script

भाजपा सरकार में बुजुर्ग संघी ने दी आत्‍मदाह की चेतावनी, कहा- इससे बेहतर तो पिछली सरकार थी

locationसहारनपुरPublished: Jun 28, 2018 11:01:07 am

Submitted by:

sharad asthana

देवबंद पुलिस पर लगाया भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप, न्याय नहीं मिलने पर 30 जून को आत्मदाह की चेतावनी दे डाली

UP Cm Yogi Adityanath

भाजपा सरकार में बुजुर्ग संघी ने दी आत्‍मदाह की चेतावनी, कहा- इससे बेहतर तो पिछली सरकार थी

सहारनपुर। देश में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी सरकार होने के बावजूद आरएसएस के बुजुर्ग नेता राज किशोर गुप्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आत्मदाह की चेतावनी दी है। इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात यह है कि राज किशोर गुप्ता ने अपने पत्र में साफ लिखा है कि पुलिस हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। उन्‍होंने कहा कि अगर यह उत्पीड़न बंद नहीं हुआ और कार्यकर्ताओं को न्याय नहीं मिला तो वह 30 जून को आत्मदाह कर लेंगे।
यह भी पढ़ें

भाजपा विधायक पर जब श्रीनगर में बरसाए गए पत्‍थर तो उन्‍होंने किया यह चौंकाने वाला काम

देवबंद पुलिस पर लगाया आरोप

राजकिशोर गुप्ता देवबंद क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने यह आरोप स्थानीय देवबंद पुलिस पर लगाया है। राज किशोर गुप्ता ने यह भी कहा है कि अगर वह आत्मदाह कर लेते हैं तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे इस पत्र में राज किशोर गुप्ता ने लिखा है कि वह करीब सात दशकों से भी अधिक समय से संघ से जुड़े रहे हैं। जैसा आज देखने को मिल रहा है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें

अलकायदा ने इन जगहों पर दी ट्रेन डिरेल की धमकी, जारी हुआ अलर्ट

पिछली सरकारों में बताया सही हाल

अपने पत्र में राजकिशोर गुप्ता ने लिखा है कि इस समय हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं का बेहद उत्पीड़न किया जा रहा है। इतना उत्पीड़न पिछली सरकारों में भी नहीं हुआ। आज भाजपा सरकार ने हिंदू कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि स्वयंसेवी व भाजपा से जुड़े एक स्थानीय व्यक्ति के अलावा बजरंग दल के नेता पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले की रिपोर्ट कोतवाली देवबंद में दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों से गंभीर धाराएं हटा दी हैं।
यह भी पढ़ें

मस्जिद की दुकान का किराया बढ़ाने को लेकर विवाद , मुतवल्ली और कांग्रेस नेता में मारपीट

पुलिस के भ्रष्‍ट अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

राज किशोर गुप्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच नहीं कर रही। पूर्वाग्रह के मुताबिक जांच को घुमाया जा रहा है। आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है और आरोपियों से धाराएं कम कर दी गई हैं। राजकिशोर गुप्ता लिखते हैं कि 30 जून को इसी मामले को लेकर हिंदू महापंचायत का आह्वान किया गया है। वह इस महापंचायत में स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। यही नहीं उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि इसी महापंचायत में वह पुलिस के खिलाफ निर्णय लेते हुए आत्मदाह करेंगे। इस पत्र के अंतिम लाइनों में राज किशोर गुप्ता ने पुलिस महकमे के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
यह भी पढ़ें

पीएम के इमरजेंसी पर दिए बयान पर भड़के आजम खान, कहा-इमरजेंसी से भी भयावह आज का समय

एसपी देहात ने कहा- निष्‍पक्ष जांच कराई जाएगी

इस मामले में एसपी देहात विद्यासागर मिश्र का कहना है कि राज किशोर गुप्ता की ओर से देवबंद थाने के एक मुकदमे में चल रही जांच पर सवाल उठाए गए हैं। पूरे मामले की जांच गंभीरता से कराई जाएगी। निष्पक्ष जांच कराते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो