script20 अप्रैल 2019 का राशिफल, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि | #Rashifal Aaj ka Rashifal 20 April 2019 Daily Rashifal Today Horoscope | Patrika News

20 अप्रैल 2019 का राशिफल, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि

locationसहारनपुरPublished: Apr 19, 2019 01:58:09 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Rashifal 20 April 2019 Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, meen Rashi

daily Rashifal

rashifal 20 april 2019

Rashifal 20 April 2019 जानिए कया कहते हैं आज भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का चंद्र राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ।
आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka rashifal mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, ओ, अ

मेष राशि वालों के लिए 20 अप्रैल का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपकी राशि में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। मेष राशि वालों को आज समय की बर्बादी नहीं करनी है। आज भाग्य आपके साथ है और आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए आज अपने कार्यों पर ध्यान दें समय को व्यर्थ खराब ना हाेने दें। आज किसी से भी आपको विवाद करने से बचना चाहिए। आज कानूनी पक्ष मेष राशि वालों का कमजोर है। अगर आप पिछले कई दिनों से कोई वस्तु खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज खरीदारी कर सकते हैं। आज धन लाभ के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। जो नौकरीपेशा हैं उनके लिए दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन में कुछ चुनौतियां हाे सकती हैं प्रतिस्पर्धा चुनौती का कारण बन सकती है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपके विरोधी कमजोर होंगे
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Vrish Rashi) ई, ऊ, ए, औ, वा, वी, वू, वे, वो
वृषभ राशि वालों के लिए 20 अप्रैल क दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। वृषभ राशि वालों की राशि में आज गुस्से की अधिकता दिखाई दे रही है। ध्यान रखें आज आपको गुस्से से बचना है अधिक गुस्सा आपके स्वास्थ्य और व्यक्तित्व दोनों के लिए ही नुकसानदायक साबित हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा करने से बचना होगा। वाहन चलाते समय भी आज वृषभ राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी। आज वाहन चलाते समय दूसरे लोगों की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से भी आपको बचना चाहिए। व्यापारियों और कारोबारियों को आज पैसों के लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिए। आज दोपहर बाद कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। यह मुलाकात आपके भविष्य के लिए अच्छी साबित होगी। आज दिन में आपकाे कई अवसर मिलेंगे लेकिन उन्हे पहचानकर सही समय पर सही निर्णय करना आपके विवेक और बुद्धि पर आधारित होगा। इसलिए आज अपने आस-पास हो रही घटनाओं के प्रति सचेत रहें और सोच समझ कर कार्य करें। आज वाहन चलाते समय आपको थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi
मिथुन राशि (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए 20 अप्रैल का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज आपकी राशि में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज भाग्य आपके साथ है जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा है। आज प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो आज नौकरी बदल सकते हैं लेकिन ध्यान रखिएगा सीनियर से मतभेद करना अच्छा नहीं रहेगा। ऐसे में आपको नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। आज सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलने वाला है। और कार्यक्षेत्र में आपके पुराने कार्यों की प्रशंसा भी आज होगी। आज धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी आपको प्राप्त होगा। परिवार के साथ अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में आज दिखाई दे रहे हैं लेकिन ध्यान रहे यात्रा करते समय आज आपको रफ्तार से बचना है। अधिक रफ्तार आज उचित नहीं है। परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए ऐसा करने से पारिवारिक माहौल बेहतर होगा और रिश्ताें में मजबूती आएगी। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज निवेश करने से पहले आपको एक्सपर्ट से सलाह कर लेनी चाहिए। लंबी अवधि के निवेश में आपके लिए लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal kark Rashi
कर्क राशि (Kark Rashi) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए 20 अप्रैल का दिन सामान्य है लेकिन अच्छी बात यह है कि, आज आपकी राशि में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज अचानक लाभ भी आपको हो सकता है। पैसों के लेन-देन में आपको सावधानी बरतनी होगी। अगर आप व्यापारी हैं कारोबारी हैं तो साझे के व्यापार में आज आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। आज साझे का व्यापार आपके लिए थोड़ा चेतावनी भरा रह सकता है। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है। हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को अच्छी तरह से पढ़ लें अपने ही कुछ लोग आज आपसे धोखा करने की कोशिश भी कर सकते हैं। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा। अगर पिछले कई दिनों से नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है, उत्तम है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज वाहन सुख के याेग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप पिछले कई दिनों से नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज वाहन भी आप खरीद सकते हैं।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू,
सिंह राशि वालों के लिए 20 अप्रैल का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। यह मुलाकात आपके मन को प्रसन्न कर देगी, पुरानी यादों को ताजा कर देगी। आज आपका मन दिनभर चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं या मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं। आज अचानक यात्रा के योग भी आपके रास्ते में दिखाई दे रहे हैं। यात्रा करते समय सावधानी बरतनी है आज लापरवाही उचित नहीं है। सड़क पर चलते समय आज आपको अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता है । ध्यान रखने वाली बात यह है कि, दूसरे लोगों की लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है जो लोग राजनीति में हैं वह आज प्रभावी ढंग से अपनी बात को रख सकेंगे। जो पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन उत्तम है। आज अध्ययन करने का समय है।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal kanya Rashi
कन्या राशि (Kanya Rashi) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज भाग्य कन्या राशि वालों के साथ है लेकिन आज आपकी राशि में गुस्से की अधिकता दिखाई दे रही है। इसलिए आपको आज गुस्सा करने से बचना होगा। छोटी-छोटी बातों पर भी आपको आज बहस नहीं करनी चाहिए। आज बहस परिजनों के साथ विवाद का कारण बन सकती है तनाव दे सकती है। अच्छी बात यह है कि आज संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और दोपहर बाद आपको संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। अचल संपत्ति से आज लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज आप भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। आज का दिन भविष्य के लिए काम करने का है। ध्यान रहे आज भूलकर भी आपको कुत्ते को लात नहीं मारनी है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका भाग्य छिन्न होगा और आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट आएगी। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन देना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से लक्ष्मी का वास होगा।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal tula Rashi
तुला राशि (Tula Rashi) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए 20 अप्रैल का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज चुनौतियां दिन भर रहेंगी किसी पर भी आज आप को आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए। आज कार्य में लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है। आज आपके कार्यों की अचानक चेकिंग की जा सकती है निरीक्षण किया जा सकता है। इसलिए अपने कार्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी उचित नहीं है। सहकर्मियों के सहारे आज आपको कोई भी काम नहीं छोड़ना चाहिए व्यापारी और कारोबारियों के लिए दिन सामान्य से अच्छा है। लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज अचानक लाभ भी आपको हो सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पिछले कुछ दिनों से जो चिंताएं चल रही हैं उनमें भी कमी आएगी।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए 20 अप्रैल 2019 का दिन अच्छा योग लेकर आया है। आज भाग्य वृश्चिक राशि वालों के साथ है। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए आपको अपने कार्य पर ध्यान देना होगा। लापरवाही बिल्कुल भी उचित नहीं है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए आज चुनौतियां हो सकते हैं। दोपहर बाद आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज सीनियर से आपको बनाकर रखनी है। विवाद नहीं करने हैं आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है ऐसे में जल्दबाजी उचित नहीं है। आज दरिया बनाकर रखें जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आज जीवन साथी से भरपूर प्रेम भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। अगर आप अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आज प्रिय से कर सकते हैं। आज प्रेम योग भी आपकी राशि में बन रहा है।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Dhanu Rashi) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए 20 अप्रैल का दिन सामान्य योग लेकर आया है। आज रुके हुए कार्यों में गति आएगी आपकी जितनी भी रुके हुए कार्य हैं आज उन पर काम करने का समय है। नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाए। आज आपकी राशि में आशीर्वाद के योग भी बने हुए हैं माता-पिता का आशीर्वाद बनाए रखिए माता-पिता के आशीर्वाद से आप के सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज अचानक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। इसलिए खाने पीने की वस्तुओं में सचेत रहना होगा सावधानी बरतनी होगी। जब आप घर से बाहर हो तो खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरते। वाहन चलाते समय भी आपको सचेत रहना चाहिए वाहन चलाते समय सड़क पर दूसरे लोगों की गलतियां का नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है उनकी गलतियाें का खामियाजा आपकाे भुगतना पड़ सकता है। आज किसी ब्राह्मण को पानी दान करना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से धन लाभ होगा।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Makar Rashi) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए 20 अप्रैल का दिन अच्छा है। आज आपकी राशि में अच्छे योग बन रहे हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज किसी पुराने मित्र से भी मुलाकात के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन ध्यान रहे आज मित्रों से बहस करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। ऐसा करने से दोस्ती में दरार आ सकती है विवाद हो सकते हैं। जीवनसाथी से भी आपको विवाद करने से बचना चाहिए। बहस करना आज बिल्कुल भी उचित नहीं है। माता पिता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी। आज का दिन व्यापारियों और कारोबारियों के लिए अच्छा है। अगर आप व्यापारी है कारोबारी हैं तो आप अपने व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं अगर पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज आप नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन खिलाना आपके लिए शुभ है ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Kumbh Rashi) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए 20 अप्रैल का दिन अच्छे योग लेकर आया है। आज धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज आपको अचानक धन लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति में जो परेशानियां चल रही थी उनमें कमी आएगी। अगर आपने किसी से पैसा उधार लिया हुआ है तो आज उधार दिया हुआ पैसा वापस लौट आने का समय है। कर्ज चुकाने का समय है आप इच्छाशक्ति बनाएं आज भाग्य आपके साथ है। आप जितना कर्ज चुकाना चाहेंगे चुका देंगे। आज आपके व्यवहार में चंचलता और जल्दी रहेगी लेकिन ध्यान रहे आपको जल्दबाजी से बचना है। धैर्य बनाकर रखना है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय करने से पहले आज आपको माता-पिता से या फिर जीवन साथी से सलाह कर लेनी चाहिए। आज आपको अच्छी सलाह मिलने वाली है दोस्तों का भी भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal meen Rashi
मीन राशि (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए 20 अप्रैल 2019 का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा लेकिन आज विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं। दुश्मन आपकी प्रगति की रास्ता रोकने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। मित्रों का भरपूर सहयोग आपके साथ हैं। मित्रों के सहयोग से आपके सभी कार्य पूर्ण हाेंगे कोई भी कार्य रुकने वाला नहीं है। आज आपकी राशि में पूर्णता के याेग दिखाई दे रहे हैं। इसलिए नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि आज पुराने रुके हुए कार्य को पूरा किया जाए । अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो आज सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे। आप काफी चर्चाओं में सोशल मीडिया पर रहेंगे। आपक मन चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं। अच्छा साहित्य पर सकते हैं या फिर धार्मिक कार्यक्रम में आपको आज शामिल होना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो