scriptसहारनपुर पुलिस ने बरामद की चोरी की आठ बाइक, इनमें जो आपकी हो ले जाओ | Saharanpur police arrested bike theft eight bike recovery | Patrika News

सहारनपुर पुलिस ने बरामद की चोरी की आठ बाइक, इनमें जो आपकी हो ले जाओ

locationसहारनपुरPublished: Nov 20, 2021 02:47:00 pm

Submitted by:

Shivmani Tyagi

सहारनपुर पुलिस ने चोरी की आठ बाइक बरामद की हैं। ये गिरोह अस्पताल के बाहर से भी लोगों के वाहन चोरी किया करता था। पुलिस अब बरामद हुई बाइक के मालिकों की तलाश कर रही है ताकि उन्हे उनकी बाइक लौटाई जा सकें।

aharanpur_police.jpg

जनकपुरी थाने में खड़ी बरामद बाइक

सहारनपुर. अगर आप जल्दी में हैं तो अपने वाहन का ख्याल जरूर रखिए। सहारनपुर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का फंडा फोड़ किया है जाे जल्दी में रहने वाले लाेगों काे ही अपना निशाना बनाता था। इस गिरोह के सदस्य अस्पताल की एमरजेंसी के बाहर, भीड़-भाड़ वाले बाजारों और रेलवे स्टेशन व बस अड्डों के आस-पास घात लगाकर बैठते हैं। यहां जल्दी में आने वाले लोगों काे निशाना बनाते हुए उनके वाहन चोरी करते थे और फिर उन्हे सस्ते दामों पर दूसरे राज्यों में बेच दिया करते थे। इस गिरोह के सदस्यों के कब्जे से पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से चोरी की गई आठ बाइक बरामद की हैं।
पुलिस काे उम्मीद है कि अभी और भी वाहन इस गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर बरामद हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस बरामद वाहनों के मालिकों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है ताकि उन्हे उनके चोरी गए वाहन लौटाए जा सकें। एसपी सिटी राजेश सिंह ने बताया कि फिलहाल एक ही आरोपी गिरफ्तार किया गया है। इसकी निशानदेही पर आठ बाइक बरामद हुई हैं। इनमें से कुछ बाइक के मालिक का पता लगा लिया गया है बाकी का पता लगाने की काेशिश की जा रही है। पकड़े गए आरोपी वाहन चोर ने अपने एक साथी का नाम भी बताया है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।
ऑन डिमांड चोरी करता था वाहन

एसपी सिटी के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि ये गिरोह ऑन डिमांड बाइक चोरी करता था। इनके पास उन बाइक की डिमांड रहती थी जो सड़कों पर अधिक हैं। आरोपी चोर ने पुलिस काे बताया कि सबसे अधिक स्पलंडर बाइक की डिमांड इनके पास सबसे अधिक रहती थी। इन्हाेंने सहारनपुर समेत अन्य राज्यों से भी वाहन चोरी किए हैं। पकड़े गए आरोपी का नाम आकाश उर्फ हनुमान उर्फ राजेश निवासी ढकदेई थाना नानौता बताया है।
जनकपुरी थाने में खड़ी हैं सभी बाइक

बरामद सभी बाइक जिला अस्पताल के पास स्थित सहारनपुर के जनकपुरी थाने में खड़ी हैं। अगर आपको इन बाइक काे देखना है या पता करना है कि इनमें कोई बाइक आपकी तो नहीं ताे आप किसी भी समय किसी भी दिन जनकपुरी थाने में जाकर इन बाइक काे देख सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो