scriptRashifal: जानिए साेमवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे, सभी 12 राशियों का राशिफल | Rashifal in hindi daily rashifal in hindi 27 april 2020 | Patrika News

Rashifal: जानिए साेमवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे, सभी 12 राशियों का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Apr 26, 2020 11:47:02 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

साेमवार का सभी राशियों का राशिफल
चंद्र राशिफल से जानिए भविष्यफल

Aaj ka rashifal 

Aaj ka rashifal

सोमवार आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और आपके लिए कैसा रहने वाला है सोमवार का दिन ? जानने के लिए आइए जानते हैं चंद्र राशिफल से 27 अप्रैल 2020 का भविष्यफल। इससे पहले यह भी जान लीजिए कि यह राशिफल चंद्र गणनाओं पर आधारित है। प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी के अनुसार एक ही नाम के कई व्यक्ति हो सकते हैं लेकिन राशिफल आपको सेहत, नौकरी, व्यापार, लेनदेन और आपके व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी कई बातों समझने में सहायता करता है। ताे आईए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल

आज का राशिफल मेष ( Mesh Rashi ) hindi rashifal Aries Horoscope Rashifal चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
मेष राशिफल कहता है कि आज का दिन आपके लिए सामान्य से अच्छा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होंगे लेकिन जोखिम भरे कार्य करने से बचना है। आज बिजली के उपकरणों से भी सचेत रहें। दोपहर बाद यात्रा के योग आपकी राशि में बन रहे हैं। पारिवारिक जनों से बहस करने से बचना है। प्रिय से अपने मन की बात कह सकते हैं।
राशिफल वृषभ राशि ( Vrishabha Rashi ) rashifal news hindi Taurus Horoscope Aaj Ka Rashifal In Hindi ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृष राशिफल कहता है कि आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कष्टदाई रह सकता है। इसलिए आज आपको अपने व्यवहार में सरलता रखनी होगी। वाणी में भी मधुरता बनाकर रखें। मधुर वाणी से आप दूसरों का दिल जीत लेंगे और आपको प्रशंसा सुनने को मिलेगी। दोपहर बाद का समय आपके लिए उत्तम है। आर्थिक परेशानियों में बदलाव आएगा और आर्थिक लाभ के योग आपकी राशि में दिख रहे हैं। पारिवारिक जनों का सहयोग मिल रहा है। आज परिवार को समय दीजिए।

आज का राशिफल मिथुन राशि ( Mithun Rashi ) Today Rashifal In Hindi hindi rashifal news hindi Gemini Horoscope का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
मिथुन राशिफल कहता है कि आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। दिनभर अच्छे बुरे समाचार आपको प्राप्त होते रहेंगे लेकिन ऐसे में आपको तनाव से बचना है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले जीवनसाथी या एक्सपर्ट से आपको सलाह लेनी चाहिए। आज आपकी राशि में प्रेम योग भी बना हुआ है। प्रिय से नजदीकियां बढ़ेंगी ऐसे में आपको संयमित भी रखना होगा
राशिफल कर्क राशि ( Kark Rashi ) #Rashifal in Hind Cancer Horoscope ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशिफल राशिफल कहता है कि भाग्य का साथ आपको मिल रहा है। दोपहर बाद का समय आपके लिए उत्तम है लेकिन खर्च की आशंकाएं भी आपकी राशि में दिखाई दे रही हैं। इसलिए खर्च करते समय थोड़ा सा आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज बच्चों से बातें कीजिए बच्चों के मन की बात समझने की कोशिश कीजिए इससे आप उनके लिए बेहतर फैसले ले सकेंगे।
आज का राशिफल सिंह ( Singh Rashi ) Rashifal by name
Leo Horoscope mesh rashifal मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशिफल राशिफल कहता है कि आज का दिन सामान्य बीतेगा लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामलों में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले सचेत रहना है। नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों को पूर्ण किया जाए। आज किसी पुराने व्यक्ति से मुलाकात होगी। सोशल मीडिया पर आज आप छाए रहेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
आज का राशिफल कन्या राशि Vigro Horoscope ( Kanya Rashi ) new year rashifal in hindi टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशिफल कहता है कि सोमवार का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर बीतेगा। आपके ही कुछ अपने नजदीकी लोग आपका हित चाहते हैं। भाग्य का साथ भी आपको मिल रहा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए व्यस्तताएं रहेंगी लेकिन आज आपके कार्यों की सराहना भी होगी। कारोबारी और व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण समय है। थोड़ा जोखिम अधिक लाभ दे सकता है।

आज का राशिफल तुला ( Tula Rashi ) rashifal today Libra Horoscope रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशिफल के अनुसार आज का दिन तुला राशि वालों के लिए सामान्य से अच्छा है लेकिन किसी से भी बात करने से बचें। आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। आज आंख मूंदकर किसी पर भी विश्वास करना उचित नहीं रहेगा। आज आपकी राशि में प्रेम योग भी बन रहा है। प्रिय से अपनी मन की बात कह सकते हैं। सेहत में सुधार होगा अगर आप पिछले कई दिनों से किसी चिंता को लेकर परेशान हैं तो उसका हल भी आज आपको मिलेगा।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि ( Vrishchik Rashi ) Daily Rashifal Scorpio Horoscope Daily Hindi Rashifal Mesh तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशिफल कहता है कि सोमवार का दिन आपके लिए थोड़ा सा कष्ट दाई रह सकता है। आज आपका मन चंचल बना रहेगा। एक ही समय पर आपको अलग-अलग कार्य आ सकते हैं। ऐसे में मानसिक रूप से भी आप तनाव महसूस कर सकते हैं। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए। इससे आपको मन को काबू करने में सहायता मिलेगी।
आज का राशिफल धनु राशि ( Dhanu Rashi ) आज का राशिफल Sagittarius ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
शनिवार का राशिफल कहता है कि आज का दिन आपके लिए उत्तम है। अचानक यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज किसी पुराने मित्र से भी मुलाकात के योग बने हुए हैं। जिन लोगों को आपने पैसा उधार दिया है उन्हें याद दिलाएं। आज उधार पैसा वापस लौटने के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।
आज का राशिफल मकर राशि ( Makar Rashi ) leo horoscope Capricorn भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशिफल के अनुसार सोमवार का दिन मकर राशि वालों के लिए सामान्य बीतेगा। दोपहर का समय आपके लिए थोड़ा सा बदलाव वाला रहेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो व्यस्तताएं रहेंगी। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज सोशल मीडिया पर कोई भी टिप्पणी करने से पहले सावधानी जरूरी है।
आज का राशिफल कुंभ ( Kumbh Rashi ) Aries Horoscope Aquarious Horoscope गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा सोमवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए सामान्य बीतेगा आज। भाग्य का साथ कुंभ राशि वालों को मिल रहा है। प्रेम योग भी आज आपकी राशि में बने हुए हैं। अगर आप प्रिया से अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। आपको सफलता मिलेगी अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है।
आज का राशिफल मीन राशि ( Meen Rashi ) Sagittarius horoscope Pisces Horoscope दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची सोमवार का दिन मीन राशि वालों के लिए भी सामान्य से अच्छा बीतने वाला है। आज पारिवारिक जनों के साथ समय बिताएं। मानसिक रूप से जिन चिंताओं में आप घिरे हुए हैं उनमें आज कमी आएगी और अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आज कोई भी ऐसा कार्य करने से आपको बचना चाहिए जिसकों लेकर संशय की स्थिति हो। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। आप दूसरों का दिल जीत लेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो