script

बड़ी उपलब्धि: अब दुनियाभर में मानी जाएगी सहारनपुर के CPPRI की लैब रिपाेर्ट

locationसहारनपुरPublished: Oct 15, 2019 12:19:38 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

सहारनपुर में पेपर मिल के पास है केंद्रीय लुगदी एवं कागज अनुसंधान संस्थान
सहारनपुर के Central Pulp and Paper Research Institute को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

cppri.jpeg

cppri

सहारनपुर। सहारनपुर ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश वासियों के लिए गर्व की बात है कि सहारनपुर में स्थित केंद्रीय लुगदी एवं कागज अनुसंधान काे अब संस्थान सीपीपीआरआई (CPPRI) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
International laboratory accreditation committee आइलेक ने सहारनपुर की सीपीपीआरआई लैब को मान्यता दे दी है। इस मान्यता के मिलने के बाद अब सहारनपुर स्थित सेंट्रल पल्प एंड पेपर रिसर्च इंस्टीट्यूट की लैब रिपोर्ट पूरी दुनिया में मानी जाएगी। यह कामयाबी पूरे उत्तर प्रदेश वासियों के लिए मानी जा रही है। सहारनपुर स्थित सीपीपीआरआई से सहारनपुर को ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश को पूरी दुनिया में अलग पहचान मिलेगी।
केंद्रीय लुगदी एवं कागज अनुसंधान संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर बीपी थपलियाल व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एके दीक्षित समेत सीपीपीआरआई के सभी वैज्ञानिक संस्थान की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं। डायरेक्ट बीपी थपलियाल ने बताया कि संस्थान इंडोनेशिया, म्यांमार, थाईलैंड, सऊदी अरेबिया, ऑस्ट्रेलिया, मिश्र एवं बांग्लादेश समेत अन्य देशों को परामर्श सेवाएं दे रहा है अब यह सर्टिफिकेट मिलने के बाद संस्थान की गुणवत्ता पर विश्वास और बढ़ेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो