script18 मार्च 2019 का दैनिक राशिफल : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का राशिफल | Rashifal by Rashi Daily Rashifal Horoscope prediction 18 March 2019 | Patrika News

18 मार्च 2019 का दैनिक राशिफल : मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Mar 18, 2019 05:55:03 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

18 March 2019 Aaj Ka Rashifal, Dainik Horoscope, Horoscope, Rashifal, 18 मार्च 2019 सोमवार का दैनिक राशिफल और जानिए क्या कहते है आज आपके सितारे

saharanpur

rashifal 18 march 2019

18 मार्च काे त्र्याेदशी नक्षत्र के साथ सुकर्मा याेग बन रहा है। देर रात आज धृति याेग बनेगा इसलिए रात में सफर करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। साेमवार आज चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा। आईए जानते हैं नक्षत्राें की स्थिति आैर चंद्रमा का स्थान मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ आैर मीन राशि पर क्या प्रभाव डालेगा। यह भी जानते हैं कि Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, meen rashi वालाें के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन। सभी राशियाें का राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी।

आज का राशिफल मेष राशि | aaj ka Rashifal Mesh Rashi

मेष राशि (Aries) चू, चे, चाे, ला, ली, लू, ले, आे अ
सोमवार आज मेष राशि वालाें के लिए जन सामान्य से बेहतर है। आज मेष राशि वाले अनोखी ऊर्जा से भरे रहेंगे लेकिन उनके व्यवहार में आज तेजी आएगी। अगर पिछले कई दिनों से वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज नया वाहन खरीद सकते हैं। आज आपकी राशि में वाहन सुख के योग दिखाई दे रहे हैं। आज बच्चों के प्रति चल रही चिंताएं भी कम होंगी। संतान सुख का योग भी आज मेष राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहा है। आज किसी से भी मेष राशि वालों को विवाद नहीं करना चाहिए। विवाद से बचना है गुस्सा नहीं करना है। गुस्से से पारिवारिक तनाव हो सकते हैं। पारिवारिक विवाद हो सकते हैं। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाना मेष राशि वालों के लिए शुभ है।
आज का राशिफल वृष राशि | Aaj ka Rashifal Vrish Rashi
वृष राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, आे, वा, वी, वू, वे, वाे
सोमवार का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए सामान्य से बेहतर है, लेकिन आज आपको संयम बरतने की सलाह दी जाती है। आज आपका मन चंचल बना रहेगा। जल्दबाजी आपके स्वभाव में रहेगी, जो उचित नहीं है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचे। गुस्से की अधिकता से भी आज वृषभ राशि वालों को बचना चाहिए। आज आपके आसपास का माहौल आपके अनुरूप नहीं हैं। ऐसी घटनाएं आपके आसपास घट सकती हैं, जो आपको चिंता में डाल देंगी, हैरान कर देंगी। आज आपको धैर्य बनाकर रखना चाहिए। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेना है। आज खर्च करते समय सावधानी बरतें। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए अधूरे कार्य पूरा कीजिए। आज जो भी कार्य आप करेंगे उन्हें आपको सफलता मिलेगी। मछलियों को अपने हाथों से खाना खिलाना आज वृषभ राशि वालों के लिए शुभ है।

आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, काे, हा
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से कम बेहतर है। जो लोग पढ़ाई करते हैं उनके लिए सप्ताह का पहला दिन सामान्य से हटकर घटने वाला हो सकता है। आपके दैनिक कार्यों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं तनाव हाे सकते हैं। विराेधी विरोध हो सकते हैं लेकिन आपको नकारात्मक विचारों से बचना है। अड़चनें आने के बावजूद सकारात्मक सोच के साथ आपको आगे बढ़ना है। इससे कार्याें सफलता मिलेगी। आज अच्छी बात यह है कि आप लाभ के पद पर हैं। आज आपकी राशि में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज मिथुन राशि वालों को धन लाभ होगा लेकिन किसी पर भी आंख बंद करके विश्वास करना उचित नहीं है। आज लुभावने प्रस्ताव आपके पास आ सकते हैं लेकिन बुद्धि और विवेक के साथ ही निर्णय करें।

आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal Kark Rashi

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हेे, हाे, डा, डी, डू, डे, डाे
कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज मानसिक रूप से कर्क राशि वाले खुद को शांत महसूस करेंगे,सरल महसूस करेंगे लेकिन परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य अचानक गड़बड़ा सकता है। अगर परिवार में बुजुर्ग व्यक्ति पहले से ही दवाइयां ले रहे हैं तो नियमित रूप से उन्हें दवाइयां देते रहें। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। किसी अवसर की तरह है। आज एडमिशन मिल सकते हैं। एडमिशन को लेकर चल रही समस्याएं कम होंगी और अच्छे समाचार दोपहर बाद मिलेंगे। आज परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए। बच्चों के मन को टटोलने की कोशिश कीजिए। उनकी इच्छाओं को समझने की कोशिश कीजिए। आज किसी से भी आपको द्वेष नहीं करना चाहिए। आज किसी गरीब व्यक्ति को अपने हाथों से पानी दान करना आपके लिए शुभ है।

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, माे, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य से कम बेहतर है। आज उदासी आपके आसपास रहेगी। तनाव आप को घेरने की कोशिश कर सकते हैं और पारिवारिक सदस्यों से भी विवाद हो सकते हैं। इसलिए आज बहस करने से आपको बचना है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा भी आपको नहीं करना चाहिए। जो लोग नौकरी पेशा है उन्हें आज दैनिक कार्यों में कठिनाई आ सकती हैं। व्यापारियों और कारोबारियों को भी आज पैसों के लेन-देन में सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज वाहन चलाते समय भी सिंह राशि वालों को सावधानी बरतनी चाहिए। अच्छी बात यह है कि जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज जो भी निर्णय करें जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। आज अपने मन की बात जीवनसाथी से आप कर सकते हैं।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal Kanya Rashi

कन्या राशि (Virgo) टाे, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पाे
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन नकारात्मक भाव आपके आसपास रहेंगे। आपके स्वभाव में आज बदलाव होता रहेगा। आपके आसपास ऐसी घटनाएं घटेंगी जो आपके मूड को बदलती रहेंगी लेकिन अच्छी बात यह है कि
धन लाभ के योग कन्या राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज किसी मित्र के सहयोग से आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार से किसी महिला के सहयोग से आपको धन लाभ होने की योग भी दिखाई दे रहे हैं। आज अचानक यात्रा के योग आपकी राशि में बन रहे हैं। कन्या राशि वालों को आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन आज की गई यात्रा लाभ के पद पर है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, राे, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। सप्ताह का पहला दिन सोमवार आज का दिन आपके लिए कुछ नए अवसर लेकर आएगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनके के दिन अच्छा है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें आज समय की बर्बादी करना तुला राशि वालों के लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज का दिन किसी अवसर की तरह है। भाग्य आपके साथ है। पारिवारिक जनों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन बहुत अच्छा है। आज नया कार्य शुरू कर सकते हैं लेकिन खर्च करते समय सावधानी बरतें। आज खर्च की आशंकाएं भी आपकी राशि में बन रही हैं। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए हनुमान आपके सभी कष्ट हर लेंगे।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि | Aaj ka Rashifal Vrishchik Rashi

वृश्चिक राशि (Scorpius) ताे, ना, नी, नू, ने, ना, या, यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा लेकिन आपके स्वभाव में आज तेजी रहेगी चंचलता रहेगी। आपका मन आज एक जगह नहीं रुकेगा। मन तेजी से इधर-उधर भागता रहेगा। ऐसे में आप निर्णय करने में भी खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं। आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय करने की स्थिति में आज नहीं हाें तो ऐसे में पिता या जीवनसाथी से सलाह कर सकते हैं। आज आपको मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुनना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण का ध्यान करना चाहिए जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए अच्छे योग बन रहे हैं। आज प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।

आज का राशिफल धनु राशि | Aaj ka Rashifal Dhanu Rashi

धनु राशि (Sagittarius) ये, याे, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे
धनु राशि वालों के लिए जन सामान्य से कम बेहतर है। आपका मन अशांत रहेगा। आज धनु राशि वालों की राशि में कर्म प्रधान है लेकिन आलस उन्हें घेरने की कोशिश करेगा। इसलिए आज आलस को छोड़ दें आर अपने कार्यों पर ध्यान दें। आज की गई मेहनत वर्तमान और भविष्य को बेहतर कर देगी। आज वैचारिक मतभेद होने की आशंकाएं भी धनु राशि वालों की राशि में बन रही हैं। इसलिए छोटी-छोटी बातों पर आपको भी बात नहीं करना चाहिए। आज दूसरों की बुराई करने से आपको बचना है। अपने मुंह से कोई भी ऐसी बात आपको नहीं कहनी है जो दूसरों को बुरी लगती हो आज व्यवहार में सरलता और वाणी में मधुरता बना कर रखिए। मधुर वाणी से ही आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे।

आज का राशिफल मकर राशि | Aaj ka Rashifal Makar Rashi

मकर राशि (Capricornus) भाे, जा, जी, खी, खू, खा, खाे, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आज पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार को समय दीजिए बच्चों से बातें कीजिए। अचानक यात्रा के योग आज मकर राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं। परिवारजनों के साथ आज धार्मिक स्थल की यात्रा भी आपको करनी पड़ सकती है लेकिन आज खर्च करने में आपको सावधानी बरतनी है। बेवजह खर्च करने से बचें। आज धन को बचाना आपके लिए उचित है। आज बचाया गया धन भविष्य में आपके काम आने वाला है जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए समय अच्छा है। भविष्य की योजना बनाएं बच्चों से बातें करें उनके मन को टटोलने की कोशिश करें लेकिन ध्यान रहे आज सड़क पर चलते समय लोग आपसे उलझने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में आप को शांत रहना है। अपने स्वभाव में सरलता बनाकर रखनी है। आज विवाद करना आपके लिए उचित नहीं है।
आज का राशिफल कुंभ राशि | Aaj ka Rashifal Kumbh Rashi

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गाे, सा, सी, सू, से, साे, दा
कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा है। सप्ताह के पहले दिन आज आप अनोखे आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आप जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेंगी। आज आप शारीरिक रूप से भी खुद खुद को अधिक सफल महसूस करेंगे। धैर्यशीलता की कमी आ सकती है। स्वभाव में तेजी से आपको बचना है। परिवार में बुजुर्ग व्यक्तियों के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आज आपको भी खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतनी है। अधिक भोजन आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। पेट के विकार हो सकते हैं। आज किसी की भी चुगली करना आपके लिए उचित नहीं है। अपने आसपास के लोगों
साथ अच्छा व्यवहार बना कर रखिए। जो लोग पढ़ाई करते हैं उनकी यह दिन अच्छा है। व्यापारी और कारोबारियों के लिए योग लेकर आया है लेकिन किसी पर भी आपको आज आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है।
आज का राशिफल मीन राशि | Aaj ka Rashifal Meen Rashi

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, दे, दाे, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए सोमवार आज का दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर रहेगा। आपके स्वभाव में दिनभर उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। आपका मूड बदलता रहेगा जो लोग पढ़ाई करते हैं उनके लिए दिन सामान्य है। व्यापारी और कारोबारियों के लिए सामान्य लाभ के योग आज बन रहे हैं लेकिन आज मीन राशि वालों को सड़क पार करते समय सावधानी बरतनी है। सड़क पार करते समय दूसरों की गलती का खामियाजा भी मीन राशि वालों को भुगतना पड़ सकता है। आज आपकी राशि में सामान्य से अच्छे जो दिखाई दे रहे हैं लेकिन इसके साथ ही कुछ लोग आपके विरोध में खड़े हो सकते हैं। आपको आज अपने कार्यों के प्रति सचेत रहना है सावधान रहना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो