scriptमेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का आज का राशिफल | Rashifal Mesh Vrish Mithun Kark Singh Kanya Tula Vrishchik Dhanu Makar | Patrika News

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का आज का राशिफल

locationसहारनपुरPublished: Nov 15, 2019 11:19:54 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

Rashifal 16 november 2019 Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, meen rashi
आज का राशिफल मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि
जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

Rashifal

शनिवार आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल

aaj ka Rashifal 16 November 2019: क्या कहते हैं शनिवार आज आपके भाग्य के सितारे और कैसा रहने वाला है शनिवार का दिन ? यह जानने के लिए आइए जानते हैं मेष , वृषभ, मिथुन, कर्क , सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि का राशिफल। चंद्र राशिफल से mesh , Vrishabha, Mithun , kark , Singh , kanya , tula , Vrishchik , Dhanu , Makar , Kumbh , meen rashi का भविष्यफल बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी। इसके साथ ही पंडित रोहित वशिष्ठ से जानिए आज के दिन क्या बरतनी हाेंगी सावधानियां। क्या कहता है ज्याेतिष और चंद्रमा की स्थिति के साथ आज बन रहे याेग आपकी राशि पर किस तरह से डाल रहे हैं प्रभाव यह सभी कुछ जानने के लिए आईए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो अ) मेष राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। आपकी आर्थिक मामलों में आज जीत होने वाली है। धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज प्रबुद्ध लोगों से आपकी मुलाकात होगी और जो लोग सत्ता में हैं, पावर में हैं उनसे आज आपके सीधे संवाद और संबंध स्थापित होंगे। यह समय आपके लिए अच्छा है किसी अवसर की तरह है। इस समय को बिल्कुल भी बेकार नहीं जाने देना है। समय का सदुपयोग करना आपके लिए बेहद जरूरी है। अगर आप पिछले कई दिनों से नौकरी की तलाश कर रहे हैं या रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो समझ लीजिए आज का दिन आपके लिए बेहद उत्तम है। Aaj ka rashifal के अनुसार शनिदेव की विशेष कृपा आज आप पर बनी हुई है। पारिवारिक माहौल भी बेहतर होगा और यदि रिश्तों में कड़वाहट चल रही है उसे भी आज दूर करने का समय है। अगर निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन निवेश करने के लिए भी अच्छा है। वाहन सुख के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। यात्राएं भी आज लाभ के पद पर रहेंगी। ध्यान रखिगा किसी भी व्यक्ति पर अधिक विश्वास करने से बचना है। अगर आज आपको करियर संबंधी कुछ फैसले लेने पड़ें तो ऐसे में आपको भावुक होने से बचना है। आज कड़े फैसले लेने से ही भविष्य के लिए बेहतर परिणाम आएंगे। आज शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल से दीपदान करें।
वृषभ राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) समय अच्छा है। जिन योजनाओं पर आप लंबे समय से काम कर रहे हैं उनमें सफलता मिलने वाली है। पूर्व में किए गए कार्यों का फल आपको मिलेगा। व्यापारी और कारोबारियों के लिए भी अच्छे योग बन रहे हैं। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। कानून से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। आज आर्थिक पक्ष भी मजबूत है लेकिन खर्च की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। खर्च करते समय सावधानी बरतनी है। अधिक शॉपिंग करने से बचें। जिन वस्तुओं की अधिक आवश्यकता हो उन्हीं पर आपको खर्च करना चाहिए। घर में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। अचानक यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं लेकिन यात्रा करते समय सचेत रहें। रफ्तार से बचें। आज अधिक रफ्तार बिल्कुल भी उचित नहीं है। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से आपको फल दान करना चाहिए। इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और भाग्य उदय होगा। गाय काे अपने हाथों से राेटी देना आज आपके लिए शुभ है।

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, हा) ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है लेकिन नौकरीपेशा लोगों को सचेत रहने की सलाह है। आपके खिलाफ सहकर्मी मुखर होने की कोशिश कर सकते हैं। षड्यंत्र रचाए जाने की कोशिश की जा सकती है लेकिन अच्छी बात यह है कि भाग्य का साथ आपको मिल रहा है। आप अपने कार्यों पर ध्यान लगाए रखें। विरोधी खुद ही परास्त हो जाएंगे। जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको आज मिलेगा। परिवार को भी आज आपको समय देना चाहिए। इससे रिश्तों में मजबूती आएगी ध्यान रखिएगा आज पारिवारिक सदस्यों से विशेषकर भाई बहन से आपको बहस करने से बचना चाहिए। बहस विवाद का कारण बन सकती है। बात करते समय आपको थोड़ा सा सावधानी बरतनी होगी। उचित शब्दों का प्रयोग करना होगा। आज कम बोलना आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्राएं सुखद रहेंगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है।

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) कर्क राशि वालों के लिए 16 नवंबर 2019 का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। भाग्य का 80% साथ कर्क राशि वालों को मिल रहा है। जो आपके पुराने रुके हुए कार्य हैं उन पर आज मेहनत कीजिए, परिमाण प्राप्त होंगे। आज खुद को साबित करने का समय है। मेहनत करने का समय है। मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए समय थोड़ा सा कष्टदायी हाे सकता है। दोपहर के समय कुछ समस्याएं अचानक आ सकती हैं लेकिन ऐसे में अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। Rashifal के अनुसार आज महिला मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। संवेदनशीलता आवश्यक है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना है। जीवन साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। आज अपने आसपास हो रही घटनाओं को अनदेखा करना उचित नहीं है। सचेत रहकर ही आपको काम करना होगा। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। स्वभाव में सरलता से ही आज आप दूसरों का दिल जीत लेंगे और इसका सीधा लाभ आपको व्यापार में भी होगा। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना दीजिए। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा।

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) सिंह राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जो लोग राजनीति से हैं उनके लिए भी आज का समय अच्छा है। सीनियर से मुलाकात होगी और बड़े कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज सिंह राशि वालों की सामाजिक स्थिति सुधरेगी और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। कुछ नई जिम्मेदारियां आज सिंह राशि वालों को दी जा सकती हैं। दोपहर के समय कुछ समस्याएं अचानक आ सकती हैं लेकिन उनका समाधान आप निकाल लेंगे। आप हर परिस्थिति से निपटने का हुनर जानते हैं और यही कारण है कि भाग्य का साथ आपको मिल रहा है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आज निवेश से आपको बचना चाहिए। अगर बहुत आवश्यक हो तो एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही आपको आज निवेश करना चाहिए। जिन लोगों को अपने पूर्व में धन उधार दिया हुआ है उन्हे आज याद दिलाएं। इसकी वजह यह है कि आज उधार धन वापस लौटने के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। अगर आप प्रिय से अपने मन की बात कहना चाहते हैं अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं उसके लिए भी आज का दिन अच्छा है। आज सभी तरह के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। परिवार को समय दीजिए आज मित्रों और परिवार जनों के साथ बिताया गया समय अच्छा रहेगा और इससे आपको थकान व मानसिक रूप तल रही परेशानियों से निजात मिलेगी। इतना ही नहीं इससे आप खुद काे आनंदित महसूस करेंगे। आज सरसों के तेल से शनि के मंदिर में दीप दान करें। इससे विरोधी शांत होंगे।
कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) कन्या राशि वालों को आज थोड़ा सचेत रहना होगा। आज धैर्य बेहद आवश्यक है। जल्दबाजी में निर्णय करने से बचना है। पुराने मामलों को लेकर प्रिय जनों से बहस करना उचित नहीं है। इससे विवाद बढ़ सकते हैं। आज कुछ घटनाओं को आपको अनदेखा करना चाहिए। इग्नोर करना चाहिए। आपकी व्यक्तिगत समस्याएं बढ़ सकती हैं। दिन भर आप किसी अनजान डर से परेशान रह सकते हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि धन लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। जो नौकरी पेशा लोग हैं उनके लिए समय अच्छा है। प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे जीवनसाथी से मन की बातें आज आपको साझा करनी चाहिए। आज आपकी राशि में प्रेम का योग दिखाई दे रहा है। आज परिवार काे समय दीजिए परिजनों से बात कीजिए ऐसा करने से रिश्तों में जो कड़वाहट आ रही है उन्हें आज आप खत्म कर सकते हैं। आज संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और दोपहर बाद आपको अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आज बिजली के उपकरणों से आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से लाल रंग का फलदान कीजिए ऐसा करने से आपके कष्ट कम होंगे और धन लाभ होगा।
तुला राशि (रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते) शनिवार का दिन व्यापारियों के लिए अच्छे योग लेकर आया है। आज साझे का बिजनेस फायदेमंद रहने वाला है। किसी भी अजनबी व्यक्ति के साथ व्यापार करना या उस पर आवश्यकता से अधिक विश्वास करना उचित नहीं है। इसमें आपको नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। समय आपके अनुकूल है। इसलिए दिन को इधर उधर बैठकर गवाने से अच्छा है कि अपने कार्यों पर ध्यान दिया जाए। आज समय प्रबंधन करते हुए अपने कार्यों को आपको पूर्ण करना चाहिए। अचानक यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं लेकिन यात्राएं भी आज लाभ के पद पर हैं और सुखद परिणाम आपको मिलेंगे। आज कुछ ऐसे लोगों से आपकी मुलाकात होगी जो प्रभावशाली होंगे। सत्ता में दखल रखने वाले होंगे। यह मुलाकात आपकी भविष्य की योजनाओं को सफल बनाने में लाभदायक होगी। प्रेम संबंधों में भी सुधार होंगे। आज भाग्य का साथ आपको मिल रहा है। प्रिय से अपने मन की बात आप कह सकते हैं। अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। ध्यान रखिएगा आज वाहन चलाते समय थोड़ा सा आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। रफ्तार से दूरी बनाकर रखें। वाहन अधिक रफ्तार पर दौड़ाने से बचें। ऐसे में दूसरे लोगों की गलती का खामियाजा आप को भुगतना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या. यी, यू) दिन की शुरुआत सामान्य ढंग से होगी। वृश्चिक राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं कारोबारी हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। लाभ के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। लेकिन ध्यान रखेगा आज आपको गुस्से से बचना होगा। वाणी में मधुरता बनाकर रखनी होगी और अपने व्यवहार में भी आपको सफलता बनाकर रखनी होगी। आज अभिमान बिल्कुल भी उचित नहीं है। आपको ऐसे बोल नहीं बोलने हैं जो आपके व्यक्तित्व में अभिमान दर्शाते हैं। अगर आप ऐसा करेंगे तो इसके नुकसान आपको उठाने पड़ सकते हैं। दूसरों के मन में आपके प्रति पूर्वाग्रह बन सकते हैं। अचानक यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं लेकिन यात्रा सुखद रहेंगी। ध्यान रखिगा यात्रा करते समय अपने कीमती सामान के प्रति सचेत रहें। आज सकारात्मक सोच के साथ कदम बढ़ाए इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी घर से निकलने से पहले आज पानी पीकर आप को निकालना है। जो भी कार्य नया आप शुरू करें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के ध्यान के साथ करें। इससे आपकाे कार्यों में सफलता मिलेगी। ध्यान रखिएगा जीवनसाथी से विवाद हो सकते हैं। बहस करने से बचना है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। आज बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सा सचेत रहना होगा। अच्छी बात है कि आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध,फा, ढा, भे) धनु राशि वालों के लिए शनिवार का दिन थोड़ा सा चुनौती भरा रहेगा। दिन भर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे लेकिन अच्छी बात यह है कि आज कारोबार और व्यापार में अवसर प्राप्त होंगे। जो जातक कारोबार कर रहे हैं व्यापार कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा है। आपकी जो आर्थिक समस्या चल रही थी। उनका समाधान होगा आज ऐसे साैदे आप करेंगे जिनमें आपको अचानक धन लाभ हो सकते हैं। इससे आपकी जो परेशानियां चली आ रही थी उनका निदान होगा। ध्यान रखिएगा आज भौतिक सुख वाली वस्तुओं पर अधिक वह करना आपके लिए उचित नहीं है। जो जातक रोजगार की तलाश कर रहे हैं नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बन रहे हैं। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। अच्छे समाचार दोपहर बाद प्राप्त होंगे। किसी से भी आपको बहस करने से बचना चाहिए। वाणी में मधुरता बनाकर रखें। जब आप अन्य लोगों के साथ बैठे हों तो वहां किसी भी व्यक्ति विशेष की बुराई करना या चर्चा करना आपके लिए उचित नहीं है। अपने कार्यों पर ध्यान देने का समय है समय की बर्बादी ना करें। समय का सदुपयोग कीजिए आपको धन लाभ होंगे और आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) मकर राशि वालों के लिए शनिवार आज का दिन किसी अवसर की तरह है। आज 90% भाग्य का साथ मकर राशि वालों को मिल रहा है लेकिन ध्यान रहे आपकी राशि में कर्म प्रधान है। अगर आप कर्म करते हैं तो तभी आपको अपने भाग्य का फल मिलेगा। पूर्व में जो आपने कार्य किए थे आज उनमें भी वृद्धि होगी और उनके सुखद परिणाम आपको मिलेंगे। महिला मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त हो रहा है। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। आज संतान की ओर से अच्छे समाचार आपको प्राप्त होंगे। यदि आप किसी परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं तो आज भाग्य का साथ आपको मिल रहा है समझ लीजिए परीक्षा परिणाम आपके हित में आने वाले हैं। अगर आप नौकरी बदलना चाह रहे थे या नहीं नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यहां भी आज आपको सफलता मिलेगी। प्रयास करना आवश्यक है मेहनत और प्रयास का फल आपको आज जरूर मिलेगा। आज शनिदेव की विशेष कृपा आप पर बनी हुई है। शाम के समय शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दान करें ऐसा करने से आपके विरोधी शांत होंगे और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। परिवारजनों से बहस नहीं करनी है परिवार को समय दीजिए बच्चों के साथ कहीं घूमने जाइए। इससे आपका मानसिक तनाव कम होगा और आपको खुशी मिलेगी।

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छा है। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा। जो लोग सत्ता में हैं आज उनसे आपकी मुलाकात होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आज आप खुद को अनोखी उर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी और इसी सफलता से आपकी आर्थिक स्थिति में भी आज सुधार होगा। अगर आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं। आज आपकी राशि में वाहन और भंवन सुख के योग बने हुए हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन सामान्य से अच्छा है। अचानक आपको महत्वपूर्ण निर्णय करने पड़ सकते हैं। ऐसे में परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। खुद पर विश्वास कीजिए। आप जो भी फैसले लेंगे वह अच्छे होंगे। प्रेम योग भी आज आपकी राशि में बना हुआ है। इसलिए अगर आप प्रिय से अपने मन की बात करना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। आज आपका मन चंचल हो सकता है मन को एकाग्र करने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का ध्यान करिए। श्री राम आपके मन को एकाग्र करेंगे। आज किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर आवश्यकता से अधिक भरोसा करना आपके लिए उचित नहीं है।
मीन राशि ( दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची ) समय अच्छा है महत्वपूर्ण निर्णय करने का समय है। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता वाला रहेगा। कार्यों की अधिकता रहेगी नौकरी पेशा लोगों को थोड़ा सचेत रहना होगा। अपने कार्यों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। अच्छी बात यह है कि प्रमोशन के योग आपकी राशि में बने हुए हैं। आज प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे यदि आप राजनीति में हैं तो सोशल मीडिया पर छाए रहेंगे और आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपको सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। जहां नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। अगर आप भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं सुखद परिणाम देने वाली रहेगी। आज शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल से दीपदान कीजिए। ऐसा करने से आपका भाग्य उदय होगा और आपकी जो समस्याएं चल रही है उनका भी निदान होगा।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो