बचें।

9 अगस्त का राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) जिनके नाम ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो शब्द से शुरु हाेते हैं उनके लिए सामान्य याेग बने हुए हैं। मानसिक चिंताओं में कमी आएगी और मन शांत होगा। आत्मविश्वास से भी आज खुद को भरा हुआ महसूस करेंगे। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए अवसर का समय है। खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। आज अधिक भोजन विकार का कारण बन सकता है।

राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) जिनके नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे है उनके लिए समय चुनाैतीभरा है। खर्च की आशंका बनी हुई हैं। किसी कार्य विशेष में अधिक धन खर्च होने की आशंकाएं भी दिखाई दे रही हैं। इसलिए सचेत रहे सावधानी बरते। मित्रों के सहयोग से रोजगार प्राप्त हाेंगे। चिंताएं कम होंगी गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं ऐसा करने से भाग्य उदय हाेगा।
राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) जिनके नाम का पहला अक्षर टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो है उनके लिए बुधवार आज का दिन सामान्य बीतेगा। कन्या राशि वालों के लिए समय अच्छा है। जो परेशानियां चल रही थी उनमें कमी आएगी और सफलता के रास्ते खुलेंगे। किसी महिला मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन दें।
तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) जिनके नाम रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते शब्द से शुरु हाेते हैं उनकी राशि तुला है। तुला राशि वालों की राशि में लाभ के योग बने हुए हैं। मित्रों के सहयोग से रोजगार के रास्ते खुलेंगे। मन शांत होगा लेकिन खर्च करते समय सावधानी बरतें। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) जिनके नाम का पहला अक्षर तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू है उनकी राशि वृश्चिक है। वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन गुस्से से बच कर रहना है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। खर्च की आशंका भी बनी हुई है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भाग्य आज आपका साथ दे रहा है। जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी।
आज का धनु राशि का राशिफल, धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) जिनके नाम में पहला अक्षर ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे आता है उनके लिए दिन अच्छा है। धनु राशि वालों की राशि में आज कर्म प्रधान है, लेकिन साथ ही आलस भी बैठा हुआ है। इसलिए आलस को त्याग दें और कार्यों पर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज प्रमोशन के साथ ट्रांसफर की आशंकाएं बनी हुई हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी नए लोगों से मिलने के अवसर प्राप्त होंगे।

राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) जिनके नाम का पहला अक्षर भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी है उनके लिए दिन अच्छा है। मकर राशि वालों के लिए दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। अच्छे-बुरे भाव मन में आते रहेंगे। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। धाेखा हाे सकता है।
राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) जिनका नाम गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा शब्द से शुरु हाेता है उनकी राशि कुंभ है। कुंभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है लेकिन पारिवारिक चिंताएं बढ़ सकती हैं, परेशान कर सकती हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए सचेत रहें सावधानी बरतें खर्च की आशंका भी आपकी राशि में बनी हुई हैं। तुलसी काे अपने हाथों से पानी दें।

मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) जिनके नाम का पहला अक्षर दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची है उनके लिए दिन अच्छा है। लाभ के योग बने हुए हैं। धैर्य बनाए रखें। किसी भी व्यक्ति पर एकाएक विश्वास करने से बचें। धन लाभ के योग बने हुए हैं। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज भाग्य का साथ प्राप्त हो रहा है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो