scriptराशिफल: शनिवार आज तुला राशि वालाें काे हाेगा धन लाभ, बरतनी हाेगी कुछ सावधानियां | Rashifal tula rashi 7 september 2019 | Patrika News

राशिफल: शनिवार आज तुला राशि वालाें काे हाेगा धन लाभ, बरतनी हाेगी कुछ सावधानियां

locationसहारनपुरPublished: Sep 07, 2019 07:45:09 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Aaj ka Rashifal तुला राशि वालाें काे आज भाग्य का साथ मिल रहा है। प्रमाेशन के याेग बन रहे हैं। किसी किसी भूखे व्यक्ति काे लाल रंग का फल दान करने से मिटेंगे कष्ट, जानिए पूरा राशिफल

tula rashi ka weekly rashifal

तुला राशि का राशिफल

7 सितंबर 2019 तुला राशि | Libra Horoscope (Tula Rashi) रा, री, रू, रे रो, ता, ती, तू, ते

तुला राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छे याेग लेकर आया है। आज उतार-चढ़ाव दिनभर चलते रहेंगे लेकिन तुला राशि वालों का काेई काम रुकने वाला नहीं है। शनिवार आज तुला राशि वालों का कानूनी पक्ष थाेड़ा कमजोर है इसलिए विवाद में पड़ने से बचे। राह चलते भी आज लोग आपसे झगड़ने की कोशिश कर सकते हैं एसे में धैर्य बनाए रखें। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है लेकिन आज शांत रहना जरूरी है। आपके धैर्य की परीक्षा होगी। आज वाणी में मधुरता बना कर रखें। मधुर वाणी से आपके सभी कार्य संपन्न होंगे और आप दूसरों का दिल जीत लेंगे। आज सीनियर से आपको सहयोग प्राप्त हो रहा है लेकिन सहकर्मी आपकी पीठ-पीछे चुगली कर सकते हैं। इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। अपने कार्यों पर आप को ध्यान दें। जो लोग राजनीति में हैं उनके लिए भी आज का दिन अच्छा है। आज नए अवसर आपको प्राप्त होंगे आपके कार्यक्षेत्र में भी विस्तार किया जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं। कारोबारियों और व्यापारियों के लिए दोपहर तक का समय कठिनाई भरा है लेकिन उसके बाद का समय अच्छे याेग लेकर आ रहा है। संतान के प्रति चल रही चिंताओं में कमी आएगी और घर में मांगलिक कार्यक्र क्रम होंगे। आज आपको अचानक यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। यात्रा करते समय अपने जरूरी सामान के प्रति सचेत रहें। आपका कोई आवश्यक सामान खाे सकता है। उसके खोने की आशंकाएं दिखाई दे रही हैं। आज ब्राह्मण को अपने हाथों से लाल रंग का फल दान करें ऐसा करने से आपका वैभव बढ़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो