scriptRashifal: आज वृष से मिथुन राशि में प्रस्थान कर रहा है चंद्रमा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Rashifal in hindi 18 October 2019 | Patrika News

Rashifal: आज वृष से मिथुन राशि में प्रस्थान कर रहा है चंद्रमा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

locationसहारनपुरPublished: Oct 18, 2019 07:32:11 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

शुक्रवार आज बन रहे हैं वरीयान और परिघ याेग
जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
जानिए आज का सभी राशियाें का राशिफल

Aaj ka rashifal 16 October : आज सिद्धि योग में मिथुन,मकर और कुम्भ वालों को होगा फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj ka rashifal 16 October : आज सिद्धि योग में मिथुन,मकर और कुम्भ वालों को होगा फायदा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

18 अक्टूबर 2019 शुक्रवार आज वरीयान योग बन रहा है जिसके बाद परिघ याेग बनेगा। चंद्रमा आज वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश कर रहा है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी
राशिफल, मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ दिन सामान्य से अच्छा है। गुस्से से बचें। धैर्य बनाए रखें। धन लाभ होगा। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज खर्च की आशंकाएं आपकी राशि में बनी हुई हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है ।

राशिफल मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा धैर्य बेहद आवश्यक है। आज जल्दबाजी में कोई भी कार्य करना उचित नहीं है। इससे नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज नए लोगों से मुलाकात होगी। वाहन चलाते समय सचेत रहें।

राशिफल कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो राशि में अच्छे योग बने हुए हैं। आज अनोखी ऊर्जा से खुद को भरा हुआ महसूस करेंगे लेकिन अति उत्साह और जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी आज वाणी में मधुरता बनाकर रखें इससे आप सभी का दिल जीत लेंगे।
राशिफल सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे दिन अच्छा है कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो मंगलकारी योग आपकी राशि में बने हुए हैं। मन चंचल रहेगा मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा साहित्य पढ़ें। अच्छा संगीत सुनें आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है विवाद करने से बचें।

राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो आज निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा अगर निवेश करने की कोशिश कर रहे हैं तो दोपहर बाद का समय अच्छा है। शाम के समय अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।

राशिफल तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। धन लाभ के योग बने हुए हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है।
वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू वृश्चिक राशि वालों के लिए भी आज का दिन अच्छे याेग लेकर आया है लेकिन मन चंचल बना रहेगा, अशांत रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। गुस्से से बचें। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। कारोबारियों और व्यापारियों की राशि में धन लाभ दिखाई दे रहे हैं।
राशिफल धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। विरोधी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने कार्य के प्रति सचेत रहना है। ट्रांसफर की आशंकाएं बनी हुई हैं। आज दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त हाेंगे और घर में मांगलिक कार्यक्रम होने के अवसर बनेंगे।

राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। कुछ रोचक करने का समय है। अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कीजिए आज सीनियर से सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी, लेकिन झूठ के सहारे आगे बढ़ना उचित नहीं है।

राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा दिन अच्छा है जो भी कार्य करेंगे उनमें सफलता प्राप्त होगी मित्रों के सहयोग से रोजगार कि रास्ते खुलेंगे लेकिन ध्यान रखिएगा आज किसी को भी अपने मुख से आपको कोई ऐसी बात नहीं कहनी है जो आघात पहुंचाती हो। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है।
राशिफल मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची गुस्से की अधिकता आपकी राशि में दिखाई दे रही है लेकिन गुस्से से आपको बचना आवश्यक है। गुस्से में लिया गया कोई भी निर्णय नुकसान का कारण बन सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं आज मित्रों के साथ बिताया गया समय भी अच्छा रहने वाला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो