scriptकार्तिक माह का प्रथम रविवार लेकर आया है धनलाभ के याेग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Rashifal in hindi 20 October 2019 Sunday Rashifal | Patrika News

कार्तिक माह का प्रथम रविवार लेकर आया है धनलाभ के याेग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

locationसहारनपुरPublished: Oct 19, 2019 11:10:45 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

रविवार आज बने हैं धनलाभ के याेग
जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
रविवार का सभी राशियों का राशिफल

Rashifal

Rashifal

20 अक्टूबर रविवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन। यह जानने के लिए आईए जानते हैं आज का राशिफल। चंद्र राशिफल से सभी राशियाें का भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी और पंडित राेहित वशिष्ठ।
कार्तिक माह के प्रथम रविवार में तुलसी पूजन का विशेष महत्व है।


मेष राशि | Aries Horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहने वाला है लेकिन आज आपको गुस्से से बचना चाहिए। आज आपके स्वभाव में गुस्सा हावी होने की कोशिश कर सकता है। आप खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं या एक समय पर आपको एक से अधिक कार्य करने पड़ सकते हैं। ऐसे समय में आपको आज जीवनसाथी से सलाह लेनी चाहिए। जीवनसाथी से अच्छी सलाह को मिलने वाली है। किसी से भी बहस करना आपके लिए उचित नहीं है। बहस आज विवाद का कारण बन सकती है। संयम आवश्यक है लेकिन किसी पर विश्वास नहीं करना है।
राशिफल वृषभ राशि | Taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो वृषभ राशि वालों के लिए समय अच्छा है। आज आप खुद को सामान्य दिनों से अधिक शक्तिशाली महसूस करेंगे। यात्राएं भी आज आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। अच्छी बात यह है कि आज यात्रा संपन्नता का योग लेकर आ रही हैं। आपकी पारिवारिक समस्याएं खत्म होंगी। अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे हालांकि कुछ खर्च होने की आशंकाएं आपकी राशि में बनी हुई हैं लेकिन आज जो भी धन खर्च करने वाले हैं वह आप खुद पर या अपने परिवार के सदस्यों पर खर्च करेंगे। अनावश्यक मामलों में आपका धन आज खर्च नहीं होगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर आपको प्राप्त होंगे। आज नया वाहन खरीद सकते हैं। शाम के समय घर पर किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन होगा तो दिन भर की थकान को खत्म कर देगा।

मिथुन राशि | Gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा मिथुन राशि वालों को थोड़ा सा सचेत रहना है। आज समय की बर्बादी करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। भाग्य का साथ आज आपको प्राप्त हो रहा है। अपने रुके हुए कार्यों पर ध्यान दीजिए। नए कार्य कर सकते हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। आज महिला मित्रों से भी आप को सहयोग प्राप्त हो रहे हैं। अच्छे समाचार आपको संतान की ओर से भी मिलेंगे। जीवनसाथी से अच्छी सलाह मिलने वाली है। नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा सा चुनौती भरा समय है। ट्रांसफर की आशंकाएं बनी हुई हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि प्रमोशन के साथ ट्रांसफर मिलेंगे। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना दीजिए ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा।
कर्क राशि | Cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो कर्क राशि वालों के लिए समय अच्छा है। धन लाभ के योग बने हुए हैं। व्यापारियों और कारोबारियों के लिए भी आज अच्छी योग बने हुए हैं। आपकी जो योजनाएं हैं उनमें आपको सफलता मिलेंगी आप पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। आज कर्क राशि वाले सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे। आज आप चर्चाओं में रहेंगे इसलिए आपको ध्यान रखना है आपसे कोई भी ऐसा कार्य ना हो जिसे लोग चर्चा का विषय बना सके। स्टिंग में भी आज फंस सकते हैं। इसलिए सावधान रहें अपने कार्यों के प्रति सावधानी बरतें। किसी पर भी विश्वास करना आज आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज दिया गया उधार पैसा लंबे समय तक वापस लौटने के योग आपकी राशि में नहीं हैं।

सिंह राशि | Leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे सिंह राशि वालों को आज थोड़ा सा सचेत रहना है। अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल भी जगह नहीं देनी है। आज नकारात्मक विचार आप को घेरने की कोशिश कर सकते हैं। आज कुछ तनाव आप को घेरने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक कुछ समस्याएं आ सकती हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि आज धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आपको कम कार्य करके ही आज अधिक फल प्राप्त होंगे। मन को चंचल मत होने दीजिए, मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का ध्यान कीजिए। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। सामान्य दिन बीतेगा हालांकि कुछ खर्च की आशंका बनी हुई हैं इसलिए खर्च करते समय सावधानी बरतें।
कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो कन्या राशि वालों को आज थोड़ा सा सावधान रहना होगा। कोई भी ऐसी बात आपको दूसरों को नहीं कहनी है जो अच्छी ना लगती हो, नुकसान पहुंचाती हो। आज अपनी भावनाओं को भी आपको काबू रखना चाहिए। आज प्रिय से बहस हो सकती है। प्रेम संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं या फिर प्रिय से अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए उचित नहीं है। आज कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिसके लिए आप किसी दूसरे महिला या पुरुष पर निर्भर हों। आज उन्हीं कार्यों को पूरा करें जिनके लिए आप खुद सक्षम हैं। अपने कार्यों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी सावधान रहना होगा सहकर्मियों के सहारे कोई भी कार्य छोड़ना उचित नहीं है
तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते तुला राशि वालों के लिए 20 अक्टूबर 2019 का दिन अच्छे योग लेकर आया है हालांकि कुछ चुनौतियां दोपहर के समय आ सकती हैं लेकिन सीधे तौर पर आज आपकी राशि में धन लाभ के योग बने हुए हैं। छुट्टी का दिन हाेने के बावजूद कार्यों की अधिकता रहेगी और अपने लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आज ऐसे व्यक्तियों से आपकी भेंट होगी जो आपकी भविष्य की योजनाओं को सफल बनाने में आपकी मदद करेंगे। पारिवारिक माहौल बेहतर रहने वाला है। पारिवारिक खुशियां आज रहेंगी। अगर आप प्रिय से अपने मन की बात कहना चाहते हैं या फिर अपने प्रेम का इजहार आप करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। उत्तम समय है प्रेम का इजहार कर सकते हैं। आपको सफलता मिलेगी आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा और आपको धन प्राप्ति भी होगी
वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा अगर आप पिछले कई दिनों से आर्थिक परेशानियां झेल रहे हैं तो आज का समय आपके लिए बेहद उत्तम है। आज आपकी आर्थिक समस्याओं का निवारण होने वाला है। अचानक धन लाभ होने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज किसी से भी आपको विवाद करने से बचना चाहिए। वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा। मधुर वाणी से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज माता-पिता के आशीर्वाद की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें भी आज याद दिलाएं। उधार पैसा वापस लौटने की राशि में बने हुए हैं।
धनु राशि | Sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे धनु राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य बीतने वाला है। हालांकि कुछ उतार-चढ़ाव दिन भर चलते रहेंगे लेकिन शाम को अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रमोशन के योग बने हुए हैं। आज सीनियर से आपको बहस नहीं करनी चाहिए। सहकर्मियों का सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। अचानक यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं। दोपहर के समय पारिवारिक चिंताएं बढ़ सकती हैं, लेकिन ऐसे में आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। चिंताएं क्षणिक होंगी और उनके समाधान जल्द हाे जाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी मकर राशि वालों के लिए 20 अक्टूबर 2019 यानी रविवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। कार्तिक माह में आपकी राशि में लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन गुस्से से आपको बचना है। क्रोध की अधिकता आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से आपको बचना चाहिए। आज रहा चलते भी लोग आप से उलझने की कोशिश करेंगे लेकिन ऐसे में आप को शांत रहने की आवश्यकता है। आज दूसरों की बात को सुनिए अच्छा वक्ता बनने की कोशिश करने से पहले दूसरों को सुनना भी आपके लिए बेहद आवश्यक है। जिन कार्यों को कर रहे हैं उनमें सफलता के लिए धैर्य बेहद आवश्यक है। इसलिए धैर्य बनाकर रखिएगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। बच्चों के साथ बातें कीजिए बच्चों को कहीं घुमाने भी ले जाएं। आज सूर्य काे जल देना आपके लिए शुभ है।

कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा कुंभ राशि वालों के लिए समय अच्छा है। राजनीति में जो लोग हैं उन्हें आज अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग व्यापारी हैं कारोबारी हैं उनके लिए भी सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। धन लाभ के साथ योग आज कुंभ राशि वालों की राशि में दिखाई दे रहे हैं। अचानक धन लाभ हो सकते हैं या फिर आपने जो पूर्व में कार्य किए हुए हैं उनका फल भी आज आपको मिल सकता है। ध्यान रहे आज किसी से भी आपको उलझने से बचना चाहिए आपका काम है आज खुश रहेगा समाचार आपको प्राप्त होंगे। ध्यान रखें जीवनसाथी से आपको बिल्कुल भी विवाद नहीं करना चाहिए। बहस नहीं करनी चाहिए आज छोटी-छोटी बातों पर बहस करना छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। इसलिए बुजुर्ग व्यक्तियों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है। अगर वह दवाइयां ले रहे हैं तो नियमित रूप से उन्हें दवाइयां देते रहें। आज गाय को अपने हाथों से मीठा खिलाएं ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।
मीन राशि |Pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची मीन राशि वालों की राशि में आज सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज अपने कार्यों की सूची बना लें और प्रमुख कार्यों को पहले निपटाते हुए संपन्न करें। आज सीनियर का सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। धन लाभ के योग बने हुए हैं लेकिन साथ ही खर्च की आशंकाएं भी आपकी राशि में सांप दिखाई दे रही हैं। आज अनावश्यक खर्च करने से आपको बचना है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर आप मन को संतुलित कर सकते हैं। मन पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। आज मन काे चंचल ना हाेने दें, एकाग्र रखें। चंचल स्वभाव आज आपके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो