scriptमंगलवार आज बन रहा है शिव याेग, जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे | Rashifal in Hindi 28 january 2020 Todau Horoscope in Hindi | Patrika News

मंगलवार आज बन रहा है शिव याेग, जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

locationसहारनपुरPublished: Jan 28, 2020 10:15:16 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights
28 जनवरी 2020 मंगलवार आज परिघ योग बन रहा है। शाम 4:00 बजे के बाद शिव योग बनेगा। चंद्रमा आज कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर रहा है, जानिए सभी राशियों का राशिफल।
 

Aaj ka rashifal  13   December: शुक्र ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव

मंगलवार आज बन रहा है शिव याेग, जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

28 जनवरी 2020 मंगलवार आज परिघ योग बन रहा है। शाम 4:00 बजे के बाद शिव योग बनेगा। चंद्रमा आज कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं। जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आपके लिए आज का दिन। चंद्र राशिफल से सभी 12 राशियों का भविष्यफल बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और पंडित रोहित वशिष्ठ
आज का राशिफल मेष ( Mesh Rashi ) hindi rashifal Aries Horoscope Rashifal चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ मेष राशिफल : Mesh Rashi दिन सामान्य से अच्छा बीतेगा। मानसिक चिंताओं में कमी आएगी दिन में कुछ ऐसी चुनौतियां आपको मिल सकती हैं, जब आप खुद को कमजोर महसूस करेंगे ऐसे में आत्मविश्वास आवश्यक है। आत्मविश्वास बनाए रखिएगा। अच्छी बात यह है कि जो जातक नौकरी में हैं उनकी राशि में आज प्रमोशन के योग बने हुए हैं। सीनियर का सहयोग मिल रहा है और धन लाभ के योग भी दिखाई दे रहे हैं।
राशिफल वृषभ राशि ( Vrishabha Rashi ) rashifal news hindi Taurus Horoscope Aaj Ka Rashifal In Hindi ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृष राशिफल : भाग्य का साथ आज आपको मिल रहा है। आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी लेकिन ध्यान रखिएगा आज धैर्य बेहद आवश्यक है। जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को करने से आपको बचना चाहिए। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिल रहा है। बातचीत करते समय शब्दों का सही चयन करना आवश्यक है। कोई भी ऐसे शब्द आज आपको नहीं कहने है जो दूसरों को बुरे लगते हों, आघात पहुंचाते हों।

आज का राशिफल मिथुन राशि ( Mithun Rashi ) Today Rashifal In Hindi hindi rashifal news hindi का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा Gemini Horoscope मिथुन राशिफल : दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। मन आज आपका चंचल बना रहेगा। आत्मविश्वास में भी आप कमी महसूस कर सकते हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि आज धन लाभ के योग आपकी राशि में बन रहे हैं। धन लाभ होगा और रुके हुए कार्यों में भी तेजी आएगी। आज किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के रास्ते खुलेंगे और धन लाभ होने के योग भी आपकी राशि में बने हुए हैं।
राशिफल कर्क राशि ( Kark Rashi ) #Rashifal in Hind Cancer Horoscope ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो कर्क राशिफल : समय अच्छा है, भाग्य का साथ आपको मिल रहा है लेकिन गुस्से से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना उचित नहीं है। आज खर्च की आशंकाएं भी आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। खर्च करते समय थोड़ा सा सचेत आज आपको रहना चाहिए। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी आज सचेत रहने की सलाह आपको दी जाती है। खाने पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतें। इससे स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।
आज का राशिफल सिंह ( Singh Rashi ) Rashifal by name
Leo Horoscope mesh rashifal मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशिफल : समय अच्छा है मानसिक रूप से जो चिंताएं आपको घेरे हुए थी उनमें कमी आएगी। दोपहर बाद अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आज अपने लिए आप शॉपिंग कर सकते हैं। खुद पर खर्च करने का समय है। खुद को समय दीजिए, खुद से बातें कीजिए और अपने कार्यों का आकलन भी आज आपको करना चाहिए इससे आप बेहतर परिणाम दे पाएंगे और कुशल होंगे। ध्यान रहे किसी भी अजनबी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना उचित नहीं है।
आज का राशिफल कन्या राशि Vigro Horoscope ( Kanya Rashi ) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो new year rashifal in hindi कन्या राशिफल : समय कन्या राशि वालों के अनुरूप है। आत्मविश्वास बढ़ेगा जो भी कार्य आप करेंगे उनमें सफलता मिलेगी लेकिन जल्दबाजी उचित नहीं है। धैर्य के साथ कदम आगे बढ़ाएं जो जातक नौकरी पेशा में हैं उन्हें ऐसे कार्य करने पड़ सकते हैं जिनके लिए वह मानसिक रूप से तैयार नहीं होंगे लेकिन ऐसे में चुनौती को स्वीकार करने का समय है किसी भी कार्य का विरोध करना उचित नहीं रहेगा।
आज का राशिफल तुला ( Tula Rashi ) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते rashifal today Libra Horoscope तुला राशिफल : आज आपको अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आपका मन खुश रहेगा अगर निवेश करना चाहते हैं, तो उत्तम समय है लेकिन परिवार के किसी सदस्य या एक्सपर्ट से सलाह किए बगैर निवेश करना उचित नहीं रहेगा। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें वाणी में मधुरता बनाए रखिएगा। मधुर शब्दों से आज दूसरों का मन जीत लेंगे और आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज आपका व्यक्तित्व प्रभावी है जो जातक राजनीति में हैं उनके लिए उत्तम समय है सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे।
वृश्चिक राशिफल : आज का राशिफल वृश्चिक राशि ( Vrishchik Rashi ) Daily Rashifal Scorpio तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू Horoscope Daily Hindi Rashifal Mesh बदलाव का समय है जो आपकी चिंताएं चली हुई थी उनमें कमी आएगी लेकिन ध्यान रहे अति उत्साही होना उचित नहीं है। आज भावना में बहकर कोई भी निर्णय करने से बचें। जीवनसाथी से बहस करने से आपको बचना चाहिए। दोस्तों से भी आज बहस करना उचित नहीं रहेगा। आज उदार व्यक्तित्व आपके लिए आवश्यक है
आज का राशिफल धनु राशि ( Dhanu Rashi ) आज का राशिफल Sagittarius ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है। समय की बर्बादी करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। समय का सदुपयोग करें। कुछ ऐसे नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी जिनसे दोस्ती के कदम बढ़ेंगे और भविष्य में यह लोग आपके कार्यों के प्रति सहायक साबित होंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग महिला से आज आपको धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।
आज का राशिफल मकर राशि ( Makar Rashi ) leo horoscope Capricorn भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी मकर राशिफल : मकर राशि वालों को आज भावनात्मक होने से बचना चाहिए। आज अपने ही लोग आपसे छल करने की कोशिश कर सकते हैं। झूठी सूचनाएं आपको प्राप्त हो सकती हैं, इसलिए मिल रही किसी भी सूचना पर तुरंत विश्वास करना उचित नहीं है सूचनाओं को पुष्ट करना आवश्यक है। अगर आप वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो समय उत्तम है। आपकी राशि में वाहन और भवन सुख के योग बने हुए हैं। आज नया वाहन खरीद सकते हैं।
आज का राशिफल कुंभ ( Kumbh Rashi ) Aquarious Horoscope गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दो Aries Horoscope कुंभ राशिफल : दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे अच्छी बात यह है कि संतान की ओर से चल रही। चिंताओं में कमी आएगी और अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। खर्च बढ़ने की आशंका दिखाई दे रही हैं। खर्च करते समय सचेत रहिएगा यात्राएं भी आज आपको करनी पड़ेंगी। ऐसे में आपको वाहन चलाते समय सचेत रहने की सलाह दी जाती है। रफ्तार से बचें मित्रों के साथ बिताया गया समय उत्तम रहेगा। आज परिवार को भी आपको समय देना चाहिए।
आज का राशिफल मीन राशि ( Meen Rashi ) Sagittarius horoscope Pisces Horoscope दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची मीन राशिफल : मना जाता चंचल बना रहेगा लेकिन अच्छी बात यह है कि धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। आज पारिवारिक जनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपको मिल रहा है। मित्रों के साथ बिताया गया समय भी अच्छा रहेगा लेकिन समय की बर्बादी करना उचित नहीं है। आज समय का सदुपयोग आपके लिए बेहद आवश्यक है। किसी अजनबी व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो आपकी भविष्य की योजनाओं के लिए सहायक साबित होगा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो