सहारनपुर

यूपी: पुलिस ने कराई जामा तलाशी, सट्टे की पर्ची के साथ ”वकील” गिरफ्तार

काेतवाली देहात पुलिस ने साधारण चेकिंग के दाैरान किया गिरफ्तार, पुलिस का दावा तलाशी लेने पर आराेपी की जेब से निकली सट्टे की पर्ची

सहारनपुरJan 08, 2019 / 07:49 pm

shivmani tyagi

पुलिस

सहारनपुर पुलिस ने सट्टे की पर्ची के साथ सहारनपुर में ही रहने वाले ”वकील” काे गिरफ्तार किया है। काेतवाली देहात पुलिस की टीम शहर में गश्त कर रही थी। इसी दाैरान शक हाेने पर पुलिस ने वकील काे राेककर इसकी तलाशी ली ताे कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने जामा तलाशी कराई। बकाैल पुलिस जामा तलाशी लेने के बाद इस आदमी की जेब से सट्टे की पर्ची मिली। इस आधार पर पुलिस ने आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया। बकाैल पुलिस पकड़े गए युवक का नाम वकील पुत्र शमीम है आैर यह काेतवाली देहात क्षेत्र के ही गांव हलालपुर का ही रहने वाला है।
पुलिस की इस कार्यवाही ने यह साबित कर दिया है कि सहारनपुर में सट्टे खेला जा रहा है। वकील की आर्थिक हालत भी बहुत अच्छी नहीं है। यह साधारण परिवार से ही ताल्लुक रखता है। इससे यह भी आशंका प्रबल हाे गई है कि सहारनपुर जिले में मध्यम वर्गीय आैर गरीब परिवार के युवा ही सट्टे की इस गर्त में धिकल रहे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.