सहारनपुर

आज का राशिफल कुंभ राशि

कुंभ राशि वालाें की राशि में साेमवार आज बने हैं लाभ के याेग। आईये जानते हैं Aquarious Horoscope Kumbh Rashi का आज का राशिफल।

सहारनपुरSep 01, 2019 / 11:58 pm

shivmani tyagi

कुंभ राशि का राशिफल

कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मंगल योग लेकर आया है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। आज मित्रों के सहयोग से नई नौकरी आपको प्राप्त होगी। रोजगार के रास्ते आपके लिए खुलेंगे। आपकी जो आर्थिक परेशानियां चल रही थी उनमें भी आज कमी आएगी। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज मानसिक और शारीरिक रूप से भी आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे अच्छा महसूस करेंगे। ध्यान रखिएगा आज छोटी-छोटी बातों पर बहस नहीं करनी है। इससे तनाव हो सकते हैं, तनाव से आज आपको बचना है अगर आप अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज अपने मन की बातें प्रिय से आप कह सकते हैं, आपको सफलता मिलेगी। आज अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पहले से तय प्रोग्राम अचानक यात्राओं के लिए निरस्त करने पड़ सकते हैं लेकिन यात्रा करते समय अपने कीमती सामानों का ध्यान रखिएगा। आपका कोई कीमती सामान जरूरी कागजात होने की आशंकाएं बनी हुई हैं। आज मछलियों को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.