जानिए साेमवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन
Highlights
- जानिए साेमवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
- चंद्र राशिफल से जानिए सभी राशियों का भविष्यफल

aaj ka Rashifal in hindi 2 March 2020 साेमवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन। यह जानने के लिए आईए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल। चंद्र राशिफल से आज का भविष्यफल बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी व पंडित राेहित वशिष्ठ।
मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा बीतेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा नहीं करना है। वाहन चलाते समय सचेत रहने की सलाह दी जाती है।
वृष राशिफल
वृष राशि वालों के लिए उत्तम समय है। धन लाभ के योग बने हुए हैं। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाएं।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों की राशि में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। चिंतन करने से बचें। नकारात्मक विचारों से भी दूर रहें।
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए समय अच्छा है लेकिन थोड़ा सा सरल रहना होगा। आज कड़वे बोल बोलना आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं है। वाणी में मधुरता बनाकर रखें
सिंह राशिफल
सोमवार आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छा बीतेगा। आज रुके हुए कार्यों में गति आएगी। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो उत्तम समय है। धन लाभ के योग बने हुए हैं।
कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों की राशि में भी सामान्य से बेहतर योग बने हुए हैं लेकिन आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जो आपकी योजनाओं को सफल बनाने में सहायक होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात के योग भी बने हुए हैं।
तुला राशिफल
तुला राशि वालों की राशि में आज धन लाभ के योग हैं लेकिन बहस करने से बचें। ऐसा करने से विवाद हो सकते हैं। आज जीवनसाथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है।
वृश्चिक राशिफल
समय उत्तम है, लेकिन मन चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान आपको करना चाहिए। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।
धनु राशिफल
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह को दी जाती है। आज अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। यात्रा के दौरान भी खाने-पीने की वस्तुओं में सावधानी बरतनी हैं। वाहन चलाते समय भी सचेत रहें।
मकर राशिफल
अपने ही कुछ लोग छल करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी पर भी आंख मूदकर विश्वास करना उचित नहीं है। जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया हुआ है उन्हें याद दिलाएं। आज उधार पैसा वापस लाैटने के योग आपकी राशि में बन रहे हैं।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों को आज थोड़ा सा सजग रहना होगा। अपने आसपास चल रही गतिविधियों पर नजर रखना आवश्यक है। बेवजह बहस करने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।
मीन राशिफल
सोमवार आज का मीन राशिफल कहता है कि आज मीन राशि वालों को गुस्सा नहीं करना चाहिए। बहस करने से भी बचना है। वाणी में मधुरता बनाए रखिए। आज आपका व्यक्तित्व दूसरों को प्रभावित करेगा।
अब पाइए अपने शहर ( Saharanpur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज