scriptवृश्चिक राशि वालाें काे आज मिलेगी प्रेम में सफलता, जानिए क्या कहते हैं भाग्य के सितारे | Rashifal in hindi 15 october 2019 Daily horoscope | Patrika News

वृश्चिक राशि वालाें काे आज मिलेगी प्रेम में सफलता, जानिए क्या कहते हैं भाग्य के सितारे

locationसहारनपुरPublished: Oct 14, 2019 11:25:10 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

जानिए मंगलवार आज का राशिफल
चंद्र राशिफल से जानिए अपना भाग्य
आज का दिन लाया है विशेष याेग

वृश्चिक राशि : 30 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच माँ दुर्गा की विशेष कृपा का होगा अनुभव, देखें अपना राशिफल

वृश्चिक राशि : 30 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच माँ दुर्गा की विशेष कृपा का होगा अनुभव, देखें अपना राशिफल

15 अक्टूबर 2019 का राशिफल। वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छे याेग लेकर आया है। आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी के मुताबिक आज वृश्चिक राशि वालों की राशि में धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। मित्रों के सहयाेग से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। भाग्य का साथ भी आज प्राप्त हो रहा है। वृश्चिक राशि वालाें काे आज 80% भाग्य का साथ मिल रहा है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज कार्यों के सहकर्मियों के सहारे छोड़ना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। अपने कार्यों काे स्वयं पूरा करना है। वाहन चलाते समय भी थोड़ा सचेत रहना होगा। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इसलिए उनके स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सावधानी बरतनी चाहिए। अच्छी बात यह है कि प्रमोशन के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन आज वाणी में मधुरता आवश्यक है। इससे ही आप दूसराें काे प्रभावित कर पाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो