scriptकुंभ राशि वालों की राशि में शनिवार आज बने हैं लाभ के याेग, जानिए कैसे मिलेगा भाग्य का लाभ | Rashifal Kumbha Rashi 19 October 2019 | Patrika News

कुंभ राशि वालों की राशि में शनिवार आज बने हैं लाभ के याेग, जानिए कैसे मिलेगा भाग्य का लाभ

locationसहारनपुरPublished: Oct 18, 2019 11:43:58 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

कुंभ राशि में शनिवार आज बने हैं धनलाभ के योग
धनलाभ के याेग के साथ बनी हैं खर्च की आशंकाएं भी
जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

kumbh rasi

कुंभ राशि

19 अक्टूबर शनिवार आज का दिन कुंभ राशि Kumbha Rashi वालों के लिए अच्छे याेग लेकर आया है। चंद्र राशिफल से जानिए कुंभ राशि वालों का शनिवार का भविष्यफल।

आचार्य पंडित राेहित वशिष्ठ के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन थोड़ा सा चुनौती भरा रह सकता है। आज गुस्से पर काबू करना आपके लिए बेहद आवश्यक है। अपने शौंक दाेहराएं आज मन को एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुन सकते हैं अच्छा साहित्य पढ़ सकते हैं। परिवार को समय दीजिए इससे रिश्तों में मजबूती आएगी और प्रेम बढ़ेगा। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज का दिन अच्छा है। दोपहर 12:00 बजे के बाद अच्छे योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज संतान के प्रति चल रही चिंताओं में भी कमी आएगी और घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आज मछलियों को अपने हाथों से भोजन देना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और धन लाभ होगा। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आज दिया गया उधार पैसा लंबे समय तक वापस आने के याेग आपकी राशि में दिखाई नहीं दे रहे हैं। आज बन रहे योग और भाग्य का लाभ लेने के लिए गाय काे अपने हाथों से राेटी खिलाएं और ब्राह्मण काे लाल रंग के फल का दान करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो