scriptVIDEO: उप चुनाव से ठीक पहले यूपी में पूर्व मंत्री ने छाेड़ी भाजपा, जानिए किस पार्टी से मिलाया हाथ | Saharanpur news Former minister teased BJP | Patrika News

VIDEO: उप चुनाव से ठीक पहले यूपी में पूर्व मंत्री ने छाेड़ी भाजपा, जानिए किस पार्टी से मिलाया हाथ

locationसहारनपुरPublished: Oct 05, 2019 05:18:47 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

उप चुनाव से ठीक पहले साथियाें संग छाेड़ी पार्टी
अभी तक पार्टी छाेड़ने की वजह नहीं आईए सामने
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा 2007 से थे निष्क्रिय

bspsre.jpg
सहारनपुर। गंगोह विधानसभा सीट के सपने देख रही भाजपा को उप चुनाव से ठीक पहले झटका लगा है। पूर्व मंत्री (Former minister) ने सहारनपुर (Saharanpur) में भाजपा (BJP) छोड़कर बसपा (BSP) का दामन थाम लिया है। पूर्व मंत्री की घर वापसी से अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा हो रही है कि इस उठा-पटक का भाजपा को गंगोह उपचुनाव (Bye Election) में नुकसान हो सकता है।
दरअसल दो दिन पहले ही भाजपा (BJP) ने बसपा के एक पूर्व विधायक (Ex MLA) को तोड़ लिया था। अपने समर्थकों के साथ पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविंद्र मोल्हू को अपनी पार्टी ज्वाइन कराई थी। पूर्व विधायक की ज्वाइनिंग इन दिनों इसलिए भी चर्चाओं में है क्योंकि उनके साथ कुछ ऐसे लोग भी भाजपा में शामिल हो गए, जो आईपीएल (IPL) सट्टे जैसे आरोपों में जेल ( Jail) जा चुके हैं।
अभी यह खबरें सुर्खियों में थी कि बसपा ने पूर्व मंत्री विनोद तेजियान को भाजपा से तोड़ लिया। शनिवार काे अपने समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री डॉ विनोद तेजियान बसपा में शामिल हो गए। इन्होंने सहारनपुर के दिल्ली रोड पर आयाेजित एक प्राेग्राम में बसपा शामिल हो जाने की घोषणा की। डॉ विनोद तेजियान के बसपा में शामिल होने को उनकी घर वापसी कहा जा रहा है।
इसका कारण यह है कि वह पूर्व में भी बसपा में रह चुके हैं लेकिन इन दिनों वह भाजपा में थे। बसपा के पश्चिम प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने उन्हे पार्टी ज्वाईन कराई। इस माैके पर विशेष रूप से सहारनपुर सांसद फजलुर्रहमान के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद व समर्थक माैजूद रहे।
विनोद तेजियान कारोबारी हैं और उनका पेट्रोलियम पदार्थों का कारोबार है। उनकी गैस एजेंसी भी है। बसपा में शामिल होते ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर राजनीतिक शब्दों के साथ प्रहार भी किए और कहा कि आज उन्हें दोबारा से अपने घर वापस लौट कर अच्छा लग रहा है। उन्हाेंने बसपा काे मजबूत करने की बात कही।
भाजपा के जिलाध्यक्ष ने बोले 2017 से ही निष्क्रिय थे विनोद
पूर्व मंत्री रह चुके विनोद तेजियान के बसपा में शामिल होने पर जब भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप से बात की गई तो उन्होंने यही कहा कि वर्ष 2017 में विनोद रामपुर मनिहारान विधानसभा से टिकट मांग रहे थे। जब उनको टिकट नहीं मिला तो उसके बाद से ही वह निष्क्रिय हो गए थे। उसके बाद से उन्हें भाजपा के किसी भी प्रोग्राम में नहीं देखा गया है। जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उनके जाने से भाजपा पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है वह पहले से ही निष्क्रिय थे।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो