script

Rashifal: कन्या राशि वालाें के आज बनेंगे बिगड़े काम, करना हाेगा छाेटा सा उपाय

locationसहारनपुरPublished: Oct 11, 2019 11:35:29 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

बन रहे हैं सामान्य से अधिक याेग
आज बनेंगे सभी बिगड़े काम
जानिए क्या बरतनी हाेगी सावधानी

कन्या राशि : 7 से 13 अक्टूबर के बीच कर वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें, देखें अपना राशिफल

कन्या राशि : 7 से 13 अक्टूबर के बीच कर वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें, देखें अपना राशिफल

12 अक्टूबर शनिवार आज का दिन कन्या राशि वालाें के सामान्य से अच्छे याेग लेकर आया है। आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ के अनुसार कन्या राशि वालों की राशि में शनिवार आज मित्रता के योग दिखाई दे रहे हैं। आज नए लाेगाें से मिलने के अवसर प्राप्त हाेंगे। आज अपने मन की बात कन्या राशि वालों दूसराें काे कह सकते हैं या फिर अपने प्रेम का इजहार भी कर सकते हैं, सफलता मिलेगी।
शनिवार आज कन्या राशि वालों की राशि में सफलता के याेग बन रहे हैं। इसलिए कन्या राशि वाले आज दूसराें काे अपने व्यवहार से प्रभावित कर लेंगे। ध्यान रखिएगा बातचीत में शब्दों का चयन ठीक से करना है। आपको कोई भी ऐसी बात नहीं कहनी है कि दूसरों को आघात पहुंचाती हो। पिछले कुछ दिनों से अगर आपने कोई नया कार्य शुरू किया है तो उसमें आज सफलता मिलेगी आपके कार्यों में गति आएगी। उन्नति के योग आज कन्या राशि वालें की राशि में बने हुए हैं। आज ब्राह्मण को अपने हाथ से लाल रंग का फल दान कीजिए ऐसा करने से आप का भाग्य उदय होगा और विराेधी शांत हाेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो