script12 नवंबर 2018 आज का दैनिक राशिफल : वृषभ, कर्क, कन्या और वृश्चिक राशियों पर आज महादेव का रहेगा आशीर्वाद, बनेंगे सारे बिगड़े काम | Rashifal Arise Taurus Gemini Cancer Leo Virgo libra scorpio 12november | Patrika News

12 नवंबर 2018 आज का दैनिक राशिफल : वृषभ, कर्क, कन्या और वृश्चिक राशियों पर आज महादेव का रहेगा आशीर्वाद, बनेंगे सारे बिगड़े काम

locationसहारनपुरPublished: Nov 12, 2018 12:21:46 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

12 November 2018 Today Daily Horoscope, Aaj Ka Dainik Rashifal, आज का राशिफल, आज सोमवार के दिन देवो के देव महादेव का आशीर्वाद वृषभ, कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के जातको को मिलेगा शुभ समाचार

rashifal

rashifal

ज्याेति विज्ञान के अनुसार चंद्रमा साेमवार काे यानि 12 नवंबर 2018 काे धनु (Dhanu Rashi) की राशि में प्रवेश करेगा। साेमवार काे “उत्पात” नामक अशुभ भी बन रहा है। इसका असर सभी राशियाें पर पड़ने वाला है। साेमवार का दिन देवाें के महादेव का दिन है। भाेले बाबा सभी की गलती माफ कर देते हैं क्षमा कर देते हैं लेकिन बन रहे ”उत्पात” अशुभ याेग के कारण आज साेमवार काे हुई गलतियाें का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है इसलिए सावधान रहें सचेत रहे आैर अपने कार्याें काे पूरी ईमानदारी आैर निष्ठा के साथ पूरा करे। आईए जानते हैं आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे आैर कैसा रहने वाला है आज का दिन। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी
आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal Mesh Rashi
मेष राशि (Arise) मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य है, लेकिन आज गुस्से की अधिकता आपके अंदर दिखाई दे सकती हैं। इससे आज आपको बचना चाहिए। आज बातचीत करते समय वाणी में मधुरता बेहद आवश्यक है। आज सेहत के प्रति भी आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज कारोबार में बदलाव होने के योग भी दिखाई दे रहे हैं। अगर पिछले कई दिनों से आप अपना कारोबार बदलने की सोच रहे थे तो आज अच्छा समय है। पढ़ाई करने वालों के लिए दिन सामान्य है लेकिन आज आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं करना चाहिए। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi

वृषभ राशि (Taurus) वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद लाभदायक है, आज अध्ययन कीजिए आज पढ़ाई में मन लगाइए। आज की गई मेहनत लंबे समय तक आपके काम आने वाली है। अच्छी बात यह है कि आज वृषभ राशि वालों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है मित्रों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज भविष्य तक धन अर्जित हो इसके लिए नए स्त्रोत भी इकट्ठा होंगे। आज आपके सामने अवसर भी आएंगे इन अवसरों को आप को पहचानना है और आगे बढ़ना है। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों का आज शांतिपूर्वक दिन बीतने वाला है। पिछले कई दिनों से जिन चिंताओं में आप घिरे हुए थे, उनमें आज आपको राहत मिलेगी लेकिन आत्मविश्वास की कमी भी आज आप अपने अंदर महसूस कर सकते हैं। ऐसे में कोई भी निर्णय करते समय आप खुद को अक्षम महसूस करें तो पिता या जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम और सहयोग आपको मिलने वाला है। अच्छी बात यह है कि आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ के योग आपके लिए दिखाई दे रहे हैं। आज कुत्ते को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal Kark Rashi
कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है जो भी कार्य आज आप करेंगे उनका फल आपको मिलेगा और सफलता भी आपको आज कार्यों में मिलेगी। आज धार्मिक कार्यों में मन लगाएं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का स्मरण कीजिए। मित्रों के साथ यात्रा करने के योग भी आज आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन ध्यान रहे यात्रा करते समय थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। रफ्तार से बचें और सड़क पार करते समय भी सावधान रहें। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है अपने कार्यों को पूरा करें।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा अशांति वाला हाे सकता है। आज आपका मन चंचल बना रहेगा। मन अशांत रहेगा। गुस्से की अधिकता आपके व्यवहार में आज दिखाई दे सकती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि आज सपनों के आशियाने का सपना पूरा हो सकता है। अगर आप पिछले कई दिनों से घर की तलाश कर रहे थे तो आज आपकी राशि में भवन सुख दिखाई दे रहा है। आज माता का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा वृद्ध जनों का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। आज बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal Kanya Rashi
कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अवसर की तरह है। आज नया कारोबार आप शुरू कर सकते हैं। रोजगार के नए दरवाजे आपके लिए खुलेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा और किसी मित्र की वजह से ही आज आपको कारोबार भी मिलेगा। लाभ के अवसर आज आपकी राशि में साफ दिखाई दे रहे हैं लेकिन धैर्यशीलता आपको बना कर रखनी होगी। आज धर्य और सरल व्यवहार ही आपकी सफलता की कुंजी है। गुस्से से आपको बचना है और बात करते समय संयमित भाषा का प्रयोग आपको करना है। आज आपकी भाषा से किसी भी दूसरे व्यक्ति को आहत ना होने दें। प्रेम से सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए आज थोड़ा परेशानी वाला दिन रह सकता है। आज मानसिक रूप से आप खुद को परेशान महसूस कर सकते हैं। चिंतन की अधिकता हो सकती है। आज मन में बुरे विचारों की अधिकता भी होने की आशंका आपके लिए दिखाई दे रही हैं। इसलिए सकारात्मकता बनाए रखें। बुरे विचारों से बचें स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी आज हावी होने की कोशिश कर सकता है। खुश रहे खुश रहने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। आज परिवार को समय ने बच्चों से बातें करें। परिवार के जन आपसे बात करना चाहते हैं। इससे रिश्तों में मजबूती आएगी और आपसी विश्वास भी बढ़ेगा।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि वालों के लिए आज वाणी में मधुरता बेहद आवश्यक है। आज वाणी में कठोरता आपके कार्यों को बिगाड़ सकती है। अगर आप पढ़ाई करते हैं तो अच्छे परिणाम आज आपके लिए आने वाले हैं। आज का दिन पढ़ाई करने वालों के लिए बेहद अच्छा है। आज धन की कमी भी पूर्ण होगी पिछले दिनों से धमकी जो कमी आपके पास चल रही थी उसमें आज सुधार होंगे। आज शत्रु आप पर प्रहार करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आपको कुछ नहीं करना है। वह खुद ही परास्त हो जाएंगे। आपके अंदर अनाेखी शक्ति हैं जिससे आप सभी को प्रभावित कर लेते हैं। आज इसी शक्ति से आप के सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज मानसिक परेशानियां कम होंगी। चिंतन से आप खुद को मुक्त पाएंगे लेकिन आलस आज आपको गिर सकता है। आज सुबह से ही आलस आप पर हावी होने की कोशिश करेगा लेकिन यहां आपको जानना जरूरी है कि आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए आलस को छोड़ दें और कार्य की ओर चल पड़े। आज कुछ पारिवारिक समस्याएं भी आपके साथ खड़ी हो सकती हैं। इसलिए आपको उनके लिए तैयार रहना चाहिए। आज अधिक परिश्रम आपको करना पड़ सकता है। सामान्य कार्यों के लिए सामान्य से अधिक मेहनत आज आपको करनी पड़ सकती है। ऐसा हो सकता है कि आज की गई मेहनत का पूर्ण फल आपको ना मिले लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। मेहनत कभी भी जाया नहीं जाती। आज की गई मेहनत का परिणाम आपको भविष्य में जरूर मिलेगा।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi
मकर राशि (Capricornus) मकर राशि वालों के लिए आज का दिन संतुलित है। शुरुआती दौर में कुछ दिक्कतें आपके सामने आ सकती हैं लेकिन दोपहर बाद अच्छे समाचार आपको मिलेंगे। आज आत्मविश्वास में कमी आप महसूस कर सकते हैं लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आज भाग्य आपके साथ है। इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें। खर्च करते समय थोड़ा सावधान रहिएगा। आज खर्च की आशंका आपके साथ लगी हुई है। इससे संचित धर्म में कमी आ सकती है। आज जीवन साथी से बहस करने से बचें। वैचारिक रूप से आज मतभेद की आशंकाएं जीवन साथी के साथ दिखाई दे रही हैं। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। जब घर से बाहर हाें तो खाने-पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें और स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन हावी होने की कोशिश करेगा। इसलिए चिड़चिड़ापन से आपको आज बचना चाहिए इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है, कि बच्चों से बातें करें और अच्छा संगीत सुनें। भगवान श्री कृष्ण का स्मरण कीजिए आपके हृदय में सकारात्मक विचार स्वयं ही आने लगेंगे। आज जीवन साथी से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है लेकिन बहस आपको आज नहीं करनी चाहिए। इससे वैचारिक मतभेद खड़े हो सकते हैं।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi
मीन राशि (Pisces) मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। आज आपको ऐसे कार्य करने पड़ सकते हैं जिनको करने का आपका बिल्कुल भी मन नहीं है। आज सामान्य कार्यों के लिए अधिक परिश्रम आपको करना होगा। मित्रों से भी आज मतभेद होने की आशंका आपके साथ दिखाई दे रही है। इसलिए मित्रों का सम्मान करें। कई बार बातों को काट देते हैं ऐसा उचित नहीं है। पूरी बात सुनने के बाद ही अपनी राय दें। अगर आप जल्दबाजी में कोई भी राय आज देंगे तो इसका बुरा असर आप के आपसी रिश्ते पर पड़ सकता है। आज कुत्ते को अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो