script

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का 12 अगस्त 2019 का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Aug 12, 2019 10:46:39 am

Submitted by:

shivmani tyagi

चंद्र राशिफल से जानिए आज का भविष्यफल
मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि क राशिफल
साेमवार आज दाेपहर का बाद समय पांच राशि वालाें के लिए खास, बरतनी हाेंगी कुछ सावधानियां

Rashifal

Rashifal

12 अगस्त सोमवार आज प्रदोष व्रत है। आज प्रीति योग भी बन रहा है और चंद्रमा आज धनु राशि में रहेगा। 12 August 2019 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है आज आपका दिन ? यह जानने के लिए आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल। मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि राशियों का चंद्र राशिफल बता रहे हैं आचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी और आचार्य पंडित रोहित वशिष्ठ।

12 अगस्त का राशिफल, मेष राशि | Aries horoscope (Mesh Rashi) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ
सोमवार का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए दिन भी सामान्य से बेहतर रहने वाला है। धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी है। दोपहर बाद का समय आपके लिए अच्छा है। अच्छे प्रस्ताव आप को दोपहर बाद मिलने वाले हैं।
12 अगस्त का राशिफल वृषभ राशि | taurus Horoscope (Vrishabha Rashi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए अच्छा समय शुरू हो गया है। आज नए परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। सामान्य से अधिक मेहनत आज आपको करनी पड़ेगी लेकिन अच्छी बात यह है कि आज आपकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बने हुए हैं। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी ।

12 अगस्त का राशिफल मिथुन राशि | gemini Horoscope (Mithun Rashi) का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा
मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी लेकिन दोपहर बाद का समय आपके लिए उचित नहीं है। वाहन चलाते समय सावधान रहना है। आज अपने शाैक दाेहरा सकते हैं। कला और संगीत के क्षेत्र में समय बिताएं। अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो दोपहर 2:00 बजे के बाद नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

12 अगस्त साेमवार का राशिफल कर्क राशि | cancer Horoscope (Kark Rashi) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क राशि वालों की राशि में आज गुस्से की अधिकता दिखाई दे रही है। इसलिए आपको थोड़ा सा सचेत रहना है, वाणी में मधुरता बनाकर रखनी है। नकारात्मक विचारों से बच कर रहना है। आज ट्रांसफर की आशंकाएं भी आपके साथ बनी हुई है लेकिन अच्छी बात यह है कि प्रमोशन के योग भी दिखाई दे रहे हैं। आज प्रमोशन के साथ ट्रांसफर भी हो सकते हैं। इसके लिए आपको मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए।

12 अगस्त साेमवार का राशिफल सिंह राशि | leo Horoscope (Singh Rashi) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह राशि वालों के लिए सोमवार आज का दिन सामान्य से बेहतर है लेकिन व्यवहार में आपके जल्दबाजी रहेगी। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से आपको बचना है। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले या बड़ा निर्णय करने से पहले एक्सपर्ट या पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेना जरूरी है। दैनिक कार्यों में कुछ परेशानियां आज आपको उठानी पड़ सकती हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि शाम तक आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे और रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी।
12 अगस्त साेमवार का राशिफल कन्या राशि | Vigro Horoscope (Kanya Rashi) टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कन्या राशि वालों के लिए भी सोमवार का दिन थोड़ा सा सचेत रहने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। आज आपका कानूनी पक्ष कमजोर है। बेवजह के मामलों में उलझने से आपको बचना है। दैनिक कार्यों में भी कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहते हुए मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहिए सफलता मिलेगी।
12 अगस्त साेमवार का राशिफल तुला राशि | libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते
तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य से कम बेहतर है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। आवेश में आकर कोई भी कदम उठाना उचित नहीं है। जल्दबाजी में भी निर्णय नहीं करने हैं। मन में बुरे विचारों का नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। इसलिए वाणी में मधुरता बनाकर रखें और किसी से भी विवाद करने से बचें। आज पुराने निवेश से आपको लाभ होने वाला है।
12 अगस्त का राशिफल वृश्चिक राशि | scorpio Horoscope (Vrishchik Rashi) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू
वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छे योग लेकर आया है। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं। अगर आप नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे नई नौकरी तलाश रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए किसी अवसर की तरह है। आज नई नौकरी के लिए प्रयास कर सकते हैं। आपको सफलता मिलेगी जीवनसाथी से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। प्रिय से अपने मन की बातें साझा कर सकते हैं।
12 अगस्त का राशिफल धनु राशि | sagittarius (Dhanu Rashi) ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे
सोमवार का दिन धनु राशि वालों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आपके आसपास का माहौल आप के अनुरूप नहीं है। जिस कारण आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में आपको कठिनाइयां आ सकती हैं। दोपहर बाद कुछ समस्याएं अचानक खड़ी हो सकती हैं लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने कार्यों को करते रहिए आपको सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सचेत रहें।

12 अगस्त का राशिफल मकर राशि | Capricorn (Makar Rashi) भो, जा, खी, खू, खा, खो, गा, गी
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा काम बेहतर है। मानसिक परेशानियां आपको झेलनी पड़ सकती हैं। पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान रह सकते हैं। अचानक खर्चों में आपके बढ़ोतरी हो सकती हैं। इसलिए खर्च करते समय आप आपको थोड़ा सा सचेत रहने की सलाह दी जाती है। अधिक खर्चा करने से बचें। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इससे आपका मन शांत होगा।

12 अगस्त का राशिफल कुंभ राशि | Aquarious Horoscope (Kumbh Rashi) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रह सकता है। पारिवारिक समस्याएं आप को घेरने की कोशिश कर सकती हैं। संतान के प्रति चल रही चिंताएं भी बढ़ सकती हैं। अपने सेहत के प्रति भी आज आपको थोड़ा सचेत रहना है। बाहर का खाना आपके लिए उचित नहीं है। नकारात्मक विचारों को अपने मन में ना आने दें। अच्छी बात यह है कि धन लाभ के योग बने हुए हैं। मित्रों से आपको धन लाभ होने वाला है और पारिवारिक सदस्यों का भी भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। आज रात में दिखाई दे रहे हैं।

12 अगस्त का राशिफल मीन राशि | pisces Horoscope (Meen Rashi) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। दोपहर बाद का समय आपके लिए उचित है। कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो कर सकते हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। घर खरीदने के लिए भी आज अपनी योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में हैं उनके लिए कुछ कठिनाइयां जरूर आ सकती हैं। उन्हें थोड़ा सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

ट्रेंडिंग वीडियो