scriptRashifal: कुंभ से मीन राशि में प्रवेश कर रहा है चंद्रमा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Rashifal: Moon is entering Pisces from Aquarius, know what your stars | Patrika News

Rashifal: कुंभ से मीन राशि में प्रवेश कर रहा है चंद्रमा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

locationसहारनपुरPublished: May 17, 2020 10:36:16 am

Submitted by:

shivmani tyagi

चंद्र राशिफल से जानिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मंकर, कुंभ व मीन राशि का 17 मई 2020 का राशिफल।

Aaj ka rashifal  06  November : आज मेष, मकर और कुम्भ वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

Aaj ka rashifal  06  November : आज मेष, मकर और कुम्भ वाले रहेंगे लाभ में, जानिए आपका राशिफल

रविवार का राशिफल aaj ka Rashifal : 17 मई 2020 रविवार आज भाद्रपद नक्षत्र में विष्कुंभ योग बन रहा है। चंद्रमा आज कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेगा। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे। आज का राशिफल हिंदी में बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी। hindi rashifal , today horoscope

मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा बीतेगा लेकिन आज किसी से भी आपको कड़वे बोल नहीं बोलनें हैं। गुस्से पर आपको काबू रखना होगा। वाहन चलाते समय भी सचेत रहें। आज मित्रों का सहयोग मिल रहा है। जीवन साथी का भी सहयोग आज आपको मिलेगा।
वृष राशि : छुट्टी का दिन होने के बावजूद आज कार्यों की अधिकता रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय सचेत रहें। आज बच्चों के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी। कोई भी नया कार्य शुरू करने से अच्छा है कि पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाए।

मिथुन राशि : परिवर्तन का समय है। आपकी जो समस्याएं चली आ रही हैं उनके निदान के रास्ते मिलेंगे। आज किसी मित्र की सहायता से आपकी आर्थिक समस्याओं का भी निदान होगा। अगर कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रही हैं तो उत्तम समय है लेकिन दोपहर बाद ही आपको भाग्य आजमाना चाहिए।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। किसी भी ऐसे व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास ना करें जिसने पूर्व में आपसे विश्वासघात किया हाे, धोखा दिया हो। आज कोई भी निर्णय करने से पहले सावधानी आवश्यक है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं।

सिंह राशि: समय अच्छा है लेकिन आज आपको गुस्से से बचना होगा। पारिवारिक जनों से बहस करने से बचें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा विवाद का कारण बन सकता है। इससे आपके व्यक्तित्व में चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। इसलिए मन को सकारात्मक रखें, नकारात्मक विचारों से बचें।

कन्या राशि : नौकरीपेशा जातकों के लिए उत्तम समय है। आज किसी ब्राह्मण को अपने हाथों से आपको अन्न दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके विरोधी शांत होंगे और जो भी आपके रुके हुए कार्य है उनमें भी प्रगति आएगी। आज भौतिक साधन बनेंगे धन लाभ के योग भी बन रहे हैं लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा।
तुला राशि : परिवर्तन का समय है आपकी जो भी पुरानी समस्याएं चली आ रही हैं उनका निदान होगा लेकिन गुस्से से आज आपको बचना होगा। वाणी में मधुरता बनाकर रखिएगा। मधुर वाणी से ही आज आप दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे और रिश्तो में भी मजबूती आएगी। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में भी आज आपको कमी महसूस होगी और अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य से अच्छा बीतेगा। आज जिन योजनाओं पर काम कर रहे हैं उनमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने मित्र की वजह से आपके रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। ध्यान रखिएगा पारिवारिक जनों से बहस करना उचित नहीं है। आज जीवनसाथी से आपको सहयोग मिल रहा है लेकिन गुस्से से बचना है। बहस करना आज आपके लिए बिल्कुल भी उचित नहीं।
धनु राशि: धनु राशि वाले थोड़ा सा संयमित रहे आज किसी भी क्रिया की तुरंत प्रक्रिया करना आपके लिए उचित नहीं रहेगा। मिल रही सूचनाओं को पहले पुष्ट करना जरूरी होगा। आज कुछ गलत सूचनाएं भी आपको प्राप्त हो सकती हैं। इससे कन्फ्यूजन पैदा हो सकते हैं। अपने पद और शक्तियों का दुरुपयाेग ना करें। आवश्यक है कि जो भी सूचनाएं आपको मिल रही हैं उन पर तुरंत विश्वास ना करें, पहले उन्हें पुष्ट करें।
मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए उत्तम समय है लेकिन आज नकारात्मक विचार आपके ऊपर प्रभावी होने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए आपको सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ना होगा। जो जातक व्यापारी हैं कारोबारी हैं उनके लिए उत्तम समय है लेकिन पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। जल्दबाजी में निर्णय करने से बचें। आज किसी ब्राह्मण को लाल रंग का फल दान करें।
कुंभ राशि : दिनभर उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे अच्छे बुरे समाचार प्राप्त होंगे लेकिन दोपहर बाद का समय आपके लिए उत्तम है। आज भाग्य का साथ मिल रहा है लेकिन ध्यान रहे आपकी राशि में हमेशा कर्म प्रधान है। जो भी कार्य आप करेंगे उनका फल आपको प्राप्त होगा। इसलिए भाग्य के सहारे बैठना उचित नहीं है। आज अपने कार्यों को पूर्ण करने के लिए आपको आगे बढ़ना होगा।
मीन राशि : रविवार का दिन थोड़ा सा चंचलता वाला रहेगा। आज मन को काबू करना आपके लिए आवश्यक है। मन आपका इधर-उधर भागता रहेगा कोई भी निर्णय करने से पहले सोच समझकर ही निर्णय करें। आज आपका कानूनी पक्ष भी कमजोर है। इसलिए बेवजह के मामलों में उलझने से बचें अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो