script15 अक्टूबर 2019 का कन्या राशि का राशिफल, जानिए क्या कहते हैं भाग्य के सितारे | Rashifal in hindi Kanya Rashi 15 october 2019 | Patrika News

15 अक्टूबर 2019 का कन्या राशि का राशिफल, जानिए क्या कहते हैं भाग्य के सितारे

locationसहारनपुरPublished: Oct 14, 2019 11:54:58 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

चंद्र राशिफल से जानिए आज का भविष्यफल
जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

कन्या राशि : कार्यक्षेत्र में 23 से 29 सितंबर के बीच उन्नति के अनेक बड़े मौके मिलेंगे, देखें अपना राशिफल

कन्या राशि : कार्यक्षेत्र में 23 से 29 सितंबर के बीच उन्नति के अनेक बड़े मौके मिलेंगे, देखें अपना राशिफल

Rashifal in Hindi 15 October 2019: जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज का दिन ? पंडित राेहित वशिष्ठ के अनुसार कन्या राशि वालों की राशि में मंगलवार आज कार्यों की अधिकता दिखाई दे रही है। आज सामान्य से अधिक मेहनत कन्या राशि वालों को करनी पड़ेगी। आज रिश्तेदारों से बहस करना उचित नहीं है। इससे तनाव हो सकते हैं पारिवारिक सदस्यों का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त हो रहा है। प्रिय से भी आज आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। अपने मन की बात आप प्रिय से कह सकते हैं। अगर आप अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो भी आज का दिन आपके लिए अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के रास्ते खुल रहे हैं और जो लोग बेरोजगार हैं उनके लिए भी आज रोजगार के रास्ते मित्रों के सहयोग से खुलेंगे। आज परिवार को समय दीजिए। मित्रों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहने वाला है। आज लाल रंग का फल श्री हनुमान को अर्पण कीजिए ऐसा करने से आपके विरोधी शांत होंगे और आपका भाग्य उदय होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो