scriptपुलिस ने पकड़े वन तस्कर तो एसएसपी ने कहा यहां पुष्पा नहीं कानून का राज चलता है | Saharanpur police arrested forest smugglers | Patrika News

पुलिस ने पकड़े वन तस्कर तो एसएसपी ने कहा यहां पुष्पा नहीं कानून का राज चलता है

locationसहारनपुरPublished: Feb 06, 2022 10:58:50 pm

Submitted by:

Shivmani Tyagi

पकड़ी गई लकड़ी की कीमत मानी जा रही 20 लाख रुपये एसएसपी बोले, यहां पुष्पा नहीं, कानून का राज चलता है।

ssp.jpg

ssp saharanpur

सहारनपुर। साउथ की फिल्म पुष्पा आजकल हर किसी की जुबान पर है। फिल्म में पुलिस और खैर तस्करों के बीच जंग दिखाई गई है। अब सहारनपुर पुलिस ने वन तस्करों को गिरफ्तार किया तो सहारनपुर एसएसपी ने भी इसी डायलॉग को दोहराते हुए कहा कि यहां पुष्पराज नहीं कानून का राज चलता है।
रविवार को थाना गागलहेड़ी पुलिस ने 11,050 किलो प्रतिबंधित खैर की लकड़ी पकड़ी है। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये मानी जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। खैर तस्करों की इस गिरफ्तारी पर एसएसपी आकाश तोमर ने डायलॉग बोला, यहां पुष्पा नहीं, कानून का राज चलता है।
पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपने नाम बिलाल व सावेज बताएं हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11,050 किलो प्रतिबंधित खैर की लड़की पकड़ी है। पुलिस ने खैर की लकड़ी का ट्रक देहरादून-यमुनानगर हाइवे फ्लाईओवर के पास से पकड़ा है। आरोपियों के पास से 65 हजार रुपये भी बरामद हुए है।
पूछताछ में पता चला है कि ये आरोपी लकड़ी को यमुनानगर में बेचने जा रहे थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी अधिक मात्रा में महंगी लकड़ी कहा से लाई जा रही थी। पुलिस ने वन विभाग की टीम को भी इसकी सूचना दे दी है।
एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि खैर की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है। अभी मुख्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो