सहारनपुर

सहारनपुर डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल और दरोगा राजीव यादव का सम्मान आज

सहारनपुर डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल और दरोगा राजीव यादव को आज मेडल से सम्मानित किया जाएगा

सहारनपुरAug 15, 2020 / 09:49 am

shivmani tyagi

dig saharanpur

सहारनपुर (Saharanpur ) स्वतंत्रता दिवस पर आज ( Independence Day ) सहारनपुर के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल और दरोगा राजीव यादव सम्मानित किए जाएंगे। इस दौरान डीआईजी को गोल्ड और दरोगा को सिल्वर मेडल दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें

आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ मुजफ्फरनगर में FIR

स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के अवसर पर प्रदेश भर में उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है जिनकी छवि और कार्य दोनों ही अच्छे रहे। उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी की ओर से पुलिसकर्मियों को प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सहारनपुर के डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल को भी सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

शामली: एक दिन पहले लापता हुए बच्चे का शव गन्ने के खेत में मिला, पुलिस जांच में जुटी

सहारनपुर जिले से दो नाम उत्तर प्रदेश के उन पुलिसकर्मियों की सूची में शामिल किए गए हैं जिन्हें इस स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जा रहा है। इनमें पहला नाम डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल का है जिन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। डीआईजी काे यह सम्मान उनकी कार्यप्रणाली और उनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

शूटिंग के लिए नोएडा आई युवती से शराब पिलाकर दुष्कर्म, साथी गिरफ्तार

सहारनपुर में लंबे समय तक रहे दरोगा राजीव यादव को भी सिल्वर मेडल मिलेगा। राजीव यादव वर्तमान में इटावा एसएसपी के पीआरओ हैं। उनकी दबंग छवि और साफ-सुथरे कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। आज 15 अगस्त के मौके पर इन दोनों को सम्मानित किया जाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.